सोमवार, 18 सितंबर 2023

अगले महीने पाक से भारत लौटेगी अंजू

अगले महीने पाक से भारत लौटेगी अंजू 

अखिलेश पांडेय 
पेशावर। भारत से पाकिस्तान गई अंजू अगले महीने भारत लौटेगी। इस बात का दावा अंजू के पति नसरुल्लाह ने किया है। उसने कहा कि अंजू अगले महीने भारत लौटेगी।
क्योंकि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वह परेशान है और अपने दो बच्चों को याद कर रही है। राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था। अंजू की नई पहचान फातिमा के रूप में है। उसने 25 जुलाई को अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। नसरुल्लाह का घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है।
दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। पीटीआई के मुताबिक नसरुल्लाह ने बताया कि ''फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं।'' नसरुल्लाह ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बहुत ज्यादा याद कर रही हैं और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। साथ ही कहा कि अंजू के लिए बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चले जाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस लौट आएंगी। नसरुल्लाह ने कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा और संभवत: अगले महीने वह भारत आएंगी। अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे।
अंजू और नसरुल्लाह पिछले महीने यानी अगस्त में अपनी शादी के बाद पहली बार पेशावर गए थे। उन्होंने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घर देखे थे। अंजू ने कहा कि मैंने कुछ पश्तो शब्द सीखे हैं। पाकिस्तान आने से पहले मुझे नहीं पता था कि मैं यहां इतनी मशहूर हो जाऊंगी।

22 परमाणु बम जैसी तबाही मचा सकता है उल्कापिंड

22 परमाणु बम जैसी तबाही मचा सकता है उल्कापिंड 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। पृथ्वी की तबाही को लेकर आपने कई मूवी देखी होंगी, जिसमें पृथ्वी का विनाश होते हुए दिखाया गया है,  ऐसी ही एक वेबसाइट ने पृथ्वी के लिए बड़े खतरे को लेकर संकेत दिए हैं। कहा है कि एक उल्कापिंड पृथ्वी की तरफ आ रहा है, जिससे भारी तबाही हो सकती है। साथ ही तारीख को लेकर भी बताया गया है। ये उल्कापिंड 22 परमाणु बम जैसी तबाही मचा सकता है।
डेलीस्टार नाम की एक वेबसाइट ने उल्कापिंड को लेकर बताया है कि बेनू नाम उल्कापिंड धरती की तरफ आ रहा है, इससे भारी तबाही हो सकती है। तारीख को लेकर कहा गया है कि 24 सितंबर 2182 में बेनू उल्कापिंड तबाही मचाएगा। इधर जानकारी होते ही तबाही से बचने के लिए नासा अभी से तैयारियों में जुट गया है।

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है आंवला, जानिए

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है आंवला, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
आंवला सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप ये भी जानते हैं कि आंवला त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है। ये चेहरे पर नजर आने वाले एजिंग साइन को दूर करता है।
इसे आप अपनी स्किन केयर रूटीन में आंवला शामिल कर सकते हैं। इससे कई तरह के फैस पैक बना सकते हैं। जिसे चेहरे पर लगाने से स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको आंवला से फैस पैक बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।

आंवला, बेसन और गुलाब जल का पैक
विटामिन-सी भरपूर आंवला स्किन के लिए काफी गुणकारी है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच आंवला पाउडर लें, इसमें एक चमम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाएं। इसका पेस्ट तैयार कर लें, अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

पपीता और आंवला का फेस पैक

पपीता और आंवला का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर लें, इसमें पपीते का गूदा मिलाएं। इस मिश्रण का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।

आंवला, शहद और दही का फेस पैक
बता दें आंवला में मौजूद विटामिन-सी स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एक बाउल में आंवला पाउडर लें, इसमें एक बड़ा चम्मच दही और शहद डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
आंवला, गुलाब जल और चीनी
यह फेस पैक बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवला पाउडर में चीनी और गुलाब जल मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर रगड़ें और कुछ देर बाद पानी से धो लें।

स्किन के लिए आंवला के फायदे

आंवला मुंहासों को कम करने में मदद करता है। अगर आपके स्किन पर दाग-धब्बे हैं, तो आंवला फेस पैक का जरूर इस्तेमाल करें।
यह चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है।
आंवला में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की चमक को बढ़ाते हैं।
नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से हमारी त्वचा में अधिक कोलेजन पैदा होता है।

'राष्ट्रगान' की धुन बजने पर विरोध जताया

'राष्ट्रगान' की धुन बजने पर विरोध जताया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को समय से पहले राष्ट्रगान की धुन बजने पर विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों ने विरोध जताया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हस्तक्षेप की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष ने इसे तकनीकी चूक बताते हुए जांच कराने की बात कही। लोकसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होते समय अध्यक्ष बिरला के आसन ग्रहण करने से पहले ध्वनि यंत्रों से राष्ट्रगान की धुन सुनाई देने लगी। 
इस चूक पर ध्यान जाते ही राष्ट्रगान की धुन को बजाना बंद कर दिया गया। संसद के किसी भी सत्र के पहले दिन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की धुन के साथ बैठक प्रारंभ होती है। 
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली समेत कुछ सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष के सदन में पहुंचने से पहले राष्ट्रगान की धुन बजने पर विरोध जताते हुए देखा गया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि यह इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी चूक है और वह इसकी जांच कराएंगे। 
हंगामे के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कहते सुने गये, ‘‘आप (अध्यक्ष) हमारे संरक्षक हैं। जब आपका अपमान होता है तो हमें अच्छा नहीं लगता।’’ बिरला ने कहा, ‘‘कोई अपमान नहीं हुआ। तकनीकी चूक है। इस विषय को संज्ञान में लिया गया है और मैं पूरी जांच कराऊंगा।’’

21 से 25 सितंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

21 से 25 सितंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद 

विजय भाटी 
गौतमबुद्ध नगर। जनपद में 21 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक सभी स्कूल कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थान बंद किया जा सकते हैं। जिले के कई स्कूलों ने अपने यहां शिक्षारत छात्र-छात्राओं को मैसेज भेजकर इस बाबत सूचना भी दे दी है। इसके अलावा परीक्षाओं की तारीख में भी स्कूल प्रबंधन की ओर से बदलाव कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसे लेकर कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है। 
 दरअसल गौतम बुद्ध नगर के मेट्रो सिटी नोएडा में 21 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 
इस दौरान 22 सितंबर से लेकर 24 सितंबर के बीच मोटो जीपी रेस का आयोजन भी नोएडा में किया जाएगा। कुछ निजी स्कूलों की ओर से अपने यहां शिक्षारत बच्चों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश ट्रेड इंटरनेशनल एग्जिबिशन की वजह से जिले के स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का यह फैसला लिया गया है। नोएडा में आयोजित होने जा रही प्रदर्शनी की वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में होने वाली वृद्धि और इस दौरान लगने वाले जाम की संभावनाओं को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।

7 वर्षीय मासूम के गले में फंसा गुब्बारा, मौत

7 वर्षीय मासूम के गले में फंसा गुब्बारा, मौत 

संदीप मिश्र 
चंदौली। खेलने के लिए खरीदा गया गुब्बारा जब फटने के बाद रबड़़ के रूप में तब्दील हो गया तो 7 साल का मासूम उसे मुंह में रखकर चबाने लगा। लेकिन इस दौरान गुब्बारा उसके गले में फंस गया जिससे उसकी सांसे भी हलक के भीतर ही अटक गई। परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत हो जाने की बात सुनते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया है। 
चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर इलाके के गांव बहेड़ी के रहने वाले पंकज खरवार के 7 साल के बेटे अभिनव ने स्कूल से आने के बाद घर के नजदीक से गुब्बारा लेकर फुलाया था। खेलते समय यह नाजुक गुब्बारा फूट गया और इससे नाराज हुआ अभिनव फुटे हुए गुब्बारे को मुंह में रखकर चबाने लगा। इस दौरान गुब्बारे का फूटा हुआ भाग उसके गले के भीतर चिपक गया। 
जिससे वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। 
 शमामले की जानकारी मिलते ही परिजन बालक को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तत्काल ही परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिनव की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
बालक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और कक्षा एक में पढ़ रहा था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-336, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. मंगलवार, सितंबर 19, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...