रविवार, 28 जनवरी 2024

63 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया


बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। 63 वर्ष के वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी का लड़की के घर में कारोबार के सिलसिले में अक्सर आना जाना होता था। वह परिवार के सभी सदस्यों से घुल मिल गया था। इससे उस पर लोगों को कोई शक नहीं हो रहा था। वह काफी दिनों से किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। परिजनों को जानकारी तब हुई, जब लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो गई। पीड़िता ने जब दादा के उम्र के हैवान की हरकत परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां बीड़ी बनाने का काम करती है, जबकि परिवार के पुरुष कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोपी वृद्ध भी बीड़ी बनाने के कारोबार से जुड़ा है। कारोबार के सिलसिले में ही आरोपी का पीड़ित किशोरी के परिवार में अक्सर आना जाना होता था। जिससे वह परिवार के लोगों से घुल-मिल गया था। इसी का फायदा उठाकर वह परिवार की तेरह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। जब भी किशोरी विरोध करती तो वह जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता। किशोरी के परिवार के लोग दादा की उम्र के वृद्ध के कमीनेपन से बेखबर रहे। दो दिन पूर्व दुष्कर्म के चलते जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी महबूब (63) निवासी पालपुर बगिया थाना घूरपुर के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...