शुक्रवार, 9 जून 2023

नगर का गठन, प्रथम बोर्ड की बैठक आयोजित

नगर का गठन, प्रथम बोर्ड की बैठक आयोजित


बोर्ड की प्रथम बैठक में खींचा गया नगर के विकास का खाका

15 सभासदों ने पटल पर रखे 388 प्रस्ताव

कौशाम्बी। नगर पंचायत चरवा में नगर के गठन के पश्चात, प्रथम बोर्ड की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जगनारायण ने की। कार्यक्रम में नगर के बोर्ड की पदेन सदस्य चायल विधायक पूजा पाल मौजूद रहीं। बैठक में सर्वसम्मति से आपस में मिल-जुल कर नगर के विकास करने पर जोर दिया गया। 

बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने किया। बोर्ड की बैठक में नगर के कुल 15 सभासदों द्वारा 388 कार्यों के प्रस्ताव सदन पटल पर रखे गए। कार्य योजनाओं को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया गया।

राजकुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...