शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

एक्ट्रेस उर्फी ने 'डांस' वीडियो पोस्ट किया: मुंबई

एक्ट्रेस उर्फी ने 'डांस' वीडियो पोस्ट किया: मुंबई     

कविता गर्ग         मुंबई। 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इनके फैन्स और फॉलोअर्स में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उर्फी जावेद अपने लेटेस्ट पोस्ट के चलते सुर्खियों में भी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने अजीबो-गरीब पहनावे के लिए भी ट्रोल्स के निशाने पर आती दिखाई देती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने खुद को एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह एक अंग्रेजी गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं।

उर्फी जावेद ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह बैक दिखाते हुए डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने बैकलेस डोरी वाला टॉप पहना है और व्हाइट फिटेड जीन्स। इसके साथ ही उर्फी ने न्यूड मेकअप किया है और बालों को बांधा हुआ है। यूजर्स एक बार फिर उर्फी पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। डांस देखकर एक यूजर ने लिखा, "बहुत बेकार डांस करती हो।" एक और यूजर ने लिखा, "दीदी, पूरे कपड़े पहन लो।

कटरीना-विक्की की शादी, 7 फेरे लियें: मुंबई
कविता गर्ग           मुंबई। कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने सिक्स सेंसेज फोर्ट में सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद यह कपल परिणय सूत्र में बंध चुका है। दोनों ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। दो दिन पहले से ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी। मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगाई गई। उसके अगले दिन संगीत और हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
बुधवार रात को मेहमानों के लिए पूल पार्टी भी आयोजित की गई थी। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं। शादी के बाद कटरीना और विक्की मुंबई के लिए रवाना होंगे। जहां वे ताज लैड्स एंड में रिसेप्शन करेंगे। सिक्स सेंस रिजॉट में भी 10 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...