गुरुवार, 3 अगस्त 2023

इंफाल: 2 समुदायों के बीच भड़की हिंसा, कर्फ्यू

इंफाल: 2 समुदायों के बीच भड़की हिंसा, कर्फ्यू    

इकबाल अंसारी   
इंफाल। हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में शांति स्थापित होती दिखाई नहीं दे रही है। बिष्णुपुर जनपद के कई स्थानों पर कुकी एवं मैतेई समुदाय के लोगों के बीच फिर से झड़प होने की खबरें सामने आ रही है। दो समुदायों के बीच झडपे होने के बाद सेना और त्वरित कार्यवाही बल ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रव पर उतारू भीड़ को तितर-बितर किया। सेना की इस कार्यवाही में घायल हुए 17 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
एहतियात के तौर पर इंफाल घाटी में अब एक बार फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जनपद के कांगवई एवं फोउगाकचाओ में एक बार फिर से कुकी एवं मैतेई समुदाय के बीच जोरदार झड़प हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सेना और त्वरित कार्य बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए एक दूसरे की जान लेने पर उतारू दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें तितर-बितर किया।
सेना की इस कार्यवाही के दौरान 17 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने हिंसा की घटनाओं को थामने के लिए इंफाल घाटी में एहतियात के तौर पर एक बार फिर से कर्फ्यू को लागू कर दिया है। 
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जनपदों में 3 मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अभी तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...