शनिवार, 30 सितंबर 2023

भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 18 पदक जीते

भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 18 पदक जीते

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। भारतीय शूटर्स अब तक हांगझोऊ एशियाई खेलों में 18 पदक जीत चुके हैं। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने किसी एक एशियाड में सबसे ज्यादा स्वर्ण समेत कुल पदक जीतने के मामले में 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में भारत ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य समेत 14 पदक जीते थे।
चीन को मिल रही है टक्कर
भारत पहली बार इस प्रतियोगिता में चीन को टक्कर देता नजर आ रहा है। चीन ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में अब तक 12 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य समेत 23 पदक जीते हैं। इससे पहले तक एशियाई खेलों में भारत चीन के आसपास तक नहीं होता था। 2006 में जब पिछली बार शूटिंग टीम ने सबसे ज्यादा पदक जीते थे, तो चीन ने उस साल 27 स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य समेत 45 पदक जीते थे। भारत 2006 में शूटिंग में चौथे स्थान पर रहा था, जबकि इस साल दूसरे स्थान पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...