गुरुवार, 3 अगस्त 2023

मुनादी कराकर सपा नेता के फ्लैट की कुर्की: सख्ती

मुनादी कराकर सपा नेता के फ्लैट की कुर्की: सख्ती 

आदर्श श्रीवास्तव    
एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के ऊपर अपना शिकंजा कसते हुए पुलिस और प्रशासन ने मुनादी कराकर सपा नेता के फ्लैट को अपने कब्जे में लेते हुए कुर्क कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए उसकी आगरा स्थित संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है।
जनपद आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र स्थित नालंदा प्राईड रेजिडेंसी हनुमान मंदिर के फ्लैट नंबर 101 जो जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव के नाम दर्ज है और उसकी वर्तमान कीमत तकरीबन 2 करोड 50 लाख रूपये है, उसे पुलिस और प्रशासन ने बाकायदा इलाके में मुनादी कराकर कुर्क कर लिया है। कुर्की की इस कार्यवाही से पहले बाकायदा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में ढोल नगाड़े और डुगडुगी पिटवाकर जुगेंद्र सिंह यादव द्वारा अर्जित की गई इस संपत्ति को कुर्क किया गया है। इससे पहले 2 दिन पूर्व ही पुलिस और प्रशासन द्वारा आगरा जनपद के सिकंदरा स्थित जुगेंद्र सिंह यादव की संपत्ति को कुर्क किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...