सोमवार, 3 जुलाई 2023

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, उपलब्धि

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, उपलब्धि

अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/कोलंबो। श्रीलंका ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है‌। श्रीलंका ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की‌। श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023 में जगह बनाने वाली नौवीं टीम है।

अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमें रेस में हैं। बुलावायो में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए मेजबान टीम ने 166 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 33.1 ओवरों में हासिल कर लिया। 

2023 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका से होगा। ठीक 151 महीने बाद वर्ल्ड कप में 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से लड़ें, जरूरत

विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से लड़ें, जरूरत

कविता गर्ग 

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पंवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र और देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे नीत सरकार में राकांपा नेता अजित पवार के बतौर उप मुख्यमंत्री शपथ लेने के एक दिन बाद पवार ने कराडा में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, हमारे कुछ लोग अन्य पार्टियों को तोड़ने की भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की रणनीति का शिकार हो गए।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र और देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। हमें उन ताकतों से लड़ने की जरूरत है जो शांति पसंद करने वाले नागरिकों के बीच भय उत्पन्न करती हैं। पवार ने कहा,  हमें अपने देश में लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। शरद पवार ने 24 वर्ष पहले राकांपा की स्थापना की थी। इससे पहले, शरद पवार कराड में अपने गुरु एवं महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवन्तराव चव्हाण के स्मारक पर पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

पवार (82) गुरु पूर्णिमा के मौके पर यशवन्तराव चव्हाण के स्मारक पर पहुंचे। शरद पवार ने रविवार को कहा था कि वह अपने भतीजे अजित पवार के विद्रोह से विचलित नहीं हुए हैं और लोगों के बीच जाकर नई शुरुआत करेंगे। वह सोमवार को सुबह पुणे से कराड के लिए रवाना हुए और रास्ते में कई समर्थकों से मिलने के लिए रुके जो सड़क के किनारे उनका स्वागत करने और उनके प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए थे। कराड में शरद पवार का हजारों समर्थकों और स्थानीय विधायक बालासाहेब पाटिल ने स्वागत किया। 

कराड से नाता रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी उनके साथ मौजूद थे।

मजबूत स्थिति में नवोन्मेष व स्टार्टअप परिवेश 

मजबूत स्थिति में नवोन्मेष व स्टार्टअप परिवेश 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि नवोन्मेष और स्टार्टअप परिवेश आज दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे स्टार्टअप के लिये कोष की कोई कमी नहीं है। कांत ने स्टार्टअप20 शिखर कार्यक्रम में एक मजबूत स्टार्टअप परिवेश के लिये ‘फंड ऑफ फंड’ (ऐसा कोष जो दूसरे कोष में निवेश करता है), कर्ज सुलभ होने से जुड़ी योजनाएं और बेहतर संचालन व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप ने कम लागत पर स्तरीय समाधान सफलतापूर्वक सुलभ कराया है। कांत ने कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र में कोष की कोई कमी नहीं है और अच्छे स्टार्टअप के लिये पूंजी हमेशा उपलब्ध हैं। दुनिया में कोष पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उनकी नजर हमेशा अच्छी परियोजनाओं पर होती है। कांत ने भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे ... बायोमेट्रिक आईडी, डिजिटल भुगतान और इस संदर्भ में स्टार्टअप परिवेश की मजबूत सफलता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि देश ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, भारत में 1,00,000 से अधिक स्टार्टअप और 108 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) हैं। कांत ने स्टार्टअप और उद्यमियों के लिये स्व-नियमन और बेहतर संचालन व्यवस्था की जरूरत भी बताई। उन्होंने कहा, आज का स्टार्टअप कल फॉर्च्यून 500 कंपनी होगी। इसलिए वित्तीय स्तर पर सूझ-बूझ के साथ कदम और संचालन व्यवस्था का मुद्दा महत्वपूर्ण है।

17-18 जुलाई को होगी अगली राजनीतिक बैठक 

17-18 जुलाई को होगी अगली राजनीतिक बैठक 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की अगली रणनीतिक बैठक 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को ट्वीट किया की बिहार की राजधानी पटना में सभी विपक्षी दलों की जबरदस्त कामयाब बैठक के बाद अगली बैठक अब 17 तथा 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी।

उन्होंने कहा,“हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने और देश को आगे ले जाने के लिए एक मज़बूत दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के अपने अटल संकल्प पर कायम हैं।

ऊंट ने मालकिन की गर्दन पकड़कर चबाई, मौत 

ऊंट ने मालकिन की गर्दन पकड़कर चबाई, मौत 

संदीप मिश्र 

हाथरस। रोजमर्रा के सामान को लाने और ले जाने के लिए परिवार ने जिस ऊंट को लाड प्यार के साथ पाला था, उसी ऊंट ने पानी पिला रही अपनी मालकिन की गर्दन पकड़कर उसका गला जबड़े में दबाकर चबा डाला, जिससे महिला की मौत हो गई। भारी गमगीन माहौल में परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। सासनी कोतवाली क्षेत्र के बसगोई गांव में रहने वाले पप्पू बघेल ने अपनी गुजर-बसर के लिए रोजमर्रा के सामान को लाने ले जाने के लिए ऊंट पाल रखा है, जिससे खेती का सामान और ले जाने का काम लिया जाता है।

रविवार की देर शाम गर्मी के माहौल को देखते हुए पप्पू की पत्नी तोता देवी रोजाना की तरह जब ऊंट को पानी पिला रही थी तो उसी समय किसी वजह से हमलावर हुए ऊंट ने तोता देवी के ऊपर हमला बोल दिया और पानी पिला रही तोता देवी का सिर अपने जबड़े में दबा लिया और उसे चबाना शुरु कर दिया। ऊंट ने तोता देवी के शरीर के कई अन्य हिस्सों को भी बुरी तरह से चोट पहुंचाई। महिला की चीख-पुकार को सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से पीटकर ऊंट के मुंह से तोता देवी को छुड़ाया। लेकिन उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी।

देर शाम परिजनों ने भारी गमगीन माहौल के बीच तोता देवी का अंतिम संस्कार कर दिया। पालतू ऊंट के हमले से हुई महिला की मौत से अब पूरा परिवार और गांव के लोग हैरान एवं बुरी तरह से परेशान हैं।

रिश्वत ले रहे सीईओ को रंग हाथ गिरफ्तार किया 

रिश्वत ले रहे सीईओ को रंग हाथ गिरफ्तार किया 

मनोज सिंह ठाकुर 

उमरिया। पंचायती राज विभाग में खेले जा रहे भ्रष्टाचार के खेल को उजागर करते हुए लोकायुक्त ने अपनी टीम के साथ रिश्वत ले रहे सीईओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। सीईओ की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सोमवार को रीवा के लोकायुक्त की ओर से अपनी टीम सहयोग के साथ भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए 10 हजार रुपए की रिश्वत वसूल कर अपनी जेब में ठूंस रहे पंचायत समन्वय अधिकारी दिवाकर नारायण पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रीवा के पंचायत समन्वय अधिकारी राम लखन की ओर से लोकायुक्त को पंचायत विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिवाकर नारायण पटेल द्वारा क्रमोन्नति एवं जीपीएफ पार्ट फाइनल स्वीकृत करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत की गई थी। 

शिकायत के बाद लोकायुक्त की ओर से अपनी टीम के साथ भ्रष्टाचारी सीईओ को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल फैलाया गया। जनपद पंचायत करेली प्रांगण स्थित शासकीय आवास पर जब सीईओ दिवाकर नारायण पटेल पंचायत समन्वय अधिकारी राम लखन से 10000 रूपये की रिश्वत वसूल कर रहा था तो उसी समय पहले से फील्डिंग सजाए बैठी लोकायुक्त की टीम में शामिल निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार तथा दो पंच साक्षी समेत 12 सदस्यीय टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रिश्वत जेब में रखते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए सीईओ को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गई है।

रिश्वतखोर सीईओ के रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद अब भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और लोग छापामार कार्यवाही की बाबत कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-263, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. मंगलवार, जुलाई 4, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:18, सूर्यास्त: 07:13। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम- 34+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...