बुधवार, 5 जुलाई 2023

27 जिला अस्पतालों में किडनी का फ्री इलाज

27 जिला अस्पतालों में किडनी का फ्री इलाज  

दुष्यंत टीकम  

रायपुर। बढ़ती उम्र के साथ-साथ बीमारियां भी आपको जकड़ने लगती है। जैसे-जैसे उम्र की दहलीज बढ़ती जाती है बीमारियां भी बढ़ती जाती है। बीमारियां बढ़ने के साथ-साथ घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है। इन बीमारियों में से एक बीमारी है किडनी की। अगर आप किडनी के मरीज है तो आपको डायलिसिस कराने के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन देश का एक राज्य ऐसा भी है जो किडनी के मरीजों के डायलिसिस के इलाज के लिए निशुल्क सुविधा देता है।

छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के जिला अस्पताल में फ्री में डायलिसिस किया जाता है

छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। राज्य के 27 जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस की सुविधा विकसित कर ली गई है। इससे किडनी रोगों से पीड़ितों को अब उनके जिला मुख्यालय में ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है। किडनी संबंधी रोग से ग्रस्त मरीज को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने से अब इसके मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

आपकी खूबसूरती को लाजवाब बनाने में मददगार

आपकी खूबसूरती को लाजवाब बनाने में मददगार   

श्रद्धा शाह   

अगर आप भी प्रोफेशनल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप इस ब्लैक प्लाजो को इस तरह कैरी कर सकती हैं आपको बता दें कि इस ब्लैक प्लाजो को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं फिर वह टीशर्ट टॉप हो या करती हो या तो आप के हर आउटफिट को लाजवाब बना देता है और खूबसूरत लगता है।

इसी के साथ आप इस ब्लैक प्लाजो कुर्ती के साथ भी ट्राई कर सकती है जैसा कि आप देख सकते हैं ब्लैक कलर की कुर्ती और इसके साथ ब्लैक कलर का प्लाजो आपकी खूबसूरती को लाजवाब बनाने में मदद करने वाला है इसे ट्राई जरूर करें।

अगर आप एक चेक शर्ट के साथ ब्लैक प्लाजो को कह रही करती है तो आप प्रोफेशनल दिखने वाली है और आप का लुक भी लाजवाब लगने वाला है। आपको बता दें कि अगर आपको कुल देखना है तो यह सेट आप जरूर ट्राई करें ताकि आप भी बेहद खूबसूरत लगे।

1 करोड़ से अधिक की हेरोइन जब्त, 1 अरेस्ट

1 करोड़ से अधिक की हेरोइन जब्त, 1 गिरफ्तार

सुनील श्रीवास्तव  

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो गुजरात में ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस लि. के एक संयंत्र से जुड़े अनुबंध को प्रभावित करने एवं लॉबिस्ट संजय भंडारी के खिलाफ रिश्वत के एक मामले में ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दक्षिण कोरिया को न्यायिक अनुरोध भेजेगी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों व कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएई, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया को न्यायिक अनुरोध जारी करने के लिए तीन अनुरोध दायर की हैं। किसी विदेशी अदालत की सहायता प्राप्त करने के लिए न्यायिक अनुरोध भेजा जाता है। असम राइफल्स ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में 276 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1.1 करोड़ है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आगे की कार्रवाई के लिए मामला जिरीघाट पुलिस को सौंप दिया गया है। एक अभियान के तहत असम राइफल्स (पूर्व) ने जोखावथार के मेलबुक के सामान्य क्षेत्र में अवैध सुपारी के 150 बैग और 1.07 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई थी।

राजस्थान: पेपर लीक हत्या के बराबर जुर्म  

राजस्थान: पेपर लीक हत्या के बराबर जुर्म  

पेपर लीक हत्या के बराबर जुर्म होगा,गहलोत का ऐलान

नरेश राघानी 

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने पेपर लीक माफिया की कमर तोड़ने की दिशा में आज बड़ा ऐलान किया है। राजस्थान में अब पेपर लीक में दोषी साबित होने वाले अपराधियों को उम्र कैद की सजा का प्रावधान किया जाएगा। सीएम गहलोत ने इस संबंध में इसी सत्र में बिल विधानसभा में पेश करने का ऐलान किया है। सीएम ने मुख्य सचिव को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो राजस्थान देश का ऐसा पहला प्रदेश बन जायेगा जहां पेपर लीक को लेकर सख्त कानून होगा।

राजस्थान में अब पेपर लीक का अपराध हत्या के बराबर जुर्म माना जाएगा। गहलोत सरकार पेपर लीक माफिया की कमर तोड़ने के मकसद से विधानसभा के इसी सत्र में इसका बिल पेश करेगी। पेपर लीक में दोषी पाये जाने पर अपराधी को पूरी जिंदगी जेल में गुजारनी होगी। पेपर लीक के मामलों ने कई राज्यों की सरकारों की छवि धूमिल की है। इसने सरकारों के विकास कार्यों पर खूब पानी फेरा है। काबिल युवाओं की जगह ना काबिल लोगों ने नौकरियां हथिया कर पूरे सिस्टम को ठेंगा दिया।

सरकार ने इसे हत्या के बराबर जुर्म की संज्ञा दी है।

उसके बाद अब कहीं जाकर राजस्थान सरकार ने ऐसे मामलों से सबक सीखा है। पेपर लीक माफिया के खिलाफ जब बुलडोजर और संपति जब्त करने की कार्रवाई भी बेअसर साबित होती दिखी तो अब सरकार ने इसे हत्या के बराबर जुर्म की संज्ञा दी है। सरकार को उम्मीद है कि नकल और तिकड़म का खेल अब खत्म होगा। नकल कर अफसर और कर्मचारी बनने वाले न अच्छा समाज बना सकते और न ही समाज को सही दिशा दे सकते हैं।

10 हजार एकड़ भूमि पर बनेगा जंगल सफारी

10 हजार एकड़ भूमि पर बनेगा जंगल सफारी   

राजेश ओबरॉय   

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने अधिकारियों के साथ एक बैठक की आयोजन की है, जिसमें निर्णय लिया गया है कि हरियाणा में 10 हजार एकड़ भूमि में एक जंगल सफारी स्थापित की जाएगी।

यह जंगल सफारी पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए मनोहर लाल की पहल का हिस्सा होगी। इस सफारी में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को रखा जाएगा, जिन्हें पर्यटकों को देखने और उनके आसपास घूमने का मौका मिलेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस जंगल सफारी को प्राकृतिक आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी। इससे पर्यटन क्षेत्र में नये रोजगारी संभावनाएं भी बढ़ेंगी। मनोहर लाल ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रकल्प के लिए तत्परता से काम करें और सुनिश्चित करें कि जंगल सफारी का निर्माण बेहतरीन ढंग से हो। उन्होंने यह भी जोर दिया है।

सीएम ने अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवाया

सीएम ने अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवाया   

अमित शर्मा  

बाघापुराना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित चंद पुराना में लगा पी.डी. अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले 9 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं और यह 10वां टोल प्लाजा है जिसे बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बंद होने से वाहन चालकों का रोजाना लाखों रुपए का फायदा होगा। चंद पुराना टोल प्लाजा बंद करवाने के लिए विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, साधु सिंह पूर्व एम.पी., विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी, अमनदीप कौर अरोड़ा विधायक मोगा, मनजीत सिंह बिलासपुर विधायक निहाल सिंह वाला, जिला प्रधान हरमनदीप सिंह दीदारे वाला, दीपक अरोड़ा चेयरमैन और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-263, (वर्ष-06)   पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, जुलाई 6, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:18, सूर्यास्त: 07:13। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...