शनिवार, 22 जुलाई 2023

उत्तराखंड-हिमाचल में 4 स्थानों पर बादल फटा 

उत्तराखंड-हिमाचल में 4 स्थानों पर बादल फटा   

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बात की जाए तो पहाड़ों में भी लगातार मौसम खराब हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में शुक्रवार को 4 स्थानों पर बादल फटने के कारण संपत्ति को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हिमाचल में 3 स्थानों पर बादल फटने की खबर थी, वहीं उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गौशाला और 8 छोटी पुलिया बह गई।

उत्तराखंड में भूस्खलन के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यमुनोत्री और बद्रीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल यमुनोत्री में 200 से ज्यादा तीर्थ यात्री अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। 200 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

कटरा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के तटीय राज्यों में शनिवार को भी भारी बारिश देखने का मिल सकती है। ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय तटों पर अगले कुछ दिन भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...