शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

कमरे की छत पर देखें रहस्यमयी पैरों के निशान

कमरे की छत पर देखें रहस्यमयी पैरों के निशान 

अखिलेश पांडेय 
बीजिंग। चीन के निंग्ज़िया इलाके से बेहद डरावनी घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक कपल ने अपने कमरे की छत पर कुछ ऐसा देखा, जिसे देख कर वह घर में से बाहर उल्टे पांव ही दौड़ पड़े। बता दें उन्होंने एक कमरे की छत पर भूत के काले पैरों के निशान देखे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 
रिपोर्ट के अनुसार, लियू और उनकी पत्नी अपने घर से कहीं बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे तो उन्होंने अपने एक कमरे की छत पर रहस्यमयी पैरों के निशान देखे, जिन्हें देखकर वे दोनों डर गए। लियू ने बताया कि दोपहर में जब वह बाहर निकले तो छत साफ थी, लेकिन जब रात को लौटे तो लिविंग रूम की छत पर रहस्यमयी पैरों के निशान दिखे।
वहीं, लियू ने बताया कि इन निशानों को देखकर वह और उनकी पत्नी हौरान रह गए। लिविंग रूम की छत ऐसी लग रही थी जैसे कोई गंदे जूते पहन कर उस पर से गुजरा हो। हम इन पैरों के निशानों को देखकर शॉक्ड रह गए। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। जिसमें छत पर बने हुए पैरों के निशानों को साफ देखा जा सकता है। 
उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी पूरी रात डरे हुए रहे और सुबह उन्होंने फिर देखा तो पाया कि पैरों के निशान अभी भी वहीं हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लियू ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या साइंस इसे समझा सकता है? जब मैं घर पहुंचा तो ये पैरों के निशान बने हुए मिले। हमारे घर का एक दशक पहले रिनोवेशन किया गया था। हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये पहले वहां नहीं थे। ये है काफी परेशान करने वाला। ’बता दें अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। नेटीजंस ने इस घटना पर हैरानी जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...