रविवार, 20 अगस्त 2023

देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी: दीपक

देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी: दीपक 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शामली जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सहारनपुर तिराहे शामली पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और धुमधाम से जयंती मनाई गई।कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी ने कहा कि राजीव गांधी जी देश के इतिहास में सबसे यूवा प्रधानमंत्री रहे हैं।उन्होंने देश में नई शिक्षा निति लागू कर देश में उच्च शिक्षा के नये रास्ते खोलने का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के आक्सिमक निधन के बाद उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देश की सीमाओं के विस्तार पर बल दिया।उन्होंने देश को दुनिया की उच्च तकनीकी से पूर्ण करने पर कार्य किया तथा देश की अखंडता के साथ साथ उन्होंने देश को  इक्कीसवीं सदी का भारत बनाने का सपना देखा था। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी जी देश में कम्प्यूटर क्रांति लेकर आए थे उन्होंने टेक्नोलॉजी का विस्तार करने के लिए अथक प्रयास किये। देश मे पंचायती राज के गठन के अलावा राष्ट्रीय शिक्षा निति एन.पी.ई. के तहत नवोदय विधालयों की नीव भी रखी। उन्होंने दूरसंचार क्रांति लाने का काम भी किया। जिला महासचिव योगेश भारद्वाज ने कहा कि देश मे मतदान करने की आयु को घटाने का श्रेय राजीव गांधी जी को ही जाता है।आज सरकार बदलने की वजह से उनके द्वारा किए गए प्रयासों को बताया नहीं जाता लेकिन उनके द्वारा लाई गई टेक्नोलॉजी के सहारे ही देश विश्व में लगातार मजबूत हो रहा है। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली, 
योगेश भारद्वाज ज़िला महासचिव, शेखरपाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा, प्रधुमण तोमर जिला उपाध्यक्ष, आदेश कश्यप प्रदेश महासचिव, डाक्टर रामलाल कश्यप कांग्रेस नेता, संदीप शर्मा जिला सचिव, श्रीपाल सिंह जिलाध्यक्ष पिछड़ा, रमेश मराठा वरिष्ठ कांग्रेसी, जाहिद यामिन जिला महासचिव, धमेंद्र मलिक झाल, 
खुर्शीद नगर अध्यक्ष बनत, बिरजेस शर्मा जिलाध्यक्ष सेवादल, रिहान जिला सचिव, महाबीर सैनी राधेश्याम सैनी, सुरेश सैनी श्याम सैंनी, सुभाष सिलावर , रामशरण, आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...