शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

राज्यपाल आरिफ ने आरोपों का खंडन किया: राजनीति 

राज्यपाल आरिफ ने आरोपों का खंडन किया: राजनीति 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संवैधानिक पद का राजनीति के लिए इस्तेमाल करने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह किसी संगठन से जुड़े व्यक्ति की नियुक्ति के सबूत मिलने पर इस्तीफा देने तक को तैयार हैं, जिन्हें राज्य सरकार ‘‘राजनीतिक रूप से पेरशानी खड़ा करने वाला’’ मानती है। राज्य में उनके और सत्तारूढ़ वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के बीच काफी समय से गतिरोध जारी है। दोनों के बीच टकराव का सबसे बड़ा मुद्दा विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति से जुड़ा है। खान ने कहा कि उनका काम यह देखना है कि सरकार कानून के तहत काम करे। खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्मकार में अपने पद का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने के आरोपों को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीतिकरण कहां हो रहा है? मैं पिछले तीन साल से यह कह रहा हूं, आप कह रहे हैं कि मैं आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का एजेंडा लागू कर रहा हूं। मुझे एक नाम बताएं, सिर्फ एक उदाहरण दें, जहां मैंने उन संगठनों से संबंधित किसी को भी नियुक्त किया हो, जिसे आप लोग राजनीतिक रूप से परेशानी खड़े करने वाला बताते हैं...जैसे आरएसएस, भाजपा....एक नाम दें जिसकी नियुक्ति मेरे नाम पर की गई हो .. मैं इस्तीफा दे दूंगा।’’

उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा करे तो यह पद का राजनीतिक इस्तेमाल हो सकता है। ‘‘ मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है और ना ही मुझ पर ऐसा कुछ करने का दबाव है।’’ वाम दलों ने मंगलवार को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में राजभवन तक विरोध मार्च निकाला था।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि शिक्षा एवं युवाओं की चेतना पर नियंत्रण कायम कर भारत को ‘‘फासीवादी हिंदुत्व राष्ट्र’’ के रूप में तब्दील करने के भाजपा-आरएसएस के एजेंडे को लागू करने के लिए विश्वविद्यालयों से जुड़े मामलों में गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल को ‘‘सरकारों के विरूद्ध खड़ा किया जा रहा है।’’ 

कर्नाटक: मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप

कर्नाटक: मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरु। कर्नाटक के बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की मतदाता सूची पुनरीक्षण में चिलूम संस्थान पर छ: लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप के बाद यह संस्थान संदेह के दायरे आ गया है। बीबीएमपी के विशेष आयुक्त रंगप्पा ने चिलूम संस्थान के बारे में बताते हुए आज कहा कि पहचान पत्र कार्ड का दुरुपयोग केवल बीबीएमपी महादेवपुर निर्वाचन क्षेत्र में होता है। किसी अन्य क्षेत्र में कोई दुरुपयोग नहीं पाया गया। चिलूम संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर ऑडिशन और विलोपन प्रक्रिया नहीं की गई है। मतदाता सूची को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। यह सच है कि लिखित सूचना कल चुनाव अधिकारी से प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त द्वारा चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट दी जाएगी।

बीबीएमपी ने 243 वार्डों के चुनाव के लिए मतदाता सूची में संशोधन किया था। चिलूम संस्था के कर्मचारी पहले ही ब्लॉक स्तर के अधिकारी (बीएलओ) के रूप में पहचान पत्र बना चुके हैं और घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। बीबीएमपी ने बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर मतदाता सूची में संशोधन किया है। जिसमें कुल 6,69,652 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिन लोगों के नाम हटाया गया है, उनमें जीवित लोगों के नाम भी शामिल हैं। ऐसा संदेह जताया गया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के पीछे चिलूम संगठन का हाथ है। हर विधानसभा क्षेत्र से हजारों नाम काटे जा चुके हैं।

यलहंका विधानसभा क्षेत्र के 21,968 मतदाताओं के नाम, केआरपुरम निर्वाचन क्षेत्र के 39,763 मतदाताओं, बत्रायनपुरा निर्वाचन क्षेत्र के 30,757 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं | इसके अलावा यशवंतपुर 35,829, आर.आर.नगर 33,009, दासराहल्ली 35,086, महालक्ष्मी लेआउट 20,404, मल्लेश्वरम 11,788, हेबब्बाल 20,039, पुलकेशी नगर 22,196, सर्वज्ञा नगर 28,699, सी वी रामन नगर 21,457, शांतिनगर 14,679, गांधीनगर 16,386 , चिक्कपेटे 16,231, बसवनगुडी 18,388, पद्मनाभ नगर 17,435, बीटीएम लेआउट 16,141, जयनगर 13,061, महादेवपुर 33,376, बोम्मनहल्ली 31,157, बेंगलुरु दक्षिण 45,927, अनेकल 24,279 मतदाताओं के नाम हटाए गए।

कुछ लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची से हटाये जाने की बात कही है। एक मतदाता ने कहा कि मेरा नाम छह महीने पहले मतदाता सूची में था। अब नाम हटा दिया गया है और हमारे परिवार के चार सदस्यों के नाम भी इस सूची से छूट गए हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-38, (वर्ष-06)

2. शनिवार, नवंबर 19, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:43, सूर्यास्त: 05:26। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022 के परिणाम घोषित: बीएससी 

प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022 के परिणाम घोषित: बीएससी 


बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अंजोरा, दुर्ग में संचालित तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता प्राप्त बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022 के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से प्रथम स्थान खुशबू मरकाम (77.60%), द्वितीय स्थान आकांक्षा भूषण (76.40%), कविता रामटेके (76.00%) तृतीय स्थान, चुन्नी नारद चतुर्थ स्थान एवं कल्याणी यादव व तनुष्का पण्डित (73.60%)ने पंचम स्थान प्राप्त कर अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग को गौरवन्वित किया।

इसका मुख्य कारण यह है कि अपोलो महाविद्यालय द्वारा इंडियन नर्सिंग काऊंसिल नई दिल्ली द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार पढ़ाई संचालित कर विद्यार्थियों को प्रायोगिक अनुभव के लिये जवाहर लाल नेहरू सेक्टर-9 हॉस्पिटल, भिलाई में प्रशिक्षण के लिए ले जाया जाता है। विद्यार्थी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित कर महाविद्यालय को गौरवन्वित करते आ रहे है। महाविद्यालय में योग्य, अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से विद्यार्थियों के अध्ययन के अलावा उसके व्यक्तित्व विकास पर भी अपना योगदान देते है तथा महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के सुविधाएं जैसे छात्रावास, मेस, बस, महाविद्यालय परिसर में बैंक व ए.टी.एम. लाईब्रेरी उपलब्ध है।

कम्युनिटी प्रशिक्षण हेतु महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को नगपुरा ले जाया जाता है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य पी.ईमैन्यूल, उप प्राचार्य श्रीमती प्रभा पाण्डे, एवं महाविद्यालय के शिक्षक पूर्णिमा अमित दास, अनीता राजेश, जीया सजीव, एनी एडिथ मेलिंडा, सुशीकरण, रूपा साहू , गरिमा साहू, हेमंत, यरूशा मोजेस, पुष्पा, चेमिन, खेमन, रितु व समस्त अपोलो परिवार ने अत्यंत हर्ष के साथ सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की है।

भाजपा ने भैया के नामांकन को लेकर आपत्ति जताई 

भाजपा ने भैया के नामांकन को लेकर आपत्ति जताई 


खतौली से गठबंधन प्रत्याशी मदन भैय्या के नामांकन पर छाया संकट, भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति, आज होगा फैसला

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। खतौली उपचुनाव के लिए नामांकन करने वाले रालोद, सपा और असपा के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया के नामांकन पर संकट आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके नामांकन को लेकर आपत्ति जताई है। जिसपर निर्वाचन अधिकारी आज सुनवाई कर फैसला करेंगे।

खतौली सीट से रालोद सपा के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैय्या ने कल अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके अधिवक्ता शिवराज त्यागी ने आपत्ति दाखिल की है। शिवराज त्यागी ने आरोप लगाया है कि मुकदमों की जानकारी सही नहीं दी गई है। जबकि नोटरी द्वारा भी सही ढंग से हस्ताक्षर नहीं किए गए है। जिसके चलते नामांकन पत्र निरस्त होना चाहिए।

जिस पर कल स्कूटनी के समय सुनवाई होगी। आज निर्वाचन अधिकारी जीत सिंह राय दोनों पक्षों की राय सुनने के बाद नामांकन-पत्र पर अपना फैसला देंगे। फिलहाल नामांकन पत्र को लेकर राजनीति क्षेत्रों में सरगर्मी फिर बड़ गई है।

नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों का चुनाव, मीटिंग

नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों का चुनाव, मीटिंग


चुनाव को लेकर महेंद्र शर्मा के आवास पर झिंझाना मे हुई बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी ने झिंझाना में पू्र्व प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा के आवास पर पार्टी की एक मीटिंग मे कही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जनपद की सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर मीटिंग करके रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस सभी नगर पंचायतों व जनपद की नगरपालिका के लिए मजबूत प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है। केण्डीडेट फााईनल करने के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। 

निकाय चुनावों में ब्लाक अध्यक्षों/न्याय पंचायतों के अध्यक्ष की सहभागिता रहेगी। देश में सत्ता पर आशीन नेताओं ने देश में धर्म और जातिवाद का पाखंड रचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस बार सत्ता में वापसी करेगी।यूवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा ने बताया कि भाजपा के लोगों ने देश को अपनी जागीर समझ लिया है। सनातन संस्कृति के लिए सबसे घातक भाजपा ही है। राम केवल भाजपा के ही नहीं हैं। कांग्रेस मे सनातनियों की कमी नहीं है बस श्रेय लेना हमारी परमपरा नहीं है। देश में शांति और सदभावना के लिए कांग्रेस जरूरी है। यूवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी ने कहा कि सारे विभाग भ्रष्टाचार मे लिप्त हैं। बिना रिस्वत के किसी का काम नहीं होता। कांग्रेस पार्टी सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। हमारी करनी ओर करनी एक ही है।

मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक सेनी, मा.महेंद्र शर्मा,अशवनी शर्मा सींगरा,राजेंद्र गोल्डी यूवा जिला अध्यक्ष, देशबंधु बिंदल, लोकेश कटारिया, विकास शर्मा, सुरेश मंत्री, अमित शर्मा टिल्लू, धर्मवीर सांडिल्य,नारायण दत्त शर्मा, निरजकांत शर्मा, शाहनवाज खान,दिनेश तोमर,राहुल गोयल आदि मौजूद रहे।

'बीपीएससी' ने प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित किए 

'बीपीएससी' ने प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित किए 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बीपीएससी प्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। बीपीएससी मेन्स की परीक्षा 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

इस साल बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा में लगभग चार लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद इंरटरव्यू 29 मार्च से शुरू होगा। रिजल्ट 28 मई 2023 को जारी कर दिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही 68वीं का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद BPSC 67th Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया 

बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया 

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस को बनाया गया है। पश्चिम बंगाल को नया राज्यपाल मिल गया है। डॉ. सी.वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में अपने चुनाव से पहले जगदीप धनखड़ लगभग तीन वर्षों के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।

धनखड़ ने कई मौकों पर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार से जवाब-तलब किया।

फर्जी मुकदमें को लेकर पत्रकारों की आवाज उठाई

फर्जी मुकदमें को लेकर पत्रकारों की आवाज उठाई

अनीस अंसारी 

लखनऊ। केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी ने पूरे भारत में हो रहे पत्रकारों पर अत्याचार। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे, हत्याएं 376 , 354 फर्जी मुकदमा एवं शासन प्रशासन नेताओं माफियाओं के द्वारा पत्रकारों को पीड़ित, अभद्र भाषा, मारपीट, फर्जी मुकदमें को लेकर पीड़ित पत्रकारों की आवाज उठाई।

केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी, सह संपादक अनिल कुमार रावत, उत्तर प्रदेश क्राइम ब्यूरो ओ पी गौतम, लखनऊ क्राइम ब्यूरो अब्दुल रहीम आजाद , वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार , वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार कनौजिया, वरिष्ठ पत्रकार अंकित कुमार, एवं सम्मानित सभी पत्रकार शामिल हुए बैठक में पत्रकारों को लेकर बड़े स्तर की चर्चाएं हुई।

विषय पत्रकारों के साथ हो रहे अत्याचार व पत्रकारों की हत्या पत्रकारों पर संगीन धाराओं में 376 , 354 व पत्रकारों फर्जी रंगदारी जैसे मुकदमे लाद दिए जाते हैं। दबंग गुंडे माफिया भ्रष्टाचारी नेता भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी मुकदमे लाद दिए जाते हैं। पत्रकारों पर सच्चाई उजागर करने को लेकर व पत्रकारों का बीमा पत्रकारों के परिवार को दुर्घटना पर एक करोड़ की सहायता राशि परिवार के सदस्य में एक को सरकारी नौकरी पत्रकारों को महीने की सैलरी 15000 वेतन पत्रकारों को सरकार की तरफ से सरकारी योजना में हर पत्रकार को एक मकान दिया जाए।

पत्रकारों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा अभद्र व्यवहार और पत्रकारों पर झूठे मुकदमों पर रोक लगाने एवं पत्रकारों के ऊपर उत्तर प्रदेश में जितने भी फर्जी मुकदमे लगे हैं। उच्च स्तरीय जांच कराकर सारे मुकदमे वापस लिए जाएं पत्रकारों को मान सम्मान के साथ रिहा किया जाए जो पत्रकार दोषी हैं। उन पर कठोर कार्रवाई की जाए निर्दोष पत्रकारों को रिहा कराने के साथ - साथ पत्रकारों को उचित सुविधाएं मुहैया कराने के बारे में एवं बिना मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार नए कानून को पास करने की कृपा करें पत्रकार भारत मां की आंख है। पत्रकार भारत की कलम है पत्रकार भारत की रीढ़ की हड्डी है।

पत्रकार भारत का चौथा स्थान है। लोकतंत्र की सुरक्षा की भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार इस पर ध्यान दें और केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं कि आज पत्रकारों के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार हो रहा हैं। आए दिन पत्रकारों को कभी गुंडों द्वारा कभी पुलिस द्वारा तो कभी जान बुझकर पत्रकारों पर झूठा मुकदमा दायर किया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं, पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता हैं। जिसमें पत्रकार अपनी जान की परवाह ना करते हुए बिना किसी लालच के पब्लिक को न्याय दिलाने के लिए तपती दोपहरी में भी पत्रकार कवरेज करता है और उसी दौरान कई बार उसके साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार किया जाता हैं। कभी पुलिस प्रशासन द्वारा कभी निजी गुंडों के द्वारा तो कभी बिना वजह के उन पर झूठे मुकदमे लाद दिए जाते हैं। कभी कभी तो पत्रकार को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। जैसा की कई पत्रकारों के साथ हो चुका हैं। आज पत्रकारों की बहुत ही दयनीय स्थिति हैं।

पत्रकारों के पास पत्रकारिता के अलावा अपने घर चलाने के लिए कोई और साधन नही हैं। आप से प्रार्थना हैं कि पत्रकारों के साथ अगर कोई घटना घटती है, तो उन के लिए अलग से कोटा रिजर्व किया जाए ताकि उन के परिवार के आर्थिक रूप से मदद की जाए केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी आप से उम्मीद करते हैं। कि आप पत्रकारों की दयनीय स्थिति के बारे में आप जरूर ध्यान दे।

पत्नी और बेटी के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन किए

पत्नी और बेटी के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन किए

पंकज कपूर 

नैनीताल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पत्नी एवं सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ गुरुवार को नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन किए। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली आज सुबह सीधे कैंची धाम पहुंचे और तीनों ने नीम करौली महाराज के दर्शन किये। उन्होंने आरती में भाग लिया। वे कुछ देर मंदिर में रुके। उन्होंने इस दौरान मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाये। उन्होंने हालांकि इस दौरान लोगों और श्रद्धालुओं से दूरी बनाए रखी। इसके बाद वह मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ बुधवार को नैनीताल के रामगढ़-मुक्तेश्वर पहुंचे। वह निजी हेलीकॉप्टर से सीधे घोड़ाखाल सैनिक स्कूल उतरे और वापस मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने इस दौरान भी किसी से बात नहीं की। घोड़ाखाल स्कूल के छात्र भी इस मौके पर उनकी अगुवाई के लिए खड़े रहे। उन्होंने विराट और अनुष्का का ताली बजाकर स्वागत किया। ऐसा बताया जा रहा है कि वह मुक्तेश्वर में अपने खास मित्र के यहां ठहरे हैं। दोनों यहां की शांत वादियों में कुछ दिन बिताना चाहते हैं।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...