शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

पति और तीन बच्चे छोड़ प्रेमी से शादी की

पति और तीन बच्चे छोड़ प्रेमी से शादी की   

नरेश राघानी   

जैसलमेर। एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के संग दूसरी शादी कर ली। पिछले 2 साल से वह अपने प्रेमी के संपर्क में थी। पति ने दो बार उसे दूसरे व्यक्ति के साथ पकड़ा। लेकिन परिवार की बदनामी न हो इसलिए समझाइश कर उसे घर ले आया। दो महीने पहले घर से नकदी और गहने लेकर महिला फरार हो गई। पति ने पहले गुमशुदगी दर्ज करवाई और इसके बाद पता चला कि उसने अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर ली है।

इसकी रिपोर्ट लिखवाने के लिए पति को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस थाना और उच्चाधिकारियों के कई बार चक्कर लगाए। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो न्यायालय की शरण ली। इस्तगासे के आधार पर अब मामला दर्ज हुआ है। मथानिया पुलिस थाने के तिंवरी कस्बे का यह मामला है। इस कस्बे के गवारिया बस्ती के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मूल रूप से जैसलमेर जिले के पोकरण की रहने वाली एक महिला से उसकी शादी 2012 में हुई थी। जिससे उसके तीन बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 10 साल, 8 साल और 6 साल है। काफी समय तक तो रिश्ते ठीक चले लेकिन 2 साल पहले उसकी पत्नी पोकरण के ही रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...