बुधवार, 13 सितंबर 2023

राष्ट्रपति ने 'एनईवीए' परियोजना का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति ने 'एनईवीए' परियोजना का उद्घाटन किया 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली/गांधीनगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। राष्ट्रपति ने बुधवार को शुरू हुए गुजरात के चार दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विधायकों को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा, “एनईवीए एक प्रगतिशील बदलाव है, जो गुजरात विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा और सदन के सदस्यों को अन्य विधानसभाओं की सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।” मुर्मू ने कहा कि सौर गठबंधन के बाद, हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की स्थापना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...