शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

चेतना देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला

चेतना देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला   

दुष्यंत टीकम   

रायपुर। छत्तीसगढ़ की चेतना तिवारी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब,चेतना तिवारी छत्तीसगढ़ की ही नहीं बल्कि देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला का ख़िताब अपने नाम किया हैं।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी ने 29 की उम्र में मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है। बता दें कि चेतना जोशी तिवारी अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। इसके साथ ही चेतना अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में देशभर से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.जिसमे चेतना तिवारी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सिर पर सजाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है।

दरअसल चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पहले ही चांपा में निलेश और चेतना का विवाह हुआ था। शादी के बाद भी अपने जज्बे को कायम रखकर चेतना ने यह मुकाम हासिल किया है। चेतना ने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। मिली जानकारी के मुताबिक चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक भी हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। साथ ही वह आर्ट आफ लिविंग और हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं। 23 को पहुंचेंगी इंदौरचेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि जैसे ही यह उपलब्धि हासिल हुई, व्हाट्सप्प पर उनके बेटे ने कार्यक्रम का लिंक शेयर किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...