सोमवार, 17 जुलाई 2023

नकली नोट बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार 

नकली नोट बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार 

भानु प्रताप उपाध्याय 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को नकली नोट और नकली नोट बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को नकली करेंसी बनाने की घटना का अनवरण कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी देहात सहारनपुर सागर जैन ने बताया कि थाना बड़गांव पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 51750 रुपए की नकली नोटों की करेंसी, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर अन्य उपकरण के साथ एक बाइक भी बरामद की है।

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त उत्तराखंड के लक्सर के रहने वाले रवि और जसवंत है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी नोट ₹50 और ₹100 के नकली नोट है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि उनके अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...