सोमवार, 8 जनवरी 2024

लक्षद्वीप व अंडमान 'अद्भुत रूप से सुंदर स्थान' है

लक्षद्वीप व अंडमान 'अद्भुत रूप से सुंदर स्थान' है

कविता गर्ग 
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि लक्षद्वीप और अंडमान "अद्भुत रूप से सुंदर स्थान" हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार, सलमान खान, श्रद्धा कपूर और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वेंकटेश प्रसाद तथा वीरेंद्र सहवाग द्वारा लोगों से मालदीव की जगह घरेलू द्वीपों की यात्रा करने की अपील किए जाने के बाद 81 वर्षीय बच्चन की भी टिप्पणी आई है।
बच्चन ने सहवाग द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट का हवाला दिया जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने "मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किए जाने" को भारत के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा बनाने का एक अवसर बताया। बच्चन ने अपने पोस्ट में कहा कि सहवाग की टिप्पणियां प्रासंगिक हैं और ‘‘हमारी भूमि की सही भावना को दर्शाती हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अपने (स्थल) सबसे अच्छे हैं.. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे अद्भुत रूप से सुंदर स्थान हैं.. अद्भुत जल, समुद्र तट और पानी के नीचे का अनुभव बिलकुल अविश्वसनीय है।’’ बच्चन ने लिखा, "हम भारत हैं, हम आत्म-निर्भर हैं, हमारी आत्म-निर्भरता पर आंच मत डालिए।
जय हिंद।" मालदीव सरकार ने रविवार को अपने तीन उप-मंत्रियों को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन्होंने मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद ‘एक्स’ पर उनके पोस्ट को लेकर उनकी आलोचना की थी। इन मंत्रियों ने यह अनुमान लगाते हुए मोदी की आलोचना की थी कि उनका लक्षद्वीप दौरा भारत के इस केंद्रशासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास है।
हालांकि, हास्य-अभिनेता वीर दास ने इस विवाद पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। दास ने लिखा, ‘‘सबसे पहले, इस बात से खुश हूं कि लक्षद्वीप को कुछ प्यार मिल रहा है।’’ निर्माता एकता कपूर ने कहा कि वह ‘एक्स’ पर यह कहने के लिए लौटी हैं कि वह अपने बेटे को मजेदार ढंग से छुट्टियां बिताने के लिए लक्षद्वीप ले जाएंगी।
कपूर ने मालदीव से बेहतर भारतीय द्वीप को बताने के एक स्पष्ट संदर्भ में कहा, "अब कोई 'मॉल' नहीं। अब समय है द्वीप की खूबसूरती में गोता लगाने का।" अभिनेत्री निम्रत कौर और वरुण धवन ने ‘एक्स’ पर 'एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स' हैशटैग के साथ पोस्ट किए।
कौर ने लिखा, "काम और जीवन से समय निकालकर ‘एक्सप्लोर इनक्रेडिबल इंडिया’ के लिए यात्रा करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। हमेशा इसके साथ जीती हूं, कभी नहीं रुकूंगी-पीएमओ इंडिया-भारत की निम्रत।" धवन ने कहा, "लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर को देखकर मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने इतने खूबसूरत समुद्र तटों पर ना जाकर कुछ खो रहा हूं।
मुझे अपनी अगली छुट्टियों की बुकिंग का इंतजार है।" सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भी किए गए जिनमें दावा किया गया कि विवाद के मद्देनजर कुछ भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं।
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशी नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर "अपमानजनक टिप्पणियों" से सरकार अवगत है और व्यक्तिगत विचार सरकार के विचार नहीं हैं। मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए दो से तीन जनवरी तक लक्षद्वीप में थे।

फार्म में लगीं आग, 2,000 मुर्गियां जिंदा झुलसी

फार्म में लगीं आग, 2,000 मुर्गियां जिंदा झुलसी 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। जम्मू शहर के बाहरी इलाके में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 2,000 से अधिक मुर्गियां जिंदा झुलस गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार रात यहां अखनूर तहसील के डोके जागीर इलाके में रणजीत सिंह नामक व्यक्ति के पॉल्ट्री फार्म में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आग अचानक भड़क उठी और तेजी से पूरे पॉल्ट्री फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि भीषण आग में 2,000 से अधिक मुर्गियां झुलस कर मारी गईं। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करने और आग के कारणों की जांच करने के प्रयास जारी हैं।

अजय ने 'रामचरितमानस' की 300 पंक्तियां लिखी

अजय ने 'रामचरितमानस' की 300 पंक्तियां लिखी

इकबाल अंसारी 
गाजियाबाद। श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने कांच की प्लेट पर श्री रामचरितमानस की 300 पंक्तियां लिखी। जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाले श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने एक इतिहास रच दिया है। एक तरफ जहां पूरे देश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है तो वहीं दूसरी तरफ लोग किसी न किसी वजह से राम मंदिर के जरिए चर्चा का हिस्सा बन रहे हैं।
मिली रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने एक सादे कांच के शीशे पर आयताकार ऑक्साइड-लेपित सतह पर सबसे छोटे श्री रामचरितमानस को उकेरने का रिकॉर्ड बनाया है। मित्तल ने संपूर्ण महाकाव्य को कांच की सतह पर 300 पंक्तियों के भीतर उकेरा है। जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने लोगों की फरियाद सुनी

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने लोगों की फरियाद सुनी

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जिले के नवागत एसएसपी अभिषेक सिंह ने सोमवार को पहले दिन कार्यालय में रहकर लोगों की फरियाद सुनी। सवेरे पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने वहां सभी शाखा कार्यालयों और ऑफिसों के साथ ही पेशी का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा और पहली प्रेस वार्ता में आगामी दिनों में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए बनी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में 22 जनवरी के दिन कानून व्यवस्था और सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर सबसे पहले काम किया जा रहा है। चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ की तो ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
बता दें कि शासन के द्वारा पिछले दिनों एसएसपी संजीव सुमन का अलीगढ़ तबादला कर दिया गया था। उनके स्थान पर यूपी एसटीएफ एसपी लखनऊ साल 2011 बैच के आईपीएस अभिषेक सिंह को यहां भेजा गया था। शनिवार को उनके द्वारा चार्ज संभाला गया था। सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव पुलिस कार्यालय पहुंचे और सभी शाखा कार्यालयोंए पेशी तथा अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा तथा रजिस्टर आदि सभी व्यवस्था पूर्ण रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए प्राथमिकता पर बात की। एसएसपी ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जनपद मतें जो भी कार्यक्रम होने हैए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। किसी प्रकार का कहीं तनाव और चुनौती पैदा न हो इसके लिए फोकस किया जा रहा है।
इसके साथ ही जनपद में ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन कन्विक्शन को लेकर और गंभीरता लाई जायेगी ये अभियान मजबूती से चलाए जायेंगे। जिले में माफिया और टॉप टेन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए काम होगा। चिन्हित माफियाओं पर गैंगस्टर की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए सम्पत्ति जब्तीकरण किया जायेगा। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ पुलिस काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे पहले 22 जनवरी के आयोजन पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हमारी विशेष प्राथमिकता हैए इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अलर्ट को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त किये जा रहे हैं। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और अंडर ट्रेनी आईपीएस विनायक कुमार भी मौजूद रहे।

डीएम ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

डीएम ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हर-घर नल से जल योजना जन-जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजनान्तर्गत जन-जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री जयपाल सिंह एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री विमल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री जयपाल सिंह ने बताया कि एलईडी वैन जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहें “विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम” में जाकर आमजन को जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजना के सम्बन्ध मे आमजन को जागरूक करेंगी।
मदन कुमार

मालदीव को चीन की बेरुखी का सामना करना पड़ा

मालदीव को चीन की बेरुखी का सामना करना पड़ा

अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली। भारत के साथ विवादों में घिरे मालदीव को अब चीन की बेरुखी का भी सामना करना पड़ा है। भारत के साथ तनाव के बीच चीन पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीनी मीडिया का सामना करना पड़ा। चीन के ऑफिशियल न्यूज पेपर में इस बात का जिक्र किया गया है। चीनी अखबार के संपादकीय में बताया गया कि मालदीव और भारत के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन के बारे में पूछे गए कुछ सवालों के जवाबों का जिक्र किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के समर्थक माने जाते हैं। ऐसे में चीनी मीडिया द्वारा भारत के साथ चल रही तनातनी को लेकर पूछे गए सवाल मालदीव को असहज कर सकते हैं।

रायगढ़ प्रदूषण मुक्त बनाओ, पोस्टकार्ड अभियान

रायगढ़ प्रदूषण मुक्त बनाओ, पोस्टकार्ड अभियान

महेंद्र सिंह ठाकुर   
रायगढ़। जननायक रामकुमार अग्रवाल की जन्मशताब्दी वर्ष आयोजन के दूसरे चरण में प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ” पोस्टकार्ड अभियान का निर्णय लिया गया है। चूंकि रामकुमार अग्रवाल की एक बड़ी पहचान यह भी थी कि – “वे छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात या घटना या अपने संदेश के लिए प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता तक के लिए प्रायः पोस्ट कार्ड का उपयोग करते थे। आज भी बहुत से लोगों के पास उनके लिखे पोस्ट कार्ड मौजूद हैं। बहुत से लोगों ने बहुत सहज कर संभाल कर ऐतिहासिक दस्तावेज़ के रूप में रखा है।यह वर्ष उनका जन्मशताब्दी वर्ष है इसलिए उनकी स्मृति को सादर समर्पित करते हुए ‘ प्रदूषण मुक्त जिला बनाने’ हेतु पोस्टकार्ड अभियान का आव्हान किया गया है। जीव जगत को बचाने के पवित्र अभियान रूप में चलाया जाना है।
प्रदूषण खतरनाक स्तर से लगातार ऊपर बढ़ता जा रहा है।लोग जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हैं। वायु से लेकर जल सब कुछ प्रदूषित होते जा रहा है।पूरे जिले के जन जीवन के साथ ही सम्पूर्ण प्राणी जगत को बचाने की आवश्यकता है। बहुत से साथियों ने पोस्टकार्ड लिखकर भेजना भी शुरू कर दिया है। चूंकि माननीय मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री दोनों ही रायगढ़ के माटी से जुड़े हैं। अतः उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है।वे पूरी स्थिति से हमसे ज्यादा वाकिफ हैं। मुख्यमंत्री ने तो रायगढ़ के सांसद होते हुए संसद में आवाज़ भी उठाई थी।इसीलिए माननीय मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड में ज्यादा कुछ नहीं लिखना है बस एक लाईन लिखना है कि – “जन जीवन बचाओ – रायगढ़ को प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ।” और अपना नाम ,हस्ताक्षर और स्थान।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...