रविवार, 29 अक्तूबर 2023

29वां मैच: भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराया

29वां मैच: भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराया 

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/लंदन। भारत और इंग्‍लैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 29वां मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला गया। भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराकर जीत का सिक्स लगाया है। इस जीत के साथ ही भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।

भारत के 230 रन के जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन लियम लिविंगस्टन (27) ने बनाए। शमी ने चार इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, बुमराह ने तीन तो कुलदीप को दो विकेट मिला। एक विकेट जडेजा के नाम रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 229 रन लगाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, रोहित को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में डेविड विली ने तीन विकेट झटके।

भारत और इंग्‍लैंड दोनों ने इस मैच के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी पांच मैच जीते और वो वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। अगर भारतीय टीम आज मैच जीतने में कामयाब रही तो नंबर-1 बन जाएगी।

इंडिया vs इंग्लैंड प्लेयिंग 11

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 - जॉनी बेयरस्‍टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्‍स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज।

आज प्रयागराज आएंगे सीएम योगी, सौगात देंगे

आज प्रयागराज आएंगे सीएम योगी, सौगात देंगे 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आएंगे। सोरांव ब्लॉक में पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री प्रयागराज को 3800 करोड़ रुपये से अधिक की 429 परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से इसकी सूची मांगी है। जिनसे तैयार किया जा रहा है। शनिवार तक 3500 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सूची पहुंच चुकी थी। अंतिम रूप से सूची रविवार को तैयार होगी।
सोरांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रयागराज के कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना आ गई है। हालांकि अब तक मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि एक घंटे का सीएम का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लोकार्पण व शिलान्यास तैयारी की जा रही है। कुल 79 विभागों की परियोजनाओं का सीएम लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें 3500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। जिसमें निगम की 2900 करोड़ की 290 परियोजनाओं, आरईडी की तीन करोड़ की छह परियोजनाओं, सेतु निगम की 446 करोड़ की पांच परियोजनाओं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की 35 करोड़ की 16 परियोजनाओं, निर्माण खंड की 34 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जबकि 350 करोड़ रुपये से अधिक की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें लोक निर्माण विभाग की 12 करोड़ की 13 परियोजनाएं जल निगम की 96 करोड़ की 42 परियोजनाओं बेलन नहर प्रखंड की 27 करोड़ की आठ परियोजनाओं, सेतु निगम की 142 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है।

1:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का सोच में लगभग एक घंटे का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक सीएम यहां रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

मेजा, दिघिया और नारीबारी आरओबी की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को निगम के तीन आरओबी का लोकार्पण करेंगे। इसमें नारीवारी में टोंस नदी पर आरओबी दिघिया में एक आरओबी और मेजा पंचदेवरा में एक आरओबी सामिल है।

10 को सीएम देंगे योजना का लाभ

प्रयागराज आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सहायता समूह की सह महिलाओं को चेक देंगे। जबकि चार को आवास की चाबी देंगे एक बच्चे का अन्नप्राशन कराएंगे और एक महिला की गोदभराई कराएंगे सीएम के कार्यक्रम को लेकर सीडीओ गौरव कुमार ने सभी अफसरों को तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया।

कांग्रेस को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं

कांग्रेस को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को छत्तीसगढ़ में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस को राज्य में सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। प्रधानमंत्री के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम को सुनने के बाद नड्डा रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अमलीडीह क्षेत्र में 'बूथ विजय संकल्प अभियान' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथ के प्रत्येक घर में जाएं और लोगों को अगले महीने होने वाले चुनाव में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। नड्डा ने कहा, ''भूपेश बघेल की भ्रष्ट, अक्षम, अविश्वसनीय और अकल्पनीय सरकार हम देख रहे हैं। अविश्वसनीय इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि क्या आपने कभी किसी मुख्यमंत्री के सचिव को वर्षों तक जेल में बंद देखा है।

जब माथे पर भ्रष्टाचार लिखा हो, तो किसी को क्या सबूत चाहिए।'' उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहना चाहिए। नड्डा राज्य काडर की अधिकारी सौम्या चौरसिया का जिक्र कर रहे थे।
चौरसिया मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर तैनात थीं। उन्हें कथित कोयला लेवी घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया था। नड्डा ने सवाल किया, ''इस (कांग्रेस) सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है या नहीं? क्या महिलाओं को 500 रुपये (प्रति माह) मिलते हैं? शराब घोटाला हुआ या नहीं? भूपेश बघेल ने शराबबंदी का वादा किया था। इस पर रोक लगाने के बजाय उन्होंने घोटाला कर दिया। उन्होंने पीएससी भर्ती में घोटाला किया।
यहां तक कि गाय और गोबर को भी नहीं बख्शा।'' भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर लोगों से संपर्क करने का निर्देश दिया। नड्डा ने कहा, ''आप सभी को लोगों से अनुरोध करना चाहिए कि वे अपना वोट अवश्य डालें और आपको उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है।'' उन्होंने कहा, ''वे (मतदाता) आपके पक्ष में वोट करें या न करें, लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आप सभी को उनसे वोट करने का आग्रह करना चाहिए।
'' रायपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र उन 70 सीटों में शामिल है, जहां दूसरे चरण में मतदान होगा। पहले चरण में 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद नड्डा एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। वह पंडरिया निर्वाचन क्षेत्र में भी एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले, नड्डा खैरागढ़, छुईखदान और गंडई कस्बों में रोड शो में हिस्सा लेंगे।

सीएम ने कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना

सीएम ने कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ब्रह्मपुरी, पटेल नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। गरीबों और वंचितों को केन्द्र में रखते हुए उनके कार्यकाल में अनेक कार्य किये गये हैं। गरीबों के जनधन खाते खोलने, गरीबों के लिए आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर नल और घर घर जल योजना, शौचालयों के निर्माण, स्वच्छता से संबंधित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पूरा लाभ मिले। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के युवाओं को रोजगार के लगातार अवसर मिल सके, इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 हजार करोड़ रूपये के एमओयू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुरी पटेलनगर क्षेत्र में जीजीआईसी ब्रह्मपुरी की बिल्डिंग, अम्बेडकर भवन एवं स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आंकलन कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, रेशम फेडरेशन बोर्ड के अध्यक्ष अजीत सिंह, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) अनिल डब्बू, पार्षद सतीश कश्यप एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सचिन के मुकाबले पहुंचने में कामयाब हुए कोहली

सचिन के मुकाबले पहुंचने में कामयाब हुए कोहली 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। राजधानी के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया के विराट कोहली के वनडे क्रिकेट करियर की 29वीं सेंचुरी की बाट जोह रहे प्रशंसकों को उनके शून्य पर आउट होने पर निराशा हाथ लगी है। 
लेकिन शतक नहीं बनाने के बावजूद भी विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के मुकाबले पहुंचने में कामयाब हो ही गए हैं।  रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया के फैंस विराट कोहली के वनडे करियर की 29वीं सेंचुरी पूरी होते देखने को पहुंचे थे। लेकिन शून्य पर आउट हुए विराट कोहली अगर ऐसा कर देते तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। 
परंतु शतक बनाना तो दूर विराट कोहली इंग्लैंड के सामने अपना खाता तक नहीं खोल सके। नो गेंद खेलने के बावजूद विराट कोहली शून्य पर जब आउट हो गए तो उनके शतक की आशा लेकर पहुंचे प्रसंस्को के चेहरे लटक गए। इसके बावजूद भी विराट कोहली अंजाने में सचिन तेंदुलकर के यूनिक रिकॉर्ड की बराबरी करने में कामयाब हो ही गए हैं। क्योंकि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 513 में चौकी 569 पारियों में आज रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 34वीं मर्तबा शून्य पर आउट हुए हैं। 
इसी तरह भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी 665 मैचों की 782 पारियों में भी 34 बार शून्य पर ही आउट हुए थे। वैसे शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड जहीर खान के नाम पर दर्ज है‌। जिन्होंने 309 मैचों की 232 पारियों में 34 बार शून्य स्कोर खड़ा किया था।

वाहनों की टक्कर में 32 लोगों की मौत, 63 घायल

वाहनों की टक्कर में 32 लोगों की मौत, 63 घायल 

अखिलेश पांडेय 
काहिरा। बड़ी और दुखद खबर मिस्र से आई है। बेहेरा गवर्नरेट के पास एक रेगिस्तानी सड़क पर शनिवार को एक साथ कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
सुरक्षा जांच से पता चला कि दुर्घटना बेहेरा के पास काहिरा-अलेक्जेंड्रिया रेगिस्तानी सड़क पर यात्रा कर रही एक कार से तेल रिसाव के कारण हुई थी।  मंत्रालय ने बाद के बयानों में कहा कि यात्रियों को ले जा रही बस से टकराने के कारण कई कारों में आग लग गई।
सरकारी अहराम अखबार ने घटनास्थल पर मौजूद एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से कहा, “दुर्घटना में कुल 64 वाहन शामिल थे, जिनमें 29 कारें जल गईं।” मंत्रालय ने कहा कि उसने घायलों को बचाने के लिए 20 एम्बुलेंस भेजी थीं, जिनमें से तीन को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसमें कहा गया है कि अन्य 60 घायलों को पास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अहराम ने डॉक्टरों का हवाला देते हुए पुष्टि की कि दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों में से अधिकांश बच्चे हैं।

भाजपा ने चुनाव के लिए छठी सूची जारी की

भाजपा ने चुनाव के लिए छठी सूची जारी की

इकबाल अंसारी 
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए आज छठी सूची जारी की गई है। जिसमें केवल दो कैंडिडेट के नाम डिक्लेअर किए गए हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में गुना और विदिशा सीट के कैंडिडेट डिक्लेअर किए गए हैं। 
भारतीय जनता पार्टी ने छठी सूची में गुना विधानसभा सीट से पन्नालाल शाक्य एवं विदिशा विधानसभा सीट से मुकेश टंडन को अपना उम्मीदवार बनाकर उन्हें इलेक्शन लड़ने का मौका दिया है।आज जारी की गई दो उम्मीदवारों की सूची समेत भारतीय जनता पार्टी अभी तक सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम डिक्लेअर कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली एवं दूसरी सूची में 39-39 उम्मीदवारों के नाम डिक्लेअर किए थे। जबकि तीसरी सूची में केवल एक उम्मीदवार का नाम ही घोषित किया गया था। चौथी लिस्ट में 57 और पांचवी लिस्ट में 92 कैंडिडेट डिक्लेअर किए गए थे।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...