शनिवार, 22 जुलाई 2023

श्रीलंका में भारतीय रुपया प्रमाणित करेंसी   

श्रीलंका में भारतीय रुपया प्रमाणित करेंसी   

सुनील श्रीवास्तव   

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 2 दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं। उनकी इस यात्रा में दोनों देशों को वित्तीय आर्थिक संपर्कों को बढ़ाने, नई परियोजनाओं और निवेश को लेकर नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा। श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा रुपए को घोषित विदेशी मुद्रा के रूप में अपनी प्रणाली में अधिसूचित किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद का दायित्व संभालने के बाद रानिल विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति विक्रमसिंघे नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ चर्चा करेंगे। उसने कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति और सागर दृष्टिकोण में श्रीलंका एक महत्वपूर्ण साझेदार है। यह यात्रा दोनों देशों की दीर्घकालिक मित्रता की पुष्टि करेगी और सम्पर्क बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभ आधारित सहयोग को विस्तार देने के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

विक्रमसिंघे की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब श्रीलंका की कमजोर अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। विदेशी मुद्रा की भारी कमी के कारण श्रीलंका 2022 में वित्तीय संकट की चपेट में आ गया था। उसे 1948 में ब्रिटिश हुकूमत से आजादी के बाद सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने पिछले साल अप्रैल के मध्य में पहली बार कर्ज अदा न कर पाने की घोषणा की थी। इस साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने उसे 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का राहत पैकेज दिया था।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने अपने हालिया बयान में कहा है कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा लंबे समय से जारी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाएगी और मजबूत करेगी।

उत्तराखंड-हिमाचल में 4 स्थानों पर बादल फटा 

उत्तराखंड-हिमाचल में 4 स्थानों पर बादल फटा   

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बात की जाए तो पहाड़ों में भी लगातार मौसम खराब हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में शुक्रवार को 4 स्थानों पर बादल फटने के कारण संपत्ति को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हिमाचल में 3 स्थानों पर बादल फटने की खबर थी, वहीं उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गौशाला और 8 छोटी पुलिया बह गई।

उत्तराखंड में भूस्खलन के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यमुनोत्री और बद्रीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल यमुनोत्री में 200 से ज्यादा तीर्थ यात्री अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। 200 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

कटरा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के तटीय राज्यों में शनिवार को भी भारी बारिश देखने का मिल सकती है। ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय तटों पर अगले कुछ दिन भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पोल्ट्री हाउस गिरा, भारी नुकसान: बरसात  

पोल्ट्री हाउस गिरा, भारी नुकसान: बरसात  

अमित शर्मा  

जालंधर। महानगर में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण हादसों के मामले सामने आ रहे है। कुछ ही समय पहले सोढल मंदिर की दीवार गिरने का मामला सामने आया था। वहीं नुस्सी गांव में पोल्ट्री फार्म गिरने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पोल्ट्री फार्म के मालिक मंदीप ने बताया कि बारिश के कारण तीन मंजिल दीवार गिर गई।

इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है। एंनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए मंदीप ने बताया इस घटना के दौरान ढाई से 3 हजार मुर्गियां मर गई। वहीं हादसे में उनका 25 से 30 लाख शेड का और 5 लाख रुपए का मुर्गियां मरने से नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म में पक्की शेड डालने के बावजूद उनका भारी नुकसान हुआ है।

गाजियाबाद कार्यालय पर 'ईओ' का घेराव किया 

गाजियाबाद कार्यालय पर 'ईओ' का घेराव किया 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। शनिवार को श्री राजीव पहिवाल प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भरतीय निगम मज़दूर अधिकार यूनियन रजि. ( उ. प्र.) जी के नेतृत्व में सैकड़ो सफ़ाई कर्मचारी ने नगर पालिका परिषद लोनी ग़ाज़ियाबाद कार्यालय पर पहुँच कर अधिशासी अधिकारी का घेराव किया।

सफ़ाई कर्मचारियों का कहना है, कि इस महीने की 22 तारीख हो गयी है, मगर अभी तक सेलरी नहीं मिल पाई है।इसी बात से आक्रोशित हो कर  नगर पालिका का घेराव किया। अधिशासी अधिकारी जी ने सोमवार तक सैलरी देने का आश्वासन दिया है।

जिसपर पहिवाल ने कहा है, अगर सोमवार को सैलरी नहीं मिली तो कर्मचारी काम बंद कर सड़को पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, तथा इसकी पूरी ज़िम्मेदारी चेयरमैन लोनी नगर पालिका परिषद एवं प्रशाशन की होगी‌।

विपक्ष के सवालों से भाग रही सरकार: कांग्रेस 

विपक्ष के सवालों से भाग रही सरकार: कांग्रेस 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मणिपुर को लेकर मोदी सरकार राजनीति कर रही है और इस मुद्दे पर विपक्ष के सवालों से भाग रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में मणिपुर को लेकर जवाब देने से बच रहे हैं। कांग्रेस नेता श्रीमती रंजीत रंजन ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि लगभग तीन महीने से मणिपुर जल रहा है।

महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं और शर्मनाक घटनाएं वहां हुई है लेकिन श्री मोदी ने संसद की बजाय संसद के बहार इस मुद्दे पर बयान दिया है और उसमें भी राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों का नाम लेकर राजनीति की है। सरकार सदन के भीतर नहीं बल्कि बाहर बोलती है और अब बाल विकास तथा महिला कल्याण मंत्री ने इस पर बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री को घेरते हुए उन्होंने कहा,"जब भी मोदी सरकार डरती है, अपने मंत्रियों को बिल से बाहर निकालती है। ये एक भगोड़ी सरकार है जो विपक्ष से डरती है, सदन में आने से डरती है और सवालों से बचती है। हम चाहते हैं कि श्री मोदी सदन में आएं और मणिपुर में हो रही हिंसा पर चर्चा हो।" उन्होंने कहा,"मणिपुर के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वायरल वीडियो में जिस तरह महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, वैसी राज्य में सैकड़ों घटनाएं हुई हैं और कई प्राथमिकताएँ दर्ज हैं। क्या इसकी जानकारी प्रधानमंत्री को नहीं होगी।

जहां हिंसा हो रही है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा वाला इलाका है, तो क्या सरकार को सदन में इस बारे में जवाब नहीं देना चाहिए।" इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "मुझे अफसोस है क‍ि मण‍िपुर जल रहा है। क‍ितने लोग मारे गए क‍िसी को पता नहीं। मण‍िपुर के मुख्‍यमंत्री कह रहे- वहां ऐसी सैकड़ों घटनाएं हुई हैं।

मोदी जी खुद मणि‍पुर नहीं जाते लेक‍िन मीट‍िंग बुला सकते थे। रोज पता कर सकते थे, कंट्रोल कैसे होगा इस पर बात हो सकती थी। इसकी जगह प्रधानमंत्री चुनाव के ल‍िए कर्नाटक, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ घूम रहे हैं। प्रधानमंत्री पद की एक गर‍िमा होती है, हमारे प्रधानमंत्री दुन‍िया भर में जा रहे हैं लेक‍िन मण‍िपुर नहीं जा रहे।

बारिश: हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा 

बारिश: हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गत 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से शनिवार को हथिनीकुंड बैराज के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलसंग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह ये यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में शनिवार सुबह आठ बजे जल प्रवाह दर 87,177 क्यूसेक था जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 2,40,832 क्यूसेक के स्तर पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में हरियाणा के अंबाला में 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि रोहतक और कुरुक्षेत्र में क्रमश: 14.2 मिमी और 12 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला में सबसे अधिक 71.5 मिलीमीटर बारिश इस अवधि में हुई। पड़ोसी पंजाब में रूपनगर का वह स्थान रहा जहां सबसे अधिक 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के अमृतसर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ में क्रमश: 32.6 मिमी, 32.8 मिमी और 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गत 24 घंटे के दौरान 53 मिमी बारिश हुई।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-280, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, जुलाई 23, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:14, सूर्यास्त: 07:10। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम- 39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...