बुधवार, 12 जुलाई 2023

तिरंगे पर सोयाबीन की बड़ी सुखाई, 2 गिरफ्तार 

तिरंगे पर सोयाबीन की बड़ी सुखाई, 2 गिरफ्तार 


तिरंगे को बिछाकर सोयाबीन की बड़ी सुखाई, दो पर रिपोर्ट

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद/लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में दो लोगों पर तिरंगा के अपमान करने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पड़ोसी ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

दोनों पर पीड़ित को धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप है। संगम विहार कॉलोनी में प्रेम बाबू परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके पड़ोस में रहने वाले मोहन और रमेश अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर बिछा कर सोयाबीन की बड़ी सुखा रहे हैं। 

पानी के ड्रम पर भी राष्ट्रीय ध्वज को बांध रखा था। पार्थी ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...