बुधवार, 31 जनवरी 2024

जमीन घोटाले में सीएम को गिरफ्तार किया: ईडी

जमीन घोटाले में सीएम को गिरफ्तार किया: ईडी

इकबाल अंसारी 
रांची। जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह खबर सूत्रों से आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने तीन ट्रैवलर से निकल गए हैं। देश की पहली घटना कि मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा अधिकांश विदेशों में देखा गया है जिसमें मुख्यमंत्री को चलते मीटिंग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है।
विधायक राजभवन में परेड करेंगे। ऐसे में विधायक सीएम सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल को देकर नए मुख्यमंत्री के लिए कल्पना सोरेन या चंपई सोरेन का नाम बढ़ा सकते हैं। 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है।
इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। सीएम आवास डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन को ED गिरफ्तार कर सकती है। सीएम की कारकेड की गाड़ियां भी बाहर निकली हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं थे। पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।
रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के परिसर से मिनी बसें निकली। विधायकों से भरी बसें राजभवन पहुंच चुकी है। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED अधिकारियों की एक टीम सीएम सोरेन के आवास पर है।

राम के मुद्दे को बजट सत्र में भुनाएगी सरकार

राम के मुद्दे को बजट सत्र में भुनाएगी सरकार 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में भी राम को जगह मिली। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण का सपना सदियों से देखा जा रहा था, लेकिन उनकी सरकार (नरेंद्र मोदी सरकार) के कार्यकाल में इस सपने को पूरा किया जा सका।
भगवान राम भाजपा सरकार की राजनीति के केंद्र में भी आते हुए दिखाई दे रहे हैं। 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के पहले जब प्रधानमंत्री ने मीडिया से बात की, उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘राम-राम’ से की। यह संकेत यह समझने के लिए पर्याप्त है कि सरकार राम के मुद्दे को बजट सत्र में जमकर भुनाएगी। राम केंद्रित पर्यटन को बढ़ावा देकर वह लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना भी पेश कर सकती है। इससे पीएम मोदी की चुनावी नाव को पार लगाने में भी मदद मिल सकती है।
संसद सत्र की शुरुआत में जब सभी सांसद सदन में पहुंचे, तब भी पूरा सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सांसदों ने एक दूसरे को राम-राम कहकर अभिवादन किया। इस समय भी भाजपा देश के कोने-कोने से राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर उन्हें भगवान राम के दर्शन करा रही है। इससे लोगों में भाजपा के प्रति भावनाएं बेहतर हो सकती हैं। जिसका उसे चुनावी लाभ मिल सकता है।

राष्ट्रपति ने बताया सदियों का सपना पूरा हुआ
बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में भी राम को जगह मिली। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण का सपना सदियों से देखा जा रहा था, लेकिन उनकी सरकार (नरेंद्र मोदी सरकार) के कार्यकाल में इस सपने को पूरा किया जा सका। राष्ट्रपति के संबोधन में राम के मुद्दे के आने से ही यह साफ हो गया है कि अंतरिम बजट के साथ-साथ मुख्य बजट में भी इसका महत्त्व बना रहेगा।

आत्म सम्मान के साथ रोजगार-अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की नीति 
कम से कम निवेश करके सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में पर्यटन को सबसे उपयुक्त क्षेत्र माना जाता है। चूंकि, केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी सरकार के सामने भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की चुनौती बनी हुई है, सरकार राम से जुड़े पर्यटन केंद्रों को विकसित कर रोजगार को बढ़ावा देने की नीति जारी रह सकती है।
एक सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी बजट पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि यूपी सरकार के बजट में भी राम केंद्रित पर्यटन केंद्रों को विकसित करने की नई योजना पेश कर लोगों को लुभाने की कोशिश कर सकती है। इसके पहले ही राम वन गमन पथ को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। मूलभूत ढांचे को विकसित करने की नई योजनाएं पेश कर सरकार इन योजनाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है।

आरबीआई ने पेटीएम बैंक पर कई प्रतिबंध लगाएं

आरबीआई ने पेटीएम बैंक पर कई प्रतिबंध लगाएं 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पेटीएम के लिए मुसीबत पैदा हो गई है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी के बाद नई डिपॉजिट स्वीकार करने और क्रेडिट लेनदेन करने पर बैन लगा दिया है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के धारा 35A के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए 11 मार्च, 2022 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को ऑनबोर्ड करने के लिए रोक लगाई थी।
बाहरी लेखा परीक्षकों की समृद्धि सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और उसके पश्चात् अनुपालन मान्यता रिपोर्ट ने बैंक में सतत गैर-पुरानीयता और चरणीय सुपरवाइजन की चिंताओं को दिखाया, जिसके लिए आगे की सुपरवाइजरी क्रियावली की आवश्यकता है।
इसके अनुसार, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत और उसके लिए किसी भी और शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक ने आज PPBL को निम्नलिखित निर्देशित किया है: फरवरी 29, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खातों, प्रीपेड इंस्ट्रुमेंट, वॉलेट, FASTags, NCMC कार्ड, आदि में और भी कोई जमा या क्रेडिट लेन-देन या टॉप-अप की अनुमति नहीं होगी, सिवाए कि किसी भी समय क्रेडिट किए जा सकने वाले ब्याज, कैशबैक्स, या रिफंड्स के।
उनके उपलब्ध शेषता तक, उनके ग्राहकों द्वारा उनके खातों से राशियों की निकासी या उपयोग से कोई प्रतिबंध नहीं होगा, जैसे कि बचत खाते, चालू खाते, प्रीपेड इंस्ट्रुमेंट्स, FASTags, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड्स, आदि। फरवरी 29, 2024 के बाद, उपरोक्त (ii) में संदर्भित नहीं होने वाले, जैसे कि फंड ट्रांसफर्स BBPOU और UPI सुविधा जैसी कोई बैंकिंग सेवाएं बैंक द्वारा प्रदान नहीं की जाएगी।
One97 Communications Ltd और Paytm Payments Services Ltd के Nodal खातों को शीघ्रतम समाप्त कर दिया जाएगा, किसी भी स्थिति में 29 फरवरी, 2024 से देर से नहीं। 15 मार्च, 2024 तक सभी पाइपलाइन लेन-देन और नोडल खातों का समापन किया जाएगा और इसके बाद कोई और लेन-देन की अनुमति नहीं होगी।

डीएम-एसएसपी ने कारागार का निरीक्षण किया

डीएम-एसएसपी ने कारागार का निरीक्षण किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिसमें अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के सम्बन्धित निर्देश दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।
अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, और शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-103, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, फरवरी 01, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 9 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

सीएम ने 3 जवानों की शहादत को नमन किया

सीएम ने 3 जवानों की शहादत को नमन किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अब तक अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। माओवादी आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है।
ज्ञात हो कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे।

यूपी: 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए

यूपी: 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। शासन की ओर से पुलिस विभाग में चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। एक ही जिले में 3 साल से तैनात एवं प्रमोशन पाने वाले अफसरों का शासन तबादला कर दिया है। मंगलवार को शासन की ओर से गृह विभाग में चलाई गई ट्रांसफर एक्सप्रेस के अंतर्गत 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे इन तबादलों के अंतर्गत एक ही जनपद में 3 साल से तैनात अफसरों के साथ-साथ प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का मंगलवार की दोपहर तबादला कर दिया गया है। ट्रांसफर किए गए अफसरों में आईपीएस शलभ माथुर भी शामिल है, जिन्हें अलीगढ़ का आईजी बनाया गया है। लखनऊ एवं कानपुर कमिश्नरेट में तैनात जेसीपी आकाश कुलहरी एवं आनंद प्रकाश को उनके पद से हटाते हुए दोनों का ट्रांसफर किया गया है। मंगलवार की दोपहर चलाई गई ट्रांसफर एक्सप्रेस से पहले कई जनपदों के जिलाधिकारी के ट्रांसफर शासन द्वारा किए गए थे।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...