मंगलवार, 22 अगस्त 2023

यूपी के स्कूलों में किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

यूपी के स्कूलों में किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट 

अकांशु उपाध्याय  
लखनऊ। बुधवार शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन 'चंद्रयान-3' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। प्रदेश की योगी सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए। 
युवाओं की जिज्ञासा और अविष्कारों के प्रति जुनून जगाएगा यह ऐतिहासिक अवसर
अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि यह पहली बार है जब सरकार ने इस तरह के ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को एजुकेट करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएंगे। इसी क्रम में सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए। 

परिजनों ने युवती सहित प्रेमी की हत्या कर शव फेंका

परिजनों ने युवती सहित प्रेमी की हत्या कर शव फेंका 

आदर्श श्रीवास्तव    
गोंडा। गोंडा में ‘हॉरर किलिंग’ का बड़ा मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को युवती के परिजनों ने घर में ही पकड़ लिया और दोनों की हत्या कर दी। रविवार की देर रात धानेपुर के मेहनौन गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के घरवालों ने युवक के शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया। आनन-फानन युवती के शव को अयोध्या सरयू घाट पर ले जाकर सोमवार की सुबह बालू के टीले में दबा दिया। 
युवक के घर वालों ने थाने में शिकायत की थी कि रविवार की शाम से युवक घर नहीं लौटा। गहनता से तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गोंडा में ‘हॉरर किलिंग’ का बड़ा मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को युवती के परिजनों ने घर में ही पकड़ लिया और दोनों की हत्या कर दी। रविवार की देर रात धानेपुर के मेहनौन गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के घरवालों ने युवक के शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया। आनन-फानन युवती के शव को अयोध्या सरयू घाट पर ले जाकर सोमवार की सुबह बालू के टीले में दबा दिया। 
युवक के घर वालों ने थाने में शिकायत की थी कि रविवार की शाम से युवक घर नहीं लौटा। गहनता से तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि युवक के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। प्रारंभिक जांच में युवक की गुमशुदगी के साथ ही युवती की मृत्यु और अचानक अंतिम संस्कार किये जाने का सुराग लगा। गहनता से तफ्तीश करने पर दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। युवती के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म का इकबाल कर लिया। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल, चारपाई और गन्ने के खेत से सतीश का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
वहीं, युवती के शव की बरामदगी के लिए धानेपुर पुलिस अयोध्या रवाना हो गयी है। धानेपुर के थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मृत युवक की मां प्रभावती चौरसिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की शव बरामदगी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम अयोध्या स्थित सरयू घाट से युवती के शव को निकालने का प्रयास कर रही है।

खास: बुधवार शाम 6 बजे लैंड करेगा चंद्रयान-3

खास: बुधवार शाम 6 बजे लैंड करेगा चंद्रयान-3    

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर इस समय चांद के चारों तरफ 24 किमी x 134 किमी की ऑर्बिट में घूम रहा है। लैंडर के मुख्य कैमरा यानी लैंडर इमेजर (LI) ने शानदार वीडियो बनाया है। ये वीडियो 20 अगस्त 2023 को दूसरी बार डीबूस्टिंग करने के बाद बनाया गया है। इसमें एक तरफ घूमता हुआ चंद्रमा दिख रहा है। दूसरी तरफ विक्रम लैंडर के सोलर पैनल्स और गोल्डेन रेडिएशन कवर। ये वीडियो ये बताता है कि चंद्रयान-3 की सेहत सही है।
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का वक्त करीब आता जा रहा है। इसमें अब 48 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। इसके साथ ही सबकी धड़कनें भी तेज हो गई हैं। बुधवार शाम को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान आखिरी के 20 मिनट काफी अहम होने वाले हैं। गौरतलब है कि इस मिशन के सफल होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। यह देश हैं अमेरिका, रूस और चीन।
बता दें कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग की कमान अभी तक इसरो मिशन के वैज्ञानिकों के हाथ में है। लेकिन आखिरी के पलों में यह ऑटोमैटिक मोड में आ जाएगा। इसके बाद से असली चुनौतियां शुरू होंगी। गौरतलब है कि इन्हीं आखिरी पलों में चंद्रयान-2 नाकाम हुआ था। इसको देखते हुए इसरो ने इस बार खास तैयारी कर रखी है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसके लैंडर में रॉकेट लगाए गए हैं। इनके जरिए लैंडर की स्पीड कंट्रोल होगी और उसके बाद सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिशें की जाएंगी।
एक सौ किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर लैंडर उतारने की प्रक्रिया काफी अहम है। बीबीसी के मुताबिक इसका प्रॉसेस आठ चरणों में पूरा होगा। चंद्रयान-3 पहले बूस्टर फायर करेगा और 100 किमी की ऊंचाई पर परिक्रमा करता है, ताकि चांद की सतह की ओर गिरे। यहां से चंद्रयान तेजी से चंद्रमा की सतह की तरफ आएगा। इस वक्त चंद्रयान का लैंडर मॉड्यूल 90 डिग्री पर होना चाहिए। इसके चारों पैर चांद की सतह लंबवत नहीं छू सकते। ऐसे में चंद्रयान के मुंह के बल गिरने का खतरा रहेगा। ऐसी हालत में रोवर इससे बाहर नहीं आ पाएगा। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान का लैंडर मॉड्यूल धरती पर सिग्नल भेजता है। कुछ देर के बाद इसका रैंप खुल जाएगा। इसकी मदद से रोवर प्रज्ञान चांद पर लैंड करेगा। इसके बाद वह फोटो लेकर लेकर बेंगलुरु के पास इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क को भेजेगा।

गुर्जर आंदोलन, न्यायालय पहुँचे मावी और पप्पू

गुर्जर आंदोलन, न्यायालय पहुँचे मावी और पप्पू 

अश्वनी उपाध्याय   
गाजियाबाद। डेढ़ दशक पहले राजस्थान में हुए गुर्जर आंदोलन के दौरान साहिबाबाद थाना क्षेत्र में गुर्जर समाज के लोगों के ऊपर एक मुक़दमा दर्ज हुआ था सोमवार को इस मुकदमे में एसीजेएम तृतीय/ के यहां तारीख थी तारीख पर पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि सप्ताह में दो दो तारीख मिलने से वह परेशान हो गये हैं अपने परिवार की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं उन्हें दूसरे तीसरे दिन न्यायालय में तारीखों पर आना पड़ रहा है।
बता दें कि 2009 में गुर्जर समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में आंदोलन शुरू किया था उस आंदोलन को गाजियाबाद में भी गुर्जर समाज के लोगों ने अपना समर्थन दिया था, आंदोलन में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुर्जर समाज के नेताओं के ऊपर मुकदमे दर्ज हुए थे उन मुकदमों में आज भी तमाम लोग अदालत के चक्कर लगा रहे हैं आरोप है कि तत्कालीन सरकार के अधिकारियों ने मनमाने तरीके से गुर्जर समाज के लोगों के ऊपर दुर्भावना वश झूठे मुकदमे दर्ज किए थे जो लोग आंदोलन स्थल पर भी मौजूद नहीं थे उनको भी उनके घरों से जबरन उठाकर जेलों में बंद कर दिया था, झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने कई बार आंदोलन भी किए थे लेकिन कई सरकार बदलने के बावजूद आज तक भी गुर्जर आंदोलन में दर्ज हुए मुकदमे सरकार ने वापस नहीं लिए हैं जबकि राजस्थान सरकार ने अपने यहां गुर्जर आंदोलन में दर्ज सभी मुकदमों को वापस ले लिया था उस दौरान गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं व सरकार के लोगों के बीच यह सहमति भी बनी थी कि इस आंदोलन में देशभर में दर्ज हुए सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे लेकिन गाजियाबाद में गुर्जर समाज के बेगुनाह लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमें वापस नहीं लिए गए हैं सोमवार को इसी आंदोलन के केस में तारीख थी जिसमें ईश्वर मावी, पप्पू पहलवान, राज सिंह मावी, हरवीर कसाना, अनिल चपराना, धीरज धामा, सुरेंद्र कसाना व विनोद नागर सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग न्यायालय में पेश हुए।

अमन बनें यूनिसेफ इंडिया यू रिपोर्ट के नेशनल एंबेसडर

अमन बनें यूनिसेफ इंडिया यू रिपोर्ट के नेशनल एंबेसडर

मोमिन अहमद 
बागपत/यूपी। युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे ट्यौढी के 21 वर्षीय युवा अमन कुमार को यूनिसेफ इंडिया ने नेशनल यू एंबेसडर नियुक्त किया है। यू एंबेसडर के रूप में अमन, यूनेस्को के यू रिपोर्ट प्लेटफार्म को देशभर के युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। वर्तमान में अमन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे है और नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़े है। 
यूनिसेफ इंडिया के यू रिपोर्ट प्लेटफार्म से वर्तमान में दुनिया के 95 से अधिक देशों से लगभग 28 मिलियन युवा जुड़े है जिसमें 2.7 मिलियन भारतीय युवा है। यू रिपोर्ट प्लेटफार्म, तकनीक के अभिनव प्रयोग से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर आधारित है जिसके अंतर्गत युवाओं को व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक बॉट के माध्यम से रोचक टास्क देकर जागरूक किया जाता है और विभिन्न मुद्दों पर युवाओं से राय भी ली जाती है, जिसके लिए यू पॉइंट्स मिलते है।
हाल ही में अमन को फिनलैंड की संस्था हंड्रेड द्वारा भी नवाचार विशेषज्ञों के पैनल में शामिल किया गया था। साथ ही यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी में भी वह देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। अमन ने चयन की जानकारी देते हुए बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है जब विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा उनकी संभावनाओं पर विश्वास कर सामाजिक बदलाव में योगदान के अवसर प्रदान किए जा रहे है और वह यूनिसेफ इंडिया यू रिपोर्ट के उद्देश्य को गति प्रदान करने में हरसंभव योगदान देंगे। 
आइए जानते है उनके कार्यों के बारे में:
युवाओं को कैरियर संबंधी अवसरों व शैक्षिक संसाधनों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से अमन द्वारा प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 लॉन्च किया गया जिसको इंटरनेट पर 7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है। साथ ही उड़ान युवा मंडल की अध्यक्षता करते हुए अमन ने जन जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर ऑनलाइन कार्यक्रम लॉन्च कर हजारों लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप और नगर निकाय निर्वाचन एप तैयार किया जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।
कई उपाधियों से हो चुके सम्मानित:
सामाजिक विकास और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में रचनात्मकता से सराहनीय कार्य करने पर अमन को विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया जिसमें शिक्षा रत्न सम्मान, यंग ट्रांसफार्मर अवार्ड, एकता पुरुस्कार, गुरु शिरोमणि अवार्ड, नीरा अमृत सम्मान आदि शामिल है। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने पर जिला ब्लड बैंक ने सराहा और प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 की सफलता पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा सम्मानित किए गए।
कई अवसरों पर बढ़ाया जिले और प्रदेश का मान:
अमन कुमार ने जिले और प्रदेश का कई अवसर पर प्रतिनिधित्व कर मान बढ़ाया जिसमें यूनेस्को एमजीआईईपी के एजुकेशन फॉर ह्यूमन फ्लोरिशिंग, पेटा इंडिया के राष्ट्रीय जनमत संग्रह, एनिमल राहत के रेफरेंडम, संस्कृति मंत्रालय के फेस्टिवल ऑफ लाइब्रेरीज, यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी, हंड्रेड के नवाचार विशेषज्ञों के पैनल आदि में शामिल होकर बागपत और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
कई संस्थानों के साथ कार्य का अनुभव:
पूर्व में अमन ने पेटा इंडिया, एनिमल राहत, हंड्रेड आदि संस्थाओं के कार्यक्रमों से जुड़कर योगदान दिया और वर्तमान में नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवा स्वयंसेवक के रूप में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। उनके प्रयासों से जहां हंड्रेड की टॉप 100 इनोवेशन की सूची में भारतीय स्टार्टअप्स को स्थान मिला, वहीं एनिमल राहत के राष्ट्रीय जनमत संग्रह में एनिमल रेस्क्यू पॉलिसी की आवश्यकता पर उन्होंने महत्वपूर्ण राय दी।

मेडिकल फैसिलिटिज बढ़ाने की कार्य योजना तैयार

मेडिकल फैसिलिटिज बढ़ाने की कार्य योजना तैयार

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार एक ओर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है, वहीं यह भी सच है कि लोगों तक सिविक एमेनिटीज की पहुंच को सरल करने की प्रक्रिया में भी योगी सरकार तेजी से तरक्की कर रही है। ऐसे में, प्रदेश की जनता के लिए 'उत्तम स्वास्थ्य निदान' को लक्षित कर उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर मेडिकल कॉलेजेस व चिकित्सा केंद्रों में उपकरण, साजो-सामान व अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार नए प्रयास करती रहती है। इसी क्रम में अब सीएम योगी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू), बस्ती स्थित महर्षि वशिष्ट स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और गोरखपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल फैसिलिटीज बढ़ाने और विभिन्न परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस क्रम में बात चाहें आर्थिक अनुदान जारी करने की हो या फिर वित्तीय व प्रशासकीय अनुमति देने की प्रक्रिया, दोनों परिदृश्यों को लक्षित कर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मद में तेजी से कार्य होने की मंशा जारी करते हुए विस्तृत कार्ययोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
केजीएमयू में ऑक्सीजन प्लांट व सेंटर फॉर ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशेलिटी के लिए धनराशि अवमुक्त
राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में मेडिकल गैस पाइपलाइन व ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास के अंतर्गत 1.36 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है। केजीएमयू में मेडिकल गैस पाइपलाइन व ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए कुल 27.26 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी और इनमें से 95 प्रतिशत यानी 25.90 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब मौजूदा कार्ययोजना के अंतर्गत लंबित धनराशि में से 1.36 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसका उपयोग चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। वहीं, केजीएमयू में ही सेंटर फॉर ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशेलिटीज के निर्माण में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक खर्च हुई धनराशि के सापेक्ष जीएसटी मद में 4.28 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इनका इस्तेमाल से केजीएमयू में मेडिकल फैसिलिटीज को बढ़ावा देने की प्रक्रिया को गति मिलेगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में होंगे 24 वृहद निर्माण कार्य
राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 21 करोड़ रुपए खर्च कर कुल 24 वृहद निर्माण कार्य कराए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें से फिलहाल 2.47 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। नवीन पर्ची काउंटर के ऊपर स्टोर रूम के निर्माण व अन्य जरूरी मदों में इस अवमुक्त राशि का उपयोग किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में लगातार गोरखपुर का सार्वभौमिक विकास हुआ है। इस क्रम में यहां की राजकीय मेडिकल कॉलेज के कायाकल्प की भी प्रक्रिया जारी है और लोगों तक स्वास्थ्य निदान को पहुंचाने को लेकर सीएम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 
बस्ती के राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नए भवन निर्माण प्रक्रिया को मिलेगी गति
बस्ती के महर्षि वशिष्ट स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नए भवन (जिसमें गेस्ट हाउस, बैंकष शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व शवगृह का निर्माण प्रस्तावित है) के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कार्ययोजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में कुल 7.71 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने की योजना है और फिलहाल निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपए धनराशि अवमुक्त किए जाने का रास्ता साफ कर दिया है । इस क्रम में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यों को पूर्ण करने की सारी जिम्मेदारी महर्षि वशिष्ट स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की निर्धारित की गई है। निश्चित है कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य निदान के साथ ही उत्तम नाररिक सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

याद-ए-सकीना बिन्तुल हुसैन में अक़ीदतमन्दों का बोसा

याद-ए-सकीना बिन्तुल हुसैन में अक़ीदतमन्दों का बोसा  

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। अन्जुमन शमशीरे हैदरी पत्थर गली शाहगंज की ओर से सैय्यद सरदार हुसैन मरहूम के अज़ाखाने में यादे सकीना बिन्तुल हुसैन में नोएडा से पधारे ख्याति प्राप्त आलिमेदीन मौलाना क़मर सुल्तान साहब क़िब्ला ने हज़रत इमाम हुसैन की सबसे चहेती बेटी सात साला जनाबे सकीना की शहादत और उन पर ढ़ाए गए ज़ुल्म ओ सितम की दास्तां सुनाई तो अक़ीदतमन्दों की आंखों से अश्कों की धारा बहने लगी।लोग सिसकियां ले कर ताबूत ए सकीना का बोसा लेने लगे।ग़ाज़ी अब्बास का दो अलम भी ताबूत के साथ बरामद हुआ।लाल गुलाब से गहवारे में रखे ताबूत को लोग कांधा देकर अक़ीदत का इज़हार करते रहे। 
मजलिस से पूर्व मुज़फ्फरनगर के हुसैन अली ने ग़मगीन मर्सिया पढ़ा।नजीब इलाहाबादी के संचालन में डॉ नायाब बलियावी ने ताबूत के आगे पुरसा पेश करते हुए नौहा पढ़ा। अन्जुमन हैदरिया रानीमंडी के नौहाख्वान हसन रिज़वी व साथियों ने पुरदर्द नौहा पढ़ा तो मातमदारों ने जमकर मातम किया।ताबिश सरदार ,फैसल आब्दी ,हाली आब्दी ,यशब आब्दी , मेंहदी अब्बास , शाहरुख हसनैन ,अली अब्बास ,जौन आब्दी ,औन आब्दी ,नजमुल हसन ,फरदीन रिज़वी ,मीसम सरदार ,यासूब सरदार ,साजिद अब्बास आदि शामिल रहे। 
करबला के ज़िक्र से खाली न होगा यह जहां!
ग़म मनाएगा तुम्हारा जो जीयेगा या हुसैन!
दरियाबाद में जुलूस ए अज़ा या हुसैन में इस्लामिक माह सफर के पहले इतवार का जुलूस अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ निकाला गया।नजमुल हसन खां पठनवल्ली के अज़ाखाने से शहनवाज़ हसन खां के नेतृत्व में ताबूत ,अलम ,झूला मासूम अली असग़र ,बिस्तर इमाम ज़ैनुल आबेदीन ,अमारी व ज़ुलजनाह के साथ निकाले गए जुलूस में अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम , अन्जुमन असग़रिया , अन्जुमन हाशिमया , अन्जुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड के नौहाख्वानो के नौहा और मातम की सदाओं के साथ जुलूस दरगाह हज़रत अब्बास पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस से पूर्व रेयाज़ मिर्ज़ा व शुजा मिर्ज़ा ने मर्सिया पढ़ा तो ज़ाकिरे अहलेबैत अशरफ अब्बास खां साहब ने मजलिस को खिताब किया।जुलूस में बड़ी संख्या में अक़ीदतमन्द जुटे। मौलाना आमिरुर रिज़वी ,यसा सिबतैन ,शाह बहादर ,मशहद अली खां ,शफक़त अब्बास पाशा , मोहम्मद अहमद गुड्डू , शाहरुख हुसैनी ,ग़ुलाम अब्बास ,यूशा बहादुर ,ज़ौरेज़ हैदर ,फैज़याब हैदर , सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...