रविवार, 16 जुलाई 2023

बुढ़ापे को जवानी में बदला, रसायनों की खोज 

बुढ़ापे को जवानी में बदला, रसायनों की खोज 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

वाशिंगटन डीसी/न्यूयॉर्क। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक अभूतपूर्व अध्ययन में बुढ़ापा और बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्‍वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने कोशिकाओं को युवा अवस्था में पुन: प्रोग्राम करने वाले रसायनों की खोज की है। पहले, यह केवल शक्तिशाली जीन थेरेपी का उपयोग करके ही संभव था। जर्नल एजिंग-यूएस में प्रकाशित निष्कर्ष, इस खोज पर आधारित है कि विशिष्ट जीन की अभिव्यक्ति, जिसे यामानाका कारक कहा जाता है, वयस्क कोशिकाओं को प्रेरित प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल (आईपीएससी) में परिवर्तित कर सकती है। इस खोज ने, जिसने 2012 में नोबेल पुरस्कार जीता, यह सवाल उठाया कि क्या कोशिकाओं को बहुत युवा और कैंसरग्रस्त बनाए बिना सेलुलर उम्र बढ़ने को उलटना संभव हो सकता है। 

नए अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने उन अणुओं की जांच की, जो संयोजन में, कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को उलट सकते हैं और मानव कोशिकाओं को फिर से जीवंत कर सकते हैं। उन्होंने युवा कोशिकाओं को पुरानी और वृद्ध कोशिकाओं से अलग करने के लिए उच्च-थ्रूपुट सेल-आधारित परख विकसित की, जिसमें ट्रांसक्रिप्शन-आधारित उम्र बढ़ने वाली घड़ियां और एक रियल टाइम न्यूक्लियोसाइटोप्लाज्मिक प्रोटीन कंपार्टमेंटलाइज़ेशन (एनसीसी) परख शामिल है। रोमांचक खोज में, टीम ने छह रसायनों के मिश्रण की पहचान की जो एनसीसी और जीनोम-वाइड ट्रांसक्रिप्ट प्रोफाइल को युवा अवस्था में पुन: बहाल करते हैं और एक सप्ताह से भी कम समय में ट्रांसक्रिप्टोमिक उम्र को उलट देते हैं।

 हार्वर्ड में जेनेटिक्स विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख वैज्ञानिक डेविड ए. सिंक्लेयर ने कहा, "हाल ही तक, हम जो सबसे अच्छा काम कर सकते थे, वह धीमी गति से उम्र बढ़ना था। नई खोजों से पता चलता है कि अब हम इसे उलट सकते हैं।" 

उन्होंने कहा, "इस प्रक्रिया के लिए पहले जीन थेरेपी की आवश्यकता होती थी, जिससे इसका व्यापक उपयोग सीमित हो गया था।" हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने पहले दिखाया था कि कोशिकाओं में विशिष्ट यामानाका जीन को वायरल रूप से पेश करके अनियंत्रित कोशिका वृद्धि के बिना सेलुलर उम्र बढ़ने को उलटना वास्तव में संभव है। ऑप्टिक तंत्रिका, मस्तिष्क ऊतक, गुर्दे और मांसपेशियों पर किए गए अध्ययनों से आशाजनक परिणाम सामने आए हैं। 

चूहों में बेहतर दृष्टि और विस्तारित जीवनकाल देखा गया है और हाल ही में बंदरों में बेहतर दृष्टि की एक रिपोर्ट आई है। इस नई खोज के निहितार्थ दूरगामी हैं, जिससे पुनर्योजी चिकित्सा और संभावित रूप से पूरे शरीर के कायाकल्प के रास्ते खुल रहे हैं। जीन थेरेपी के माध्यम से उम्र में बदलाव के लिए एक रासायनिक विकल्प विकसित करके, यह शोध उम्र बढ़ने, चोटों और उम्र से संबंधित बीमारियों के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है और विकास में कम लागत और कम समयसीमा की संभावना प्रदान करता है।

 अप्रैल 2023 में बंदरों में अंधापन को उलटने में सकारात्मक परिणामों के बाद उम्र पलटने वाली जीन थेरेपी के इंसानों पर क्‍लीनिकल ​​परीक्षणों की तैयारी प्रगति पर है। हार्वर्ड की टीम एक ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां उम्र से संबंधित बीमारियों का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सके, चोटों का अधिक कुशलता से उपचार किया जा सके और पूरे शरीर के कायाकल्प का सपना वास्तविकता बन सके। सिनक्लेयर ने कहा, "यह नई खोज एक ही गोली से बुढ़ापे को उलटने की क्षमता प्रदान करती है, जिसमें आंखों की रोशनी में सुधार से लेकर उम्र से संबंधित कई बीमारियों का प्रभावी ढंग से इलाज करने तक के अनुप्रयोग शामिल हैं।"

चंद्रयान-3: ‘पहला कदम’ सफलतापूर्वक पूरा किया 

चंद्रयान-3: ‘पहला कदम’ सफलतापूर्वक पूरा किया 

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अद्वितीय निपुणता और कुशलता से चंद्रयान -3 काे चंद्रमा की कक्षा की तरफ ले जाने का ‘पहला कदम’ ( फर्स्ट ऑर्बिट रेजिंग मनूवर) रविवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर चंद्रयान-3 को लेकर ताजा जानकारी दी। उसने कहा,“चंद्रयान सामान्य स्थिति में है। फ़र्स्ट ऑर्बिट-रेज़िंग का काम पूरा हो गया है।

अंतरिक्ष यान अब 41762 किमी x 173 किमी कक्षा में है।” इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को चंद्रमा की ‘पहली कक्षा’ में बढ़ाने की प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक पूरी की। इस प्रकार की प्रक्रिया चार बार और की जाएगी, जिसके बाद यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा।

इसरो ने कहा,“अंतरिक्ष एजेंसी 31 जुलाई तक पृथ्वी से जुड़े चार और ‘अर्थ बाउंड मनूवर’ करेगी जिसके बाद एक अगस्त को ट्रांस लूनर इंसर्शन होगा।” मिशन चंद्रयान-3 का श्रीहरिकोटा के अंतरिक्षयान से शुक्रवार को प्रक्षेपण किया गया था।

संगम शीर्ष पर गिरे पत्थर, 1 महिला की मौत

संगम शीर्ष पर गिरे पत्थर, 1 महिला की मौत

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा मार्ग के संगम शीर्ष पर शनिवार को पत्थरों के गिरने की घटना में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक तीर्थयात्री की पहचान लक्ष्मी नारायण की बेटी उर्मिलाबेन (53) के रूप में हुई है, जो अमरनाथ मार्ग पर संगम टॉप और निचली गुफा के बीच पत्थर गिरने गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

घायल महिला का बचाने की कोशिश कर रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस की दो सदस्यीय माउंटेन रेस्क्यू टीम, (एमआरटी) जिसमें वरिष्ठ ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद सलेम और मोहम्मद यासीन शामिल थे, के दोनों सदस्य भी ऑपरेशन के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल महिला तीर्थयात्री ने बाद में दम तोड़ दिया।

 यात्रा ड्यूटी पर तैनात घायल पुलिस कर्मियों को सेना की ओर से एक निजी हेलीकॉप्टर से निकाला गया।

खराब मौसम के कारण रविवार को अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई। मार्ग में कई स्थानों पर बारिश के बीच फिसलन भरी स्थिति के कारण किसी भी तीर्थयात्री को नुनवान और बालटाल आधार शिविरों से गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने तीर्थयात्री की मौत पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। डीजीपी ने दोनों पुलिसकर्मियों की प्रतिबद्धता की सराहना की और त्वरित निकासी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

चंद्रयान-3 की सफलता, शुभ संकेत: पीएम 

चंद्रयान-3 की सफलता, शुभ संकेत: पीएम 

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है। मोदी ने चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीसरी महत्वकांक्षी परियोजना के लिए शुभकामनाएं देने के वास्ते भूटान के अपने समकक्ष लोटे शेरिंग का शुक्रिया अदा किया।

इसरो ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया, जिसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की दुर्लभ उपलब्धि हासिल करना है। भूटान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को लेकर इसरो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ही बेहद खुश हूं।

यह क्षितिज से परे विज्ञान को समझने और कुछ नया सीखते रहने की आपकी दृष्टि एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। शेरिंग ने कहा, भारत और मानवता को इस मिशन से अत्यधिक लाभ हो। अपने भूटानी समकक्ष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने लिखा, “महामहिम, आपके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए धन्यवाद। चंद्रयान की सफलता यकीनन पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है।

प्रेमी संग मिलकर पति की धुनाई कर, भागी पत्नी

प्रेमी संग मिलकर पति की धुनाई कर, भागी पत्नी

संदीप मिश्र 

महाराजगंज। आज के इस दौर में देखा जा रहा है कि कभी पत्नी प्रेमी के चक्कर में पति को मौत के घाट उतार रही है, तो कभी पत्नी किसी बात पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर रही है। 

एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की धुनाई करने के बाद दो बच्चों को छोड़कर घर से भाग निकली। दरअसल यह मामला थाना ठूठीबारी का है। महिला के पति का कहना है कि तकरीबन 18 साल पहले शादी हुई, जिससे दो बच्चे भी हुए। एक लड़की और एक लड़का है। छितौना गांव का एक युवक उनके घर आने लगा। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नि उस युवक को अपने मायका बताते हुए उसे भाई बताती थी। पति का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में पत्नि युवके साथ नजदीकी बढ़ाने लगी। तीन साल बाद जब वह वापस लौटा तो उसने तीन बार प्रेमी के साथ पत्नी को रंगे हाथो पकड़ा।

इस घटना पर घर में विवाद उत्पन्न हो गया। 12 जुलाई को रात करीब नौ बजे प्रेमी के साथ मिलकर पत्नि अचानक हमला कर पति की पिटाई शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने समझौता करा दिया था।

 दो दिन बाद 14 जुलाई को सुबह पत्नि प्रेमी के साथ भाग गई। पत्नि का कहना है कि वह बाकी की जिन्दगी अपने प्रेमी के साथ गुजारेगी। पति का कहना है कि उसे बच्चों की परवरिश की चिंता हो रही है। लड़की अपनी मां के साथ रहना चाहती है और बेटा अपने पिता के साथ रहना चाहता है। इस मामले को लेकर कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लापरवाही: थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर की हत्या की

लापरवाही: थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर की हत्या की

संदीप मिश्र 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में थाना प्रेमनगर थाने से चंद कदम दूरी पर एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मोटर साइकिल पर सवार तीन हमलावर ने तमंचों से आठ फायर कर मौके से फरार हो गये हैं।

एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि(26) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।अजय पर अलग थानों में कई प्राथमिकी दर्ज है। उसकी हत्या के एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ हो रही है। उन्होंने बताया बताया कि आपसी रंजिश लेकर घटना हुयी है।

जाटवपुरा मोहल्ला निवासी अजय वाल्मीकि (26) शनिवार शाम सात बजे दोस्त लकी के घर गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार साढ़े आठ बजे मोटर साइकिल से अजय वाल्मीकि और लकी दोनों डीडीपुरम में एक अन्य दोस्त के घर मिलने जा रहे थे। प्रेमनगर थाने के पास पहुँचते ही दूसरी मोटरसाइकिल से आए, विनय, राहुल और नितिन ने अजय वाल्मीकि की मोटर साइकिल को रोक लिया। अजय कुछ समझ पाता, इससे पहले तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी, लकी थाने की और दौड़ा, उसकी आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मदद को आए। इस बीच दो हमलावर फरार हो गये, जबकि विनय को पुलिस ने पकड़ लिया गया।

अजय को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खराब मौसम के कारण 'अमरनाथ' यात्रा स्थगित 

खराब मौसम के कारण 'अमरनाथ' यात्रा स्थगित 

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह सूचना दी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण आज दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल से किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। 

उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों और गुफा मंदिर के कई स्थानों पर अभी भी बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर सड़क फिसलन भरी हो गई है। खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सुधार होने तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। बीते शुक्रवार को किसी भी तीर्थयात्री को दुमैल के रास्ते सबसे छोटे बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा मंदिर तक दर्शन के लिए पैदल और घोड़े से जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। एक जुलाई से तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले यात्रियों की कुल संख्या शनिवार को 21401 तीर्थयात्रियों के दर्शन के बाद दो लाख से अधिक हो गई है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...