शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

कोहरे के आगोश में कई जिले, ठंड भी बड़ी

यूपी के कई जिले कोहरे की आगोश में, ठंड भी बढ़ी
संदीप मिश्र 
लखनऊ। ठंड के तल्ख होते तेवरों के साथ उत्तर प्रदेश में कोेहरे की पर्त भी मोटी होती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के कई जिले कोहरे की आगोश में रहे जिसके चलते सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लखनऊ और कानपुर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता का स्तर 20 मीटर से भी कम रहा जिसके कारण रात में वाहन रेंग रेंग कर चले। वहीं कुछ स्थानों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में ठंड में इजाफा होने के आसार है वहीं कोहरे के प्रकोप से निजात मिलने की फिलहाल कोई संभावना नही है। पर्वतीय अंचलों में बर्फवारी के चलते उत्तरी-पश्‍चि‍मी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। उन्होने बताया कि लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार तक तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। इस दौरान वर्षा की कोई संभावना नहीं है। उधर, घने कोहरे के बीच कासगंज में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...