रविवार, 23 जुलाई 2023

सिनेमा हॉल की दीवार गिरी, 2 की मौत 9 घायल 

सिनेमा हॉल की दीवार गिरी, 2 की मौत 9 घायल 

आदिल अंसारी 

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। अमरोहा में निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स का छज्जा ढह‌‌ गया। छज्जा गिरने से इसके नीचे कई मजदूर दब गए। बचाव कार्य चलाया गया और मलबे के नीचे से सभी मजदूरों को निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो की मृत्यु हो गई है, जबकि चार गंभीर रुप से घायल हैं। करीब 11 बजे ये हादसा हुआ। मौके पर डीएम-एसपी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। बताया जा रहा है, जिस सिनेमाघर का निर्माण चल रहा था वो जर्जर हो चुका था। 2 महीने पहले इसको पूरा गिराकर फिर से इसका निर्माण करवाया जा रहा था। पीछे का हिस्सा पूरा गिरा दिया गया था। आगे छज्जा और दीवार गिराई जा रही थी। वहीं पीछे निर्माण कार्य चल रहा था।रविवार सुबह सभी मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई। मजदूरों को भागने का मौके भी नहीं मिल पाया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...