रविवार, 22 अक्तूबर 2023

28 अक्तूबर को लगेगा साल का अंतिम 'चंद्रग्रहण'

28 अक्तूबर को लगेगा साल का अंतिम 'चंद्रग्रहण' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। साल का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा। यह देर रात 1:05 से 2:24 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दिन शाम 4:06 बजे चंद्रोदय हो जाएगा। बरेली के ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक शाम 4:05 बजे से आरंभ हो जाएगा।
घर में मंत्र जपने से एक गुना, किसी मंदिर में जपने से 10 गुना, तीर्थ स्थान या किसी नदी के किनारे जपने से 100 गुना और ग्रहण काल में मंत्र जपने से उसका हजार गुना फल मिलता है। ग्रहण काल में मंत्रोच्चार के लिए माला की भी आवश्यकता नहीं होती। बिना माला के भी मंत्रों को सिद्ध किया जा सकता है और मंत्रों की शक्ति के आधार पर धन, वैभव और अपार संपदा प्राप्त की जा सकती है। जब तक जप चलता रहे, देसी घी का दिया जलाकर रखें। 
मेष, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के लिए नेष्ट, वृष, कन्या, कुंभ राशि के लिए मध्यम, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ होगा।
सूतक काल में स्नान, दान, पुण्य कार्य, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस समय आप गुरु मंत्र, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जप कर सकते हैं। हालांकि, सूतक काल में गर्भवती स्त्री, बच्चे, वृद्धजन भोजन कर सकते हैं। उन्हें दोष नहीं लगेगा। सूतक काल आरंभ होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते या कुश डाल दें।
जिस दिन चंद्रग्रहण लगेगा, उसी दिन शरद पूर्णिमा है। किसी भी भोजन पात्र में तुलसी दल रख दिया जाए तो उस पर ग्रहण का प्रभाव नहीं होता। ऐसे में खीर में तुलसी दल या कुश रखने से ये दोष प्रभावी नहीं होगा। ग्रहण शुरू होने से पहले रात आठ बजे खीर को खुले आसमान के नीचे रख दें और फिर ग्रहण लगने से पहले ही उसे हटा लें।

वेस्ट यूपी की हवा खराब श्रेणी में पहुंची

वेस्ट यूपी की हवा खराब श्रेणी में पहुंची 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। वेस्ट यूपी के कईं जिलों की हवा इस वक्त बेहद प्रदूषित है। नोएडा से लेकर गाजियाबाद, मेरठ ओर मुजफ्फरनगर की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है।
मार्निंग वाक पर जाने वालों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। सुबह की हवाएं अब बिगड़ने लगी हैं। सुबह छह से 10 बजे तक सबसे ज्यादा प्रदूषित हवाएं हैं। अच्छा रहे कि अब मास्क के बारे में सोचा जाए। 
वरना सेहत सुधार की बजाय बिगड़ने का खतरा है। अभी दशहरे पर रावण दहन होना है। उससे पहले ही प्रदूषण फैलना शुरू हो गया है। यूपी के कई शहर के प्रमुख इलाकों में प्रदूषण की मानीटरिंग हो रही है।
यूपी के कई शहरों में हवा बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों की हवा खराब है। नोएडा-गाजियाबाद की बात करें तो हवा बहुत खराब है। वहीं मेरठ, मुजफ्फरनगर और हापुड़ शहरों में भी हवा जहरीली होकर खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
हालांकि कुछ शहरों में अभी भी वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक है। इनमें आगरा, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के कुछ इलाके शामिल हैं। इन शहरों के कुछ इलाकों में हवा ठीक श्रेणी में है।
कई शहरों में सूक्ष्म कणों से लेकर धूल कण, कार्बन मोनो आक्साइड की मौजूदगी मानकों से कई गुना ज्यादा है। हालांकि अभी वहां मास्क लगाने की नौबत नहीं है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘माडरेट’ की श्रेणी में आ गया है। जबकि दीवाली अभी दूर है।
गौरतलब हो कि हवा में शामिल प्रदूषणकारी तत्वों को औसत, न्यूनतम और अधिकतम मौजूदगी के स्तरों पर नापा जाता है। औसत पूरे दिन का निकालते हैं। जबकि अधिकतम संबंधित तत्वों की सबसे ज्यादा मौजूदगी को कहते हैं।
इन दिनों पीएम 2.5 सूक्ष्म कण, धूल कण, सल्फर, नाइट्रोजन आदि की सबसे ज्यादा मौजूदगी सुबह 6 से 10 बजे की बीच आ रही है। मेरठ में एक्यूआई 247 जबकि मुजफ्फरनगर में 276 दर्ज किया गया है।

पुलिस की चूक, शख्स ने जेल में बिताए 10 दिन

पुलिस की चूक, शख्स ने जेल में बिताए 10 दिन 

संदीप मिश्र 
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की घाटमपुर पुलिस की एक ‘चूक’ के कारण एक व्यक्ति को दस दिन जेल में बिताने पड़े। प्रमोद संखवार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया, जिसे पहले 2021 में अवैध बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन ये वारंट शहर के वसंत विहार इलाके के निवासी प्रमोद साहू को दे दिया गया।
साहू, जिसे यह साबित करने वाले दस्तावेज पेश करने के बाद भी जेल में डाल दिया गया कि वह वह व्यक्ति नहीं है जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी, उसे 10 दिनों की जेल के बाद 22 सितंबर को जमानत दे दी गई। स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए, संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) आनंद प्रकाश तिवारी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जेसीपी ने कहा, ”यह काफी गंभीर है। घाटमपुर एसीपी ने जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
2021 में अपनी गिरफ्तारी के बाद, दुर्गा प्रसाद का बेटा संखवार जमानत पर बाहर था। अधिकारियों ने बताया कि, वह अदालत में पेश होने में विफल रहा, जिसके बाद सिविल जज, जूनियर डिवीजन द्वारा इस साल 24 अगस्त को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। हालांकि, संखवार के लिए भेजा गया वारंट गलती से साहू को दे दिया गया, जिसका एकमात्र दोष यह था कि उसका पहला नाम भी आरोपी के समान था और पिता का नाम भी दोनों का एक ही था।
साहू ने कहा, ”मैं उनसे विनती करता रहा, यहां तक कि उन्हें अपने पहचान पत्र भी दिखाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों ने साहू को बताया कि उसका नाम प्रमोद कुमार है, उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी पत्नी को पीटता है, जिसकी पहचान उन्होंने उषा के रूप में की है।”
साहू ने अपनी बेगुनाही का दावा किया। उन्होंने कहा, “मेरे पिता दुर्गा प्रसाद साहू जीवित हैं, और मेरी पत्नी मेरे साथ रहती है, और उसका नाम उषा नहीं है।” फिर भी, पुलिस अधिकारियों ने उस पर गलत तरीके से उस अपराध का आरोप लगाया। मामले ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसके चलते साहू को कमिश्नर आरके स्वर्णकार के सामने पेश होना पड़ा, जिससे घटना की आधिकारिक जांच शुरू हो गई।

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए 

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 7.25 बजे पटना, बगहा, सीवान, गोपालगंज और छपरा में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके करीब तीन से चार सेकंड तक महसूस किए गए। 
झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांग उठाई।
पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच द्वारा प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में नवीन पेंशन योजना को वापस लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप से लागू किए जाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि जनवरी 2004 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों व अप्रैल 2005 से उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पूर्व प्रदत्त पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है, जो कि शेयर बाजार पर आधारित व्यवस्था है। कर्मचारी समाज लगातार इस व्यवस्था का विरोध कर रहा है। मंच ने पुरानी पेंशन बहाली को बुढ़ापे की लाठी बताते हुए लागू कराए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर योगेश राठी, प्रदीप डांगी, खलील अहमद, अनिल वर्मा, धीरजपाल तोमर, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, मिंदर सिंह, कुलदीप कुमार, सुबोध शर्मा, प्रमोद शर्मा, दिनेश तोमर, गुलाब सिंह, हारुन चौहान, अरविंद कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रविंद्र मलिक, सूर्यकांत राणा, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-336, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, अक्टूबर 23, 2023

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 21 अक्तूबर 2023

माता महागौरी को समर्पित 'नवरात्रि' का आठवां दिन

माता महागौरी को समर्पित 'नवरात्रि' का आठवां दिन

सरस्वती उपाध्याय 
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार अपनी कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था। तभी से इन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माता महागौरी का नाम दिया गया।

मां महागौरी का स्वरूप
श्वेत वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

अर्थ - मां दुर्गा का आठवां स्वरूप है महागौरी का। देवी महागौरी का अत्यंत गौर वर्ण हैं। इनके वस्त्र और आभूषण आदि भी सफेद ही हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। महागौरी का वाहन बैल है। देवी के दाहिने ओर के ऊपर वाले हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। बाएं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनका स्वभाव अति शांत है। इनकी आयु आठ वर्ष की मानी हुई है।

पूजन का महत्व
आदि शक्ति देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा करने से सभी ग्रहदोष दूर हो जाते हैं। मां महागौरी का ध्यान-स्मरण, पूजन-आराधना से दांपत्य सुख, व्यापार, धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है। मनुष्य को सदैव इनका ध्यान करना चाहिए,इनकी कृपा से आलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। ये भक्तों के कष्ट जल्दी ही दूर कर देती हैं एवं इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। ये मनुष्य की वृतियों को सत्य की ओर प्रेरित करके असत्य का विनाश करती हैं। भक्तों के लिए यह देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप हैं इसलिए अष्टमी के दिन कन्याओं के पूजन का विधान है। ये धन, वैभव, अन्न-धन और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं।

पूजन विधि
अष्टमी तिथि के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात महागौरी की पूजा में श्वेत, लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें एवं सर्वप्रथम कलश पूजन के पश्चात मां की विधि-विधान से पूजा करें। देवी महागौरी को चंदन, रोली, मौली, कुमकुम, अक्षत, मोगरे का फूल अर्पित करें व देवी के सिद्ध मंत्र श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम: का जाप करें। माता के प्रिय भोग हलवा-पूरी,चना एवं नारियल का प्रसाद चढ़ाएं। फिर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं। माता रानी को चुनरी अर्पित करें।  सुख-समृद्धि के लिए घर की छत पर लाल रंग की ध्वजा लगाएं।

मां महागौरी का प्रिय पुष्प
मां महागौरी को पूजा के दौरान सफेद, मोरपंखी या पीले रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसे में मां दुर्गा को चमेली व केसर का फूल अर्पित किया जा सकता है।

मां महागौरी का वंदना मंत्र

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...