शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

भाजपा की इकाई ने 2,440 केंद्रों की पहचान की

भाजपा की इकाई ने 2,440 केंद्रों की पहचान की

श्रीराम मौर्य 

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को कहा कि इसने उन 2,440 मतदान केंद्रों की पहचान की है, जहां वह कमजोर है और 2024 के आम चुनाव से पहले इन क्षेत्रों में खुद को मजबूत करने पर काम कर रही है। भाजपा प्रवक्ता करण नंदा ने बताया कि पिछले तीन लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के आधार पर राज्य के कुल 7,883 मतदान केंद्रों में से ''कमजोर मतदान केंद्रों’’ को चिह्नित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद इन मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे और अगले साल होने वाले चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए घर-घर जाएंगे।

नंदा ने कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के चार संसदीय क्षेत्रों में से प्रत्येक में 100 बूथ और राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 30 मतदान केंद्रों की पहचान की है।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की आवृत्ति बढ़ाई जाएगी। नंदा ने कहा कि इन कमजोर मतदान केंद्रों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अन्य मतदान केंद्रों और मंडलों से अतिरिक्त कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 69.11 फीसदी वोट मिले थे और इसने चारों सीट पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस को 27.30 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि, 2021 में मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा हार गई थी। भाजपा 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई और इस चुनाव में कांग्रेस को 40 सीट मिलीं। भाजपा ने 25 और निर्दलीयों ने तीन सीट जीती थीं। 

केंद्र के सुझाव को स्वीकार करने से 'एससी' का इनकार  

केंद्र के सुझाव को स्वीकार करने से 'एससी' का इनकार  

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शेयर बाजार के लिए नियामक उपायों को मजबूत बनाने की खातिर विशेषज्ञों की समिति पर केंद्र के सुझाव को सीलबंद लिफाफे में स्वीकार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़़, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि वह निवेशकों के हितों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना चाहती है तथा वह सीलबंद लिफाफे में केंद्र सरकार के सुझाव को स्वीकार नहीं करेगी। पीठ ने कहा, ‘‘ हम सीलबंद लिफाफे में आपके सुझावों को स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि हम पारदर्शिता बनाए रखना चाहते हैं।’’

उच्चतम न्यायालय ने 10 फरवरी को कहा था कि अडाणी समूह के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट की पृष्ठभूमि में भारतीय निवेशकों के हितों को बाजार की अस्थिरता को देखते हुए संरक्षित करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र से नियामक तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में क्षेत्र के विशेषज्ञों की एक समिति बनाने पर विचार करने को कहा था।

वकील एम एल शर्मा और विशाल तिवारी, कांग्रेस नेता जया ठाकुर और कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने अब तक उच्चतम न्यायालय में इस मुद्दे पर चार जनहित याचिकाएं दायर की हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ कई आरोप लगा जाने के बाद, समूह के शेयरों की कीमतों में काफी गिरावट आई है। हालांकि, समूह ने उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।

भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति 

भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने दावा किया है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसलिए सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल पाये गये अपने पार्टी नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की है। कंग ने यहां जारी बयान में विपक्ष के आरोपों के जवाब में कहा कि सरकार की नीति है कि चाहे पार्टी के मंत्री- विधायक क्यों न हों, भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

आप सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने वाले विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए श्री कंग ने कहा कि कांग्रेस,अकाली दल और भाजपा ने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण दिया था लेकिन उनकी पार्टी की सरकार इस संस्कृति को खत्म कर रही है।

शिअद नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए आप प्रवक्ता ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि मजीठिया, जो खुद ड्रग तस्करी के मामले का सामना कर रहे हैं, वह भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मजीठिया को आप सरकार से सवाल करने का कोई नैतिक आधार नहीं है। कंग ने कहा कि कांग्रेस में दरकिनार किए गए प्रताप सिंह बाजवा सिर्फ अपना राजनीतिक करियर को बचाने के लिए सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कंग ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा एक भी उदाहरण पेश करके दिखाएं जहां कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्रियों/नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की हो।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-128, (वर्ष-06)

2. शनिवार, फरवरी 18, 2023

3. शक-1944, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 14 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

यूके: हरिद्वार में फागुन माह की 'कांवड़' यात्रा शुरू 

यूके: हरिद्वार में फागुन माह की 'कांवड़' यात्रा शुरू 

पंकज कपूर 
देहरादून/हरिद्वार। 'महाशिवरात्रि' पर्व से पूर्व हरिद्वार में फागुन माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा तटों पर जल भरने पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी ने इस बार 40 लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद जताई है।

जिलाधिकारी ने प्रशासन की तैयारियों के पुख्ता होने का दावा करते हुए बताया कि यात्रा सुगमता से चल रही है। नगर निगम को साफ-सफाई रखने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जितने पुलिसकर्मी वर्दी में तैनात हैं, उतने ही सादी वर्दी में भी यात्रा पर नजर बनाएं हुए हैं। प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है।

'महाशिवरात्रि' पर्व को संपन्न कराने के संबंध में बैठक

'महाशिवरात्रि' पर्व को संपन्न कराने के संबंध में बैठक

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में 'महाशिवरात्रि' पर्व को सकुशल ढंग से संपन्न कराएं जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिव मंदिरों का संयुक्त रूप से भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी मुकम्मल व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों को अपने-अपने नगर पंचायतों में साफ-सफाई, मोबाइल टाॅयलेट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिव मंदिरों तथा मार्गों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने पार्किंग, साफ-सफाई तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ यातायात की भी समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यकता नुसार ट्रैफिक डायवर्जन भी किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जुलूस वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग को जुलूस वाले मार्गों पर खुले एवं जर्जर तारों को ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने विद्युत की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। चिकित्सा विभाग को सभी अस्पतालों में आकस्मिक कक्ष के साथ-साथ चिकित्सकों की टीम एवं दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए है।

उन्होंने मंदिरों पर चढ़ने वाले प्रसाद की शुद्धता बनाये रखने के निर्देश फूड अधिकारी को दिए है। उन्होंने घाटों पर नाव व गोताखोरों की भी तैनात सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगापार अभिषेक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, एडीएम प्रोटोकाल मदन कुमार, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीयों उपस्थित रहे।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...