सोमवार, 26 जून 2023

दिल्ली के प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट की

दिल्ली के प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट की

इस्तखार खां   

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां दिनदहाड़े प्रगति मैदान टनल में बदमाशों ने हथियारों के बल पर डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए। बता दें वह कैश लेकर कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। फिलहाल नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे महाकाल के दर्शन  

आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे महाकाल के दर्शन   

दुष्यंत टीकम   

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दिनों दिन बढ़ती दर्शनार्थियों की संख्या के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए अब आगामी 11 जुलाई से आधार कार्ड से दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भगवान महाकालेश्वर मंदिर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

विशेषकर श्रावण माह में इनकी संख्या अत्यधिक होती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने उज्जैन वासियों के लिए श्रावण मास में 11 जुलाई से बाबा महाकाल के दर्शन हेतु आधार कार्ड दिखाकर दर्शन सुगमता पूर्वक करने की व्यवस्था की है।

साथ ही एक बार अपना आधार कार्ड दर्शन हेतु पंजीयन कराने पर बार-बार आधार कार्ड ले जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी। ऐसी व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। उज्जैन रहवासियों को बाबा महाकालेश्वर के दर्शन सुगमता पूर्वक हो सकें, इसके लिए मंदिर समिति को महापौर मुकेश टटवाल ने इस संबंध में प्रस्ताव दिया था।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में आरटीआई डिपार्टमेंट

विधानसभा चुनाव की तैयारी में आरटीआई डिपार्टमेंट

नरेश राघानी  

जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संपन्न हुआ भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया गया।

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग द्वारा आज नोहर हनुमानगढ़ में बीकानेर संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से भारतीय युवा कांग्रेस आईटी विभाग की राष्ट्रीय चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन आनंद मिश्रा नोहर के विधायक अमित अमित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनुज रावल एवं राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश दिल्ली गेट यशवीर सूरत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के सिंबल को जिताना है। विचारधारा की राजनीति करनी है ना कि परिवारवाद के इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार के द्वारा युवाओं के साथ धोखा किया है। 2  करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार आज हर मुद्दे पर फेल है। इस अवसर पर विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार मीणा ने केंद्र सरकार की नेशनल पाइपलाइन स्कीम की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने देश की विभिन्न संपत्तियों तो देश के करोड़ों करोड़ों लोगों की खून पसीने की कमाई से बनी थी। उनको निजी हाथों में देने का काम किया। ऐसी जनविरोधी सरकार को 2024 में देश की सत्ता से बाहर करने का काम इस देश का किसान और इस देश का नौजवान करें। 

अनुज रावल ने युवाओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा कर आने वाले चुनाव में एक साथ काम करने का संदेश दिया विधायक अमित चाचा ने क्षेत्र में किए जा रहे, उनके द्वारा विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया तथा कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नोहर में किए जाने चाहिए। 

इस अवसर पर नोहर नगरपालिका के चेयरमैन मोनिका कठोतिया, कॉन्ग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण तंवर, राहुल यादव, राहुल व्यास, पटेल के जिला संयोजक हेमंत आर्य, सुनील शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सीएम ने तिलक कर खत्म किया ग्रीष्मावकाश   

सीएम ने तिलक कर खत्म किया ग्रीष्मावकाश   

कमलेश यादव 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज से बच्चों की गूंज सुनाई देगी। आज से नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के जेएन पाण्डेय स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव में पहुंच गए हैं। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाया इसके बाद माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए स्कूल में प्रवेश कराया। इस बीच अपने हाथ से बच्चों को ड्रेस भी वितरित किए।

भूपेश बघेल ने कहा, पिछले वर्ष राज्य में 5173 बालवाड़ियां शुरू की गई थी। इस साल 4318 बालवाड़ियां और खोली जा रही हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 9491 हो जाएगी। इन जगहों पर स्थानीय बोली में बच्चे पढ़ेंगे। भूपेश बघेल ने सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि नजदीक के विद्यालय में जाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को सुधारने में लगातार सहयोग भी करें।

नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही हमें शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षा के प्रति जन-जन का लगाव बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। हमारा यह संकल्प है कि प्रदेश में उत्कृष्ट शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए सभी व्यवस्थाएं स्कूल खुलने के पहले दिन से ही सुनिश्चित हों।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिन्दी माध्यम के 350 स्कूल शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों की लोकप्रियता निजी स्कूलों से भी कहीं बेहतर है। हमारी सरकार ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखने पर विशेष ध्यान दिया है। ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सके। वहीं दूसरी ओर हमने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा स्थानीय बोलियों में करने की व्यवस्था भी की है।

प्रदेश में 20 भाषा-बोलियों में द्वि-भाषीय पुस्तकें तैयार की गई हैं। जिससे छत्तीसगढ़ में रहने वाले बच्चों को अपनी मातृभाषा में पढ़ाई की शुरुआत करने का अवसर मिल सके। बीते कई साल से स्कूल, भवनों की मरम्मत और रंग-रोगन भी नहीं हो पाया था। कई स्कूल भवन जर्जर हो चुके थे। हमारी सरकार ने ऐसे सभी स्कूल-भवनों की मरम्मत करने का संकल्प भी लिया है। ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ के तहत 29 हजार 284 स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए लगभग 2 हजार करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

कर्नाटक को संप्रदायिक दंगल नहीं बनने देंगे  

कर्नाटक को संप्रदायिक दंगल नहीं बनने देंगे   

इकबाल अंसारी 

मैसूर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे के पुत्र और कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियंक खड़गे ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग भी ईद अल-अजहा में जानवरों के नाम पर गड़बड़ी करेगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को सांप्रदायिक दंगल नहीं बनने दिया जाएगा। सभी को शांति पूर्वक एक दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहिए। उन्होंने बजरंग दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जानवरों के नाम पर जो लोग हिंसा पैदा कर रहे हैं और लोगों को कत्ल कर रहे हैं। उनको किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा कर्नाटक में अमन चयन रहना बहुत जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने बहुत दुख झेले हैं इसलिए कर्नाटक को एक शांतिपूर्ण कर्नाटक राज्य बनाना है। जो लोग सांप्रदायिकता उन्माद करते हैं, लोगों को भी सड़क पर सामूहिक भीड़ में कत्ल करते हैं उनको तो बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह बजरंग दल क्यों ना हो सांप्रदायिकता फैलाने वालों की कर्नाटक में अब कोई जगह नहीं है।

सभी नगर पंचायत में नियुक्त होंगे अवर अभियंता 

सभी नगर पंचायत में नियुक्त होंगे अवर अभियंता   

संदीप मिश्रा   

लखनऊ। यूपी मौजूदा समय में अधिकतर नगर पंचायतों में अवर अभियंता नहीं है। जिसके चलते विकास कार्य सम्बन्धी प्रस्ताव बनवाने के लिए दूसरे विभागों का सहारा लेना पड़ता है। जिससे गड़बड़ी की भी संभावना बनी रहती है।

अब नगर विकास विभाग ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है कि अब दूसरे विभागों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सभी 545 नगर पंचायतों में एक-एक अवर अभियंता की व्यवस्था की जायेगी।इन्हें आउट सोर्सिंग के आधार पर रखा जायेगा या नई भर्तियां की जायेगी इस सम्बन्ध में जल्द ही मंजूरी ली जायेगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-256,(वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. मंगलवार, जून 27, 2023

3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:17। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...