मंगलवार, 1 अगस्त 2023

पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की: यूपी

पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की: यूपी   

संदीप मिश्र 

मिर्जापुर। मिर्जापुर से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दिया। इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पति को उपचार के लिए ले अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

क्षेत्र निवासी राजेश पटेल (40) ने मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी नीतू पटेल (36) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद परिजन राजेश पटेल को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। बनारस ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति व क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे कर जांच पड़ताल किया। मृतक को एक पुत्री और एक पुत्र है। 

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि राजेश पटेल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था इसी के चलते उसने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...