बुधवार, 13 सितंबर 2023

सीएम ने 'महाकाल' का पंचामृत अभिषेक किया

सीएम ने 'महाकाल' का पंचामृत अभिषेक किया 

संदीप मिश्र 

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वो इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचे और यहां बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही राजा भर्तृहरि की गुफा में गए। साधु संतों से भेंट की और गौ सेवा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उज्जैन पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले महाकाल लोक के नंदी द्वार से एंट्री की। यह वही नंदी द्वार है, जहां से 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। योगी आदित्यनाथ महाकाल लोक का दौरा करते हुए महाकाल मंदिर पहुंचे और इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से मुलाकात की। फिर योगी आदित्यनाथ ने महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में बैठकर करीब 35 मिनट तक पूजन अभिषेक किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला और आरती की। महाकाल प्रबंधन समिति की ओर से योगी आदित्यनाथ का सम्मान किया गया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ राजा भर्तृहरि की गुफा और गांदी पति रामनाथ से मुलाकात करने भर्तृहरि गुफा पहुंचे. यहां पर उन्होंने पूजन पाठ किया। गाय को गुड और चारा खिलाया। साधु संतों ने योगी आदित्यनाथ को एक त्रिशूल भेंट किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क के मार्ग से होते हुए महाकाल मंदिर तक पहुंचे।
पुलिस प्रशासन की ओर से चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। योगी ने महाकाल मंदिर में 35 मिनट तक पूजन पाठ किया। नंदी हॉल में बैठकर योगी आदित्यनाथ ने भगवान का ध्यान लगाया और 30 से अधिक पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ से पूजन कराकर आशीर्वाद दिया।

भर्तृहरि गुफा में पहुंचने पर योगी का परंपरा अनुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष एवं मोतियों की मालाओं से स्वागत कर पीतल का त्रिशूल भेंट किया गया। वे यहां गुरु गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करने पहुंचे। साथ गोशाला जाकर गाय माता की सेवा की।

अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष होने के नाते भर्तृहरि गुफा पहुंचे। यहां गुफा में गौशाला में जाकर गौ माता को गुड और चारा खिलाया। इसके बाद साधु संतों ने योगी आदित्यनाथ को एक त्रिशूल भेंट किया। योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक पारस जैन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी को जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच योगी ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...