सोमवार, 29 जनवरी 2024

सीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पंकज कपूर 
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुँचेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया, अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। उन्होंने कहा कि जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से वर्षों पुराना ये स्वप्न साकार हुआ, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की भांति जुड़ी हुई है, मैं उन सभी लोगों को नमन करता हूँ, उनका वंदन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने भगवान भास्कर के सानिध्य में सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रचा है। अब सदियों का इंतजार समाप्त हो गया है और हर कोई अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने को लालायित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं स्टेशन में प्रवेश कर रहा था तो रामभक्तों के चेहरों पर जो भाव देख रहा था, उन्हें शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। सभी रामभक्त वर्षों पुराने स्वप्न को सच होते देखने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा और ये मंदिर करोड़ों-करोड़ लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा।
उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर आने वाली पीढ़ियों को आस्था, श्रद्धा, और संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड को भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने विकल्प रहित संकल्प के मंत्र को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और इस लक्ष्य में हमें आप सभी का सहयोग व समर्थन चाहिए।

किसान की हत्या, 4 दोषियों को आजीवन कारावास

किसान की हत्या, 4 दोषियों को आजीवन कारावास 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगला मुबारिक गांव के जंगल में 13 साल पहले किसान की हत्या के मामलें में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय संख्या-10 की पीठासीन अधिकारी हेमलता त्यागी ने फैसला सुनाया। जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव निवासी अहसान अपने चचेरे भाई अनवार के साथ सिखेड़ा क्षेत्र के नंगला मुबारिक गांव के जंगल में स्थित खेतों में आठ दिसंबर 2011 की रात पानी चलाने गया था। बदमाशों ने गोली मारकर अहसान की हत्या कर दी और फरार हो गए। अनवार ने किसी तरह जान बचाकर परिजनों को जानकारी दी।
मृतक के चाचा वादी लतीफ ने हत्या का अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद रंजिश के चलते हत्या किए जाने का खुलासा किया था। आरोपी जानसठ के कवाल निवासी वसीम उर्फ अड़वानी, पप्पू, रतनपुरी के नंगला भनवाड़ा निवासी नौशाद और शौकीन के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय संख्या-10 में हुई। अदालत में चारों आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ।
बता दें कि दोषियों को हत्या में आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई, जबकि दोषी वसीम उर्फ अड़वानी को आर्म्स एक्ट में तीन साल की सजा सुनाई गई है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 333 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें

सांसद, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देकर परमपिता परमेश्वर से सफल एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की

कौशाम्बी। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत आज मिनी स्टेडियम तिलगुड़ी, नेवादा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 333 जोडे़ विवाह के बन्धन में बधें, जिसमें 03 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी सम्मिलित हैं। सांसद विनोद कुमार सोनकर, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए परमपिता परमेश्वर से सफल एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
सासंद विनोद सोनकर ने समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम इतने भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से उनके सफल एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कॉमना की। उन्हांने सभी नव दाम्पत्य जोड़ों से कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें। उन्हांने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो बिना किसी भेद-भाव के गरीब, शोषित, पीड़ित, मजदूर, किसान एवं समाज के सभी वर्गों की चिन्ता कर, उनके कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहीं है मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों का विवाह कराया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब बेटियॉ, जो कभी सपना नहीं देख सकतीं, कल्पना भी नहीं कर सकतीं थी, कि उनका भी इतने भव्य तरीके से विवाह होगा, जिसमें सांसद एवं जिलाधिकारी आदि शामिल होंगे, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों के विवाह करायें जा रहें हैं। मा0 प्रधानमंत्री जी ने 2014 में हरियाणा की धरती से देश के लोगों से आवाह्न कर संकल्प दिलाया कि इस देश की बेटी को बचाना भी है तथा पढ़ाना भी है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की बेटियों को बचाने के साथ ही पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है। बेटी के पैदा होने से लेकर शिक्षा, रोजगार एवं विवाह की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि बेटियों के पैदा होने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत रू0-06 हजार खाते में जमा कराया जाता है। उन्हांने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2017 से लेकर अब तक जनपद में 06  हजार 500 से अधिक गरीब बेटियों के हॉथ पीले करने का कार्य किया गया। उन्हांने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2024 तक हर घर-नल से जल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्हांने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 05 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के स्थान पर विधानसभावार आयोजित किया जा रहा हैं ताकि गॉव के लोंगो को आने-जाने में कोई परेशानी न होने पायें। 13 फरवरी को विधानसभा-सिराथू के सरदार बिट्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज, उदहिन बुजुर्ग में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकॉक्षी योजना है, जिसके द्वारा जो परिवार अपने पुत्रियां के विवाह करने में सक्षम नहीं हैं, उन सभी के पुत्रियों का विवाह, इस योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में हस्तान्तरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, बर्तन, ट्राली बैग, दीवार घड़ी) दिया जाता है। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा गणमान्य उपस्थित रहें।
सुशील केसरवानी

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-101, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जनवरी 30, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 9 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 28 जनवरी 2024

63 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया


बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। 63 वर्ष के वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी का लड़की के घर में कारोबार के सिलसिले में अक्सर आना जाना होता था। वह परिवार के सभी सदस्यों से घुल मिल गया था। इससे उस पर लोगों को कोई शक नहीं हो रहा था। वह काफी दिनों से किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। परिजनों को जानकारी तब हुई, जब लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो गई। पीड़िता ने जब दादा के उम्र के हैवान की हरकत परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां बीड़ी बनाने का काम करती है, जबकि परिवार के पुरुष कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोपी वृद्ध भी बीड़ी बनाने के कारोबार से जुड़ा है। कारोबार के सिलसिले में ही आरोपी का पीड़ित किशोरी के परिवार में अक्सर आना जाना होता था। जिससे वह परिवार के लोगों से घुल-मिल गया था। इसी का फायदा उठाकर वह परिवार की तेरह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। जब भी किशोरी विरोध करती तो वह जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता। किशोरी के परिवार के लोग दादा की उम्र के वृद्ध के कमीनेपन से बेखबर रहे। दो दिन पूर्व दुष्कर्म के चलते जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी महबूब (63) निवासी पालपुर बगिया थाना घूरपुर के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

'हर घर नल' पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया

'हर घर नल' पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया

हर घर नल पेयजल परियोजना का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

कौशाम्बी। डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी द्वारा 'हर घर नल' पेयजल परियोजना का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चकसेनी में संचालित परियोजना में पाया गया कि कार्यदायी संस्था जे0एम0सी0 द्वारा इण्टर लांकिक का कार्य अत्यन्त ही खराब लगायी जा रहीं है, तथा ग्राम पंचायत रामपुर धमावॉ, रामपुर मडूकी एवं अन्दावॉ में संचालित परियोजनाओं में पेयजल की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गई है। लेकिन इनमें पर्याप्त प्रेशर न होने के कारण पेयजल की आपूर्ति सही नही हो पा रही है। कई स्थानों पर लिकेज पाया गया है और स्टैण्ड पोस्ट में टोटी नहीं लगायी गयी है, जिसमें गॉव में जगह-जगह पानी भराव हो रहा है, जो आपत्ति का विषय है। 
इस सम्बन्ध में डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी, कौशाम्बी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, जल निगम कौशाम्बी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित परियोजनाओं का स्वयं निरीक्षण कर पायी गई कमियों को कार्यदायी संस्था से अविलम्ब ठीक कराना सुनिश्चित करें।
सुबोध केशरवानी 

'मन की बात' कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना

'मन की बात' कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है,जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने आज पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं का जिक्र किया। पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग, अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का जिक्र किया। उत्तराखण्ड में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड का अधिकांश भाग वनों से आच्छादित है। राज्य में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं।
आयुर्वेद की संभावनाओं को बढ़ाने के राज्य में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से साज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने और जन सरोकारों से जुड़े अभियानों में सराहनीय कार्य करने वालों को आगे लाने का कार्य किया है। इससे समाज में अन्य लोगों को भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी प्रदान किये।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...