शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2019

वार ने किए कमाई के रिकॉर्ड ध्वस्त

मुंबई। 2019 की सबसे बड़ी हिट Kabir Singh थी। इसने 278.24 करोड़ रुपए कमाए थे। केवल 40 करोड़ में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल किया था। यह साउथ में बनी Arjun Reddy की रीमेक थी। छह हफ्ते तक यह सिनेमाघरों में बनी रही थी। इस फिल्म को लेकर काफी बहस भी थी क्योंकि शाहिद का कैरेक्टर इसमें काफी अलग था।सकी कमाई चार करोड़ के आंकड़े से नीचे गई है। इस मुकाम को पाने के लिए लिए फिल्म को करीब 14 दिन मेहनत करना पड़ी। अब इसकी कुल कमाई 280.60 करोड़ रुपए है। इसमें तमिल और तेलुगु भाषा के वर्जन से मिले करीब 12 करोड़ शामिल कर लिए गए हैं। दो दिन बाद इस फिल्म का तीसरा वीकेंड शुरू होने वाला है, इसमें यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।


WAR ने यह मिसाल अपने शानदार एक्शन सीन और दो हीरो के दम पर हासिल की है। War को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बनाया है, जो रितिक के साथ 'बैंग बैंग' बना चुके हैं। यह फिल्म विदेश में भी बढ़िया कर रही है। दुनियाभर की कमाई के मामले में यह 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ग्रॉस कमाई 411.5 करोड़ रुपए है।


अभी इस फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई जारी है। 'यश राज' बैनर की WAR 14 दिन पहले बुधवार को रिलीज हुई थी। पहले दिन से यह अच्छी कमाई कर रही है और इसे ही भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...