गुरुवार, 13 जुलाई 2023

दो ट्रकों की टक्कर में 4 की मौत, 15 घायल

दो ट्रकों की टक्कर में 4 की मौत, 15 घायल

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में जीटीके रोड पर दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उन्नीस घायलों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भेजा गया, जहां उनमें से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, दो को इलाज के लिए बालाजी एक्शन सेंटर पश्चिम विहार के एक उच्च केंद्र में रेफर कर दिया गया और पांच घायल लोगों को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल भेजा गया। विधानसभा घेरने निकले भाजपा नेताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज अलीपुर पुलिस स्टेशन में धारा 279/304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। 

पुलिस ने कहा कि उन्हें सिरसपुर जीटीके रोड के पास दो वाहनों की दुर्घटना के संबंध में लगभग 12 : 44 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने पाया कि अपर जीटीके हाईवे (एनएच-44) पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई थी, जिसमें एक ट्रक कांवर यात्रियों को हरिद्वार ले जा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि दिल्ली की ओर आ रहे ट्रकों में से एक ने जीटीके रोड के केंद्रीय डिवाइडर को पार कर लिया और कांवर यात्रियों के ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें लगभग 20-23 कांवर यात्री यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक अभी भी फरार है।

घेराव: कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एक की मौत 

घेराव: कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एक की मौत 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। विधानसभा का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं तथा एक की मौत हो गई।

गौरतलब है कि बिहार सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ-साथ कई मुद्दों को लेकर राजधानी पटना में विधानसभा का घेराव करने के लिए निकल पड़े। 

इसी बीच बिहार पुलिस ने उन्हें पटना के डाकबंगला चौराहे पर रोक लिया। इधर भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करना चाहते थे लेकिन पुलिस उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही थी जिस कारण पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया । इसी दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने के साथ-साथ लाठीचार्ज भी कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में कई भाजपा के कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। बताया जाता है कि इस लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में बीजेपी में महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई।

25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू, चंद्रयान-3

25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू, चंद्रयान-3

इकबाल अंसारी 

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती बृहस्पतिवार को यहां स्थित अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हो गई। शुक्रवार को रवाना होने वाला ‘चंद्र मिशन’ वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है।

‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "एलवीएम3एम4-चंद्रयान-3 मिशन: कल (शुक्रवार-14 जुलाई) को 14.35 बजे (अपराह्न दो बजकर 35 मिनट) पर किए जाने वाले प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू हो गई है।" अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ कार्यक्रम के तहत इसरो अपने चंद्र मॉड्यूल की मदद से चंद्र सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ और चंद्र भूभाग पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने जा रहा है।

भाजपा के खिलाफ 24 दल एक मंच पर आएंगे

भाजपा के खिलाफ 24 दल एक मंच पर आएंगे

तारिक़ खान

बेंगलुरु। केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट होने की कोशिश में लगा है। एक मीटिंग बिहार में हो चुकी है। अब कर्नाटक में दूसरी होने वाली है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विपक्ष की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। इस बार बैठक में 24 दलों के नेता शामिल होंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी।

सोनिया गांधी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष हैं। विपक्षी दलों की इस बैठक में उनकी उपस्थिति संभवतः ये सुनिश्चित करेगी कि बैठक अच्छे माहौल में हो। अगर किसी मुद्दे को लेकर मुश्किल होती है तो सोनिया गांधी उसे आसानी से सुलझवा दें। विपक्षी नेताओं के बीच इस बैठक में दो दिन बातचीत होनी है। इसमें पहले दिन यानी 17 जुलाई को सभी नेता एक अनौपचारिक बैठक करेंगे। इसके अगले दिन 18 जुलाई को इन नेताओं के बीच एक औपचारिक बातचीत होगी। पहले दिन की बैठक खत्म होने के बाद सभी नेताओं को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक डिनर पार्टी देंगे।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2022 में बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए थे। वो इसके बाद से ही विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग राज्यों में जाकर विपक्षी नेताओं से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक बुलाई थी। इस महाबैठक में 15 दलों के 27 नेता शामिल हुए थे।

इन नेताओं के नाम नीतीश कुमार (जेडीयू), ममता बनर्जी (एआईटीसी), एमके स्टालिन (डीएमके), मल्लिकार्जुन खरगे (कांग्रेस), राहुल गांधी (कांग्रेस), अरविंद केजरीवाल (आप), हेमंत सोरेन (झामुमो), उद्धव ठाकरे (एसएस-यूबीटी), शरद पवार (एनसीपी), लालू प्रसाद यादव (राजद), भगवंत मान (आप), अखिलेश यादव (सपा), केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), सुप्रिया सुले (एनसीपी), मनोज झा (राजद), फिरहाद हकीम (एआईटीसी), प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी), राघव चड्ढा (आप), संजय सिंह (आप), शामिल हुवे थे।

इसके अलावा संजय राऊत (एसएस-यूबीटी), ललन सिंह (जेडीयू),संजय झा (जेडीयू), सीताराम येचुरी (सीपीआईएम), उमर अब्दुल्ला (नेकां), टीआर बालू (डीएमके), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआईएमएल)तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (एआईटीसी), डेरेक ओ’ब्रायन (एआईटीसी), आदित्य ठाकरे (एसएस-यूबीटी) और डी राजा (सीपीआई) हैं।

60 घंटे, 60 हजार पर्यटकों की घर वापसी 

60 घंटे, 60 हजार पर्यटकों की घर वापसी   

पंकज कपूर  

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ एवं भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। सबसे अधिक प्रभावित कुल्लू जिला तथा लाहौल-स्पिति में फंसे पर्यटकों एवं अन्य लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पिछले लगभग 60 घण्टे से निरन्तर बचाव अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री ने कुल्लू एवं मण्डी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह गत तीन दिनों से कुल्लू, लाहौल-स्पिति तथा मण्डी में प्रभावित क्षेत्रों का दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति जिला के विभिन्न स्थानों पर लगभग 70 हजार पर्यटक एवं अन्य लोग फंसे हुए थे, इनमें से 60 हजार लोगों की सुरक्षित वापसी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बचाव अभियान में एक हजार कर्मचारी एवं अधिकारियों ने चौबीसों घण्टे युद्धस्तर पर कार्य करते हुए इसे संभव बनाया।

उन्होंने कहा कि इस विपदा में सबसे चुनौतिपूर्ण बचाव अभियान के तहत लाहौल-स्पिति के चन्द्रताल में फंसे पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई है। लैंडिंग स्थल उपलब्ध न होने के कारण यहां वायुसेना के लिए हैलीकाप्टर उतारना संभव नहीं था।

प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बचाव अभियान की निगरानी के लिए भारी बर्फबारी के बीच शून्य से नीचे तापमान में तीन जेसीबी मशीनों के साथ तड़के सुबह दो बजे ग्राउंड जीरो (चन्द्रताल) पर पहुंचे। इसके उपरान्त 57 वाहनों के माध्यम से लगभग 250 पर्यटकों को वहां से सुरक्षित काजा लाने के साथ ही यह अभियान पूरा हुआ। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी लोगों का उनके सक्रिय सहयोग एवं अथक प्रयासों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

प्लास्टिक कचरे से गैस बनाने का तरीका खोजा 

प्लास्टिक कचरे से गैस बनाने का तरीका खोजा 

दुष्यंत टीकम  

इंदौर। इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने पीईटी प्लास्टिक के कचरे से हरित हाइड्रोजन गैस बनाने का आसान और असरदार तरीका खोज निकाला है। आईआईटी प्रबंधन के मुताबिक तीन बरस की मेहनत से संपन्न यह अनुसंधान न केवल प्लास्टिक अपशिष्ट के निपटारे की वैश्विक समस्या हल कर सकता है, बल्कि ‘कचरे से कमाई’ के नये रास्ते भी खोल सकता है। 

आईआईटी के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर संजय के. सिंह ने बृहस्पतिवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया,हम पानी में प्लास्टिक के कचरे को बारीक टुकड़े, उत्प्रेरक और अन्य पदार्थ डालकर 160 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म करते हैं। इस रासायनिक प्रक्रिया से निकलने वाली 100 प्रतिशत शुद्ध हाइड्रोजन गैस को इकट्ठा कर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि रासायनिक प्रक्रिया के जरिये पीईटी प्लास्टिक के 33 किलोग्राम कचरे से एक किलोग्राम शुद्ध हाइड्रोजन गैस बनाई जा सकती है और माना जाता है कि इतना हरित ईंधन हाइड्रोजन से चलने वाली कार को 100 किलोमीटर तक दौड़ाने के लिए काफी है। 

केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में 19,744 करोड़ रुपये का प्रावधान करते हुए राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन अभियान को हरी झंडी दी थी ताकि भारत को इस ईंधन के उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाया जा सके। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत वर्ष 2030 तक देश में कम से कम 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन बनाने की सालाना क्षमता विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया है। आईआईटी इंदौर के एक अधिकारी ने कहा कि हरित हाइड्रोजन बनाने के संस्थान के अनुसंधान से इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल सकती है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-271, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, जुलाई 14, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:18, सूर्यास्त: 07:11। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम- 31+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...