सोमवार, 17 जुलाई 2023

निर्यात: रूस-यूक्रेन को समझौते से बाहर किया 

निर्यात: रूस-यूक्रेन को समझौते से बाहर किया 

अखिलेश पांडेय 

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को एक बड़ा झटका दिया है। रूस-यूक्रेन को काला सागर से अनाज निर्यात की अनुमति देने वाले समझौते से बाहर हो गया है। रूस ने सोमवार को कहा है कि वो संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले काला सागर समझौते से हट रहा है, क्योंकि उसकी शर्तों को पूरा नहीं किया गया है‌। यह समझौता इसलिए भी बेहद अहम था क्योंकि इसके कारण वैश्विक खाद्य की कीमतों को 20 प्रतिशत तक कम रखने में मदद मिली थी। रूस और यूक्रेन बड़े स्तर पर गेहूं निर्यात करते हैं।

 रूस ने इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही कहा था कि क्रीमिया के उसके पुल पर हमला यूक्रेन ने किया था। क्रीमिया के 19 किलोमीटर लंबे पुल पर हमला अक्टूबर 2022 में हमला हुआ था।

काला सागर और अजोव सागर को जोड़ने वाला क्रीमिया का पुल रूस के लिए आर्थिक रूप से बेहद अहम है। क्रीमिया ब्रिज पर हमले से यूक्रेनी सेना ने इनकार किया था। उसका कहना था कि यह हमला रूस ने खुद ही किया होगा।

 हालांकि, कुछ महीनों बाद यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर हमले की बात अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार ली थी। लेकिन अब यूक्रेन की मीडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि इसके पीछे यूक्रेन की सुरक्षा सेवा थी‌। रिपोर्ट के मुताबिक, अब रूस का कहना है कि पुल पर हमला यूक्रेन ने किया था, जिसमें दो लोग मारे गए थे। रूस ने इस घटना को आतंकवादी कृत्य करार दिया है। कहा जा रहा है कि इसे लेकर ही रूस ने यूक्रेन के साथ अपने अनाज समझौते पर रोक लगा दी है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की तरफ से कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र और तुर्की की मध्यस्थता में हुए काला सागर अनाज समझौते से रूस के अलग होने का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, 'सच कहें तो, काला सागर समझौता आज से वैध नहीं रहा। दुर्भाग्य से, रूस इन काला सागर समझौतों का जो हिस्सा लागू करवाना चाहता था, उसे लागू नहीं किया गया, इसलिए अब हम समझौते से अलग हो रहे हैं।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...