मंगलवार, 8 अगस्त 2023

भाजपा के राज में महिलाओं को किया गया शर्मसार

भाजपा के राज में महिलाओं को किया गया शर्मसार

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर लोकसभा में आज भी बहस जारी रही। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी ने 'महिलाओं को शर्मसार' किया है। सुले ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एनबीरेन सिंह के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की है। सुप्रिया सुले ने संसद के निचले सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कहा कि दंगे, हत्या और दुष्कर्म के 10,000 मामले। क्या हम इतने असंवेदनशील हो गये हैं। उन्होंने भगवा पार्टी पर अपना हमला जारी रखा और कहा भाजपा ने पिछले नौ वर्षों में नौ राज्य सरकारों अरुणाचल, उत्तराखंड, मणिपुर, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी और महाराष्ट्र को दो बार गिराया है। पिछले नौ वर्षों के दौरान, हमने कीमतों में वृद्धि, एलपीजी की कीमतों में वृद्धि, टूटे हुए संस्थान देखे हैं। लोकसभा में सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कई विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि सरकार 'महंगाई, सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और संस्थानों की स्वतंत्रता की रक्षा करने सहित कई मुद्दों पर विफल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...