सोमवार, 18 सितंबर 2023

क्लब का अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित किया

क्लब का अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार द्वारा क्लब का अधिष्ठापन कार्यक्रम सिटी ग्रीन शामली में आयोजित किया गया। क्लब के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक गुप्ता विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर दीपक जैन रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रजनन के बाद क्लब सचिव आकाश गुप्ता  कोषाध्यक्ष मोहित बंसल द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों का विवरण दिया, गत वर्ष के अध्यक्ष निखिल ऐरन द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों का पूर्ण वर्ष सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया एवं सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा नई अध्यक्ष राहुल तायल, सचिव नितिन गर्ग ,कोषाध्यक्ष रोहित बंगा एवं समस्त टीम को रोटरी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। 
नए अध्यक्ष राहुल तायल द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखी। क्लब द्वारा पांच नए सदस्यों को शामिल किया गया । क्लब द्वारा एक इंटरेक्ट क्लब एवं एक रोटरेक्ट क्लब भी बनाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी पत्रकार बंधुओ उपहार देकर सम्मान किया गया। संस्था में मंच संचालन रोटेरियन रजत गर्ग एवं डॉ विनीत चौधरी द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक गुप्ता जी द्वारा क्लब द्वारा लगाई गई साइंस लैब एवं आर ओ सिस्टम की भरपूर तारीफ करी और आगे के लिए भी इसी प्रकार समाज की सेवा में लगे रहने का आह्वान किया। मंच पर उपस्थित रीजनल गवर्नर सीए अजय गुप्ता जोनल असिस्टेंट गवर्नर अखिल तायल जी ने भी अपने विचार प्रकट किए।
इंस्टॉलेशन अध्यक्ष अंकुर आर्य, मोहित बंसल रहे। कार्यक्रम में सुमित गोयल ,कुणाल कौशल अन्वेष कुमार, प्रमोद ऐरन ,अमित अरोड़ा ,अंकुर अग्रवाल इंडस्ट्रियल  स्टेट अध्यक्ष अंकित गोयल प्रवीण गोयल संगीत गोयल, मानव ऐरन चंचल जैन ,गौरव संगल, संजीव जैन ,मनोज गुप्ता, डॉ नीलिमा शुक्ला, गोपाल मित्तल, विशाल ऐरन ,अंकित मित्तल, प्रशांत जैन,गौरव छाबड़ा ,नितिन गर्ग, अंकित गोयल ,राजुल  ऐरन,रजत बिंदल पुशांत जैन अन्वेषजी,अमित अरोड़ा नितिन तायल , आदि उपस्थित रहे।

आज मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, तुलसी वर्जित

आज मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, तुलसी वर्जित 

सरस्वती उपाध्याय 
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल-पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि इस माह की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश भगवान को कई नामों से जाना जाता है। कोई इन्हें बप्पा कहता है, तो गणपति! उन्हें और भी नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। गणपति बप्पा का महापर्व गणेश चतुर्थी कल यानी 19 सितंबर 2023 को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गणपति बप्पा का महापर्व गणेश चतुर्थी कल यानी 19 सितंबर 2023 को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल गणपति बप्पा का महापर्व गणेश चतुर्थी कल यानी 19 सितंबर 2023 को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
गणेश चतुर्थी भाद्र पद माह के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। इन 10 दिनों में बप्पा को घर में विधि-विधान से पूजन किया जाता है। इसके साथ ही उनको कई तरह के भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर तुलसी पत्ता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बहुत ही अधिक प्रिय हैं। लेकिन, क्या आपको पता है गणेश भगवान को कभी भी तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाया जाता है। ऐसा क्यों! अगर आप नहीं जानते हैं तो आज इस खबर में आपको बताएंगे कि आखिर क्यों गणपति को तुलसी दल अर्पित नहीं किया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि माता तुलसी भगवान गणेश से विवाह करना चाहती थी। मन में विवाह की इच्छा लेकर वह भगवान गणेश के सामने प्रस्ताव रखा। लेकिन, मान्यता है कि भगवान गणेश इस विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिए थे। गणपति बप्पा द्वारा विवाह का प्रस्ताव ठुकराने के बाद माता तुलसी नाराज हो गई और गणेश भगवान को दो-दो शादियां होने का शाप दे दी। तुलसी के शाप से भगवान गणेश भी क्रोधित हो गए और उन्होंने भी तुलसी को किसी राक्षस से विवाह होने का शाप दे दिया।
बाद में तुलसी को शाप देकर गणेश भगवान को आभास हुआ। भगवान गणेश ने तुलसी से कहा कि विष्णु भगवान के प्रिय होने के कारण आप कलयुग में पूरे सृष्टि के लिए मोक्ष प्रदायिनी मानी जाओगी। उन्होंने तुलसी से कहा कि आप मेरी पूजा में शामिल नहीं हो सकती हैं। इसलिए गणेश भगवान पर तुलसी दल नहीं अर्पित किया जाता है।

पीएम मोदी ने संसद को संबोधित किया, उपलब्धियां

पीएम मोदी ने संसद को संबोधित किया, उपलब्धियां 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संसद की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने संसद के अब तक के सभी सांसदों ने नमन किया। उन्होंने संसद हमले का भी जिक्र किया। साथ ही अपने पहली बार संसद पहुंचने के पल को भी याद किया।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को तपोस्थली बताया। उन्होंने कहा कि जब हम संसद के अंदर आते हैं, हमारे यहां नाद ब्रह्म की कल्पना है। पीएम मोदी ने कहा कि हिंदू शास्त्रों में माना गया है कि अगर किसी एक स्थान पर एक ही लय में लगातार उच्चारण होता है, तो तपोस्थली बन जाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि नाद की एक ताकत होती है जो किसी स्थान को सिद्धि स्थान के रूप में परिवर्तित कर देती है, उसे बदल देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक संसद के दोनों सदनों में साढ़े सात हजार सांसद रहे हैं, उनकी कई बातें यहां बार-बार कई मौकों पर गूंजती रही है। ऐसे में उनकी लगातार गूंजने वाली आवाज ने इस सदन को तपोस्थली बना दिया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान सांसदों के लिए ये काफी सौभाग्य का विषय है, ऐसा इसलिए कि हमें इतिहास और भविष्य दोनों की कड़ी का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम नए संसद में नए विश्वास के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्यों व अन्य के द्वारा दिए गए अपने योगदान के लिए धन्यवाद करता हूं।

अगले महीने पाक से भारत लौटेगी अंजू

अगले महीने पाक से भारत लौटेगी अंजू 

अखिलेश पांडेय 
पेशावर। भारत से पाकिस्तान गई अंजू अगले महीने भारत लौटेगी। इस बात का दावा अंजू के पति नसरुल्लाह ने किया है। उसने कहा कि अंजू अगले महीने भारत लौटेगी।
क्योंकि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वह परेशान है और अपने दो बच्चों को याद कर रही है। राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था। अंजू की नई पहचान फातिमा के रूप में है। उसने 25 जुलाई को अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। नसरुल्लाह का घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है।
दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। पीटीआई के मुताबिक नसरुल्लाह ने बताया कि ''फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं।'' नसरुल्लाह ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बहुत ज्यादा याद कर रही हैं और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। साथ ही कहा कि अंजू के लिए बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चले जाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस लौट आएंगी। नसरुल्लाह ने कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा और संभवत: अगले महीने वह भारत आएंगी। अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे।
अंजू और नसरुल्लाह पिछले महीने यानी अगस्त में अपनी शादी के बाद पहली बार पेशावर गए थे। उन्होंने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घर देखे थे। अंजू ने कहा कि मैंने कुछ पश्तो शब्द सीखे हैं। पाकिस्तान आने से पहले मुझे नहीं पता था कि मैं यहां इतनी मशहूर हो जाऊंगी।

22 परमाणु बम जैसी तबाही मचा सकता है उल्कापिंड

22 परमाणु बम जैसी तबाही मचा सकता है उल्कापिंड 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। पृथ्वी की तबाही को लेकर आपने कई मूवी देखी होंगी, जिसमें पृथ्वी का विनाश होते हुए दिखाया गया है,  ऐसी ही एक वेबसाइट ने पृथ्वी के लिए बड़े खतरे को लेकर संकेत दिए हैं। कहा है कि एक उल्कापिंड पृथ्वी की तरफ आ रहा है, जिससे भारी तबाही हो सकती है। साथ ही तारीख को लेकर भी बताया गया है। ये उल्कापिंड 22 परमाणु बम जैसी तबाही मचा सकता है।
डेलीस्टार नाम की एक वेबसाइट ने उल्कापिंड को लेकर बताया है कि बेनू नाम उल्कापिंड धरती की तरफ आ रहा है, इससे भारी तबाही हो सकती है। तारीख को लेकर कहा गया है कि 24 सितंबर 2182 में बेनू उल्कापिंड तबाही मचाएगा। इधर जानकारी होते ही तबाही से बचने के लिए नासा अभी से तैयारियों में जुट गया है।

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है आंवला, जानिए

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है आंवला, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
आंवला सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप ये भी जानते हैं कि आंवला त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है। ये चेहरे पर नजर आने वाले एजिंग साइन को दूर करता है।
इसे आप अपनी स्किन केयर रूटीन में आंवला शामिल कर सकते हैं। इससे कई तरह के फैस पैक बना सकते हैं। जिसे चेहरे पर लगाने से स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको आंवला से फैस पैक बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।

आंवला, बेसन और गुलाब जल का पैक
विटामिन-सी भरपूर आंवला स्किन के लिए काफी गुणकारी है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच आंवला पाउडर लें, इसमें एक चमम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाएं। इसका पेस्ट तैयार कर लें, अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

पपीता और आंवला का फेस पैक

पपीता और आंवला का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर लें, इसमें पपीते का गूदा मिलाएं। इस मिश्रण का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।

आंवला, शहद और दही का फेस पैक
बता दें आंवला में मौजूद विटामिन-सी स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एक बाउल में आंवला पाउडर लें, इसमें एक बड़ा चम्मच दही और शहद डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
आंवला, गुलाब जल और चीनी
यह फेस पैक बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवला पाउडर में चीनी और गुलाब जल मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर रगड़ें और कुछ देर बाद पानी से धो लें।

स्किन के लिए आंवला के फायदे

आंवला मुंहासों को कम करने में मदद करता है। अगर आपके स्किन पर दाग-धब्बे हैं, तो आंवला फेस पैक का जरूर इस्तेमाल करें।
यह चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है।
आंवला में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की चमक को बढ़ाते हैं।
नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से हमारी त्वचा में अधिक कोलेजन पैदा होता है।

'राष्ट्रगान' की धुन बजने पर विरोध जताया

'राष्ट्रगान' की धुन बजने पर विरोध जताया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को समय से पहले राष्ट्रगान की धुन बजने पर विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों ने विरोध जताया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हस्तक्षेप की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष ने इसे तकनीकी चूक बताते हुए जांच कराने की बात कही। लोकसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होते समय अध्यक्ष बिरला के आसन ग्रहण करने से पहले ध्वनि यंत्रों से राष्ट्रगान की धुन सुनाई देने लगी। 
इस चूक पर ध्यान जाते ही राष्ट्रगान की धुन को बजाना बंद कर दिया गया। संसद के किसी भी सत्र के पहले दिन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की धुन के साथ बैठक प्रारंभ होती है। 
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली समेत कुछ सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष के सदन में पहुंचने से पहले राष्ट्रगान की धुन बजने पर विरोध जताते हुए देखा गया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि यह इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी चूक है और वह इसकी जांच कराएंगे। 
हंगामे के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कहते सुने गये, ‘‘आप (अध्यक्ष) हमारे संरक्षक हैं। जब आपका अपमान होता है तो हमें अच्छा नहीं लगता।’’ बिरला ने कहा, ‘‘कोई अपमान नहीं हुआ। तकनीकी चूक है। इस विषय को संज्ञान में लिया गया है और मैं पूरी जांच कराऊंगा।’’

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...