बुधवार, 14 सितंबर 2022

छत्रपति शिवाजीराजे का 75 वर्ष की उम्र में निधन 

छत्रपति शिवाजीराजे का 75 वर्ष की उम्र में निधन 

कविता गर्ग

मुंबई/पुणे। छत्रपति शिवाजी महाराज की बारहवीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके भतीजे व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले ने ट्वीट किया, छत्रपति परिवार के वंशज और सतारा के पूर्व महापौर श्रीमंत छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सतारा के अदालत वाड़ा में अंतिम दर्शन के लिये रखा जाएगा। आदरणीय चाचाजी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक शिवेंद्र राजे भोसले ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवेंद्र राजे ने कहा कि सतारा के महापौर के तौर पर उनका काम उल्लेखनीय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका निधन 12 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था।

मोदी की 24 काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी

मोदी की 24 काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के मंडी में 24 सितंबर काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे कांगनी हेलीपैड में उतरेंगे और 11.30 बजे रैली शुरू होगी। मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक में कश्यप ने आज कहा कि रैली का नाम ‘युवा विजय संकल्प रैली’ रखा गया है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने रैली की दृष्टि से युवा मोर्चा द्वारा की गई तैयारियों पर पूरी प्रस्तुति दी। कश्यप ने कहा कि युवा संकल्प रैली भाजयुमो द्वारा आयोजित एक रैली है।

यह रैली ऐतिहासिक होगी, क्योंकि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भारत में मोर्चा की रैली में शामिल होगा। इस रैली में 40 साल से कम उम्र के युवा शामिल होंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए 14 कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में एक लाख युवा हिस्सा लेंगे, भाजयुमो का संगठनात्मक ढांचा अच्छा है, जहां 7792 बूथों पर भाजयुमो के 20 युवा सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल में रिवाज बदलने का समय आ गया है। युवा शक्ति प्रदेश में फिर से कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के अंदरूनी इलाकों के युवा भी इस रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

पूरे प्रदेश दे युवा शक्ति इस रैली में भाग लेने जा रही है और इस बार हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए संकल्पित है। इससे पहले मंडी पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया, उनका स्वागत प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और दिलीप ठाकुर ने किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश जामवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए सभी से सुझाव लिए गए।

'हिजाब' मुसलमानों के लिए जरूरी धार्मिक प्रथा 

मुसलमानों के लिए 'हिजाब' जरूरी धार्मिक प्रथा 

नरेश राघानी 

जयपुर। ज्ञानवापी मामले पर आए फैसले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरा मानना है कि वो फैसला (ज्ञानवापी फैसला) गलत है। ये फैसला पूजा स्थल अधिनियम 1991 के खिलाफ है। ये भविष्य में ऐसे बहुत से मसलों को खोल देगा। ये फैसला देश में अस्थिर प्रभाव पैदा कर सकता है। वहीं, ओवैसी ने कहा कि हिजाब मुसलमानों के लिए जरूरी धार्मिक प्रथा है। अगर सरकारी स्कूल अन्य धार्मिक प्रतीकों की अनुमति दे रहे हैं, तो इसको क्यों नहीं दिया जा रहा है। महिला अपने सिर पर पहन रही है, अपने दिमाग पर नहीं। अगर कोई लड़की हिजाब पहनना चाहती है तो आप उसे क्यों रोकना चाहते हैं?

इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हमेशा रहेगी और हम जीतने के लिए यहां हैं… हम राज्य में अपनी पार्टी के काम का आकलन करेंगे, राजस्थान चुनाव के लिए फीडबैक लेंगे। महिला उम्मीदवारों को समान प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, वे देश की आधी आबादी बनाती हैं।

बता दें कि एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी बुधवार से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने जयपुर में जनसंपर्क करके अपने पार्टी के राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज़ किया। इसके बाद ओवैसी सीकर के लिए रवाना होंगे। वहां आज शाम को शेखावाटी अंचल के सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ में जनसंपर्क के साथ ही चुनावी जनसभाएं भी करेंगे।इसके अलावा 15 सितंबर को असदुद्दीन ओवैसी चूरू होते हुए नागौर जाएंगे और वहां लाडनूं में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा के बाद एआईएमआईएम का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।

बच्चा चोरी करने के शक में 4 साधुओं पर हमला 

बच्चा चोरी करने के शक में 4 साधुओं पर हमला 

कविता गर्ग 

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पालघर जैसी घटना हुई है। यहां मंगलवार को बच्चा चोरी करने के शक में भीड़ ने चार साधुओं पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इसके बावजूद साधुओं ने इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह घटना जाट तहसील के लवंगा गांव की है। यूपी के रहने वाले चार साधु एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर के मंदिर की ओर जा रहे थे। वे सोमवार को गांव में एक मंदिर में रुके थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू करते समय उन्होंने एक लड़के से रास्ता पूछा था।

बच्चा चोरी के शक में साधुओं को पीटा...
इससे कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। धिकारी ने बताया कि ये बात गांव में तेजी से फैल गई और स्थानीय लोग ने साधुओं को लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बताया कि साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य थे। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी और गिरफ्तारी की तैयारी है।

पालघर में भीड़ ने 2 साधुओं की कर दी थी हत्या...
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 अप्रैल 2020 को भी ऐसी ही घटना हुई थी। यहां भी बच्चा चोरी के शक में दो साधु समेत 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई थी। भीड़ ने 70 साल के साधु कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के साधु सुशील गिरी के साथ उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाडे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों साधु अपनी गाड़ी से मुंबई से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उनकी हत्या कर दी थी।

क्या कहना है पुलिस का ?
दीक्षित गेडाम ( SP, सांगली, महाराष्ट्र) के मुताबिक, सांगली ज़िले के लवंगा गांव में कल एक घटना घटी है। कुछ साधु कर्नाटक से पंढरपुर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने लवंगा गांव में पंढरपुर का रास्ता पूछा। उस समय लवंगा गांव में कुछ घटना घटी थी जिसमें इन साधुओं पर गांव के कुछ लोगों ने हमला किया। सूचना मिलने के बाद हमने मौके पर पहुंचकर साधुओं को अस्पताल भेजा। साधुओं से घटना की जानकारी ली गई। पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज़ किया है। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ी

गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ी

विमलेश यादव 

पणजी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में पार्टी को बड़ा झटका लगा। गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने सभी विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। बागी विधायकों की संख्या 2 तिहाई से ज्यादा होने की वजह से इन विधायकों पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा।

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायक बिना शर्त बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अब 28 विधायक हैं और उसे विधानसभा में कुल मिलाकर 33 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सावंत ने कहा कि कांग्रेस छोड़ो यात्रा गोवा से शुरू हो गई है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के 8 विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की।

इससे पहले बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने भी दावा किया था कि कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें से बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक हैं। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायकों का स्वागत करता हूं। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी..मुझे लगता है कि गोवा से कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी है इसी तरह से सभी बीजेपी से जुड़ेंगे।

हम 2025 तक फ्रांस में 20,000 भारतीय छात्र चाहते हैं

हम 2025 तक फ्रांस में 20,000 भारतीय छात्र चाहते हैं

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/पेरिस। फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि मैं एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुनना चाहती थी। इसका कारण फ्रांस और भारत की मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। पिछले 25 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है। लोगों से लोगों के बीच संपर्क जरूरी है… हम 2025 तक फ्रांस में 20,000 भारतीय छात्र चाहते हैं। हम करीब 5,000 से इसकी शुरू कर रहे हैं। मुझे पता है कि यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि भारत और फ्रांस के बीच कोई सीमा नहीं है।

फ्रांसीसी मंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लिंग संतुलन एक आवश्यकता है। उन्होंने कहा, जब लिंग संतुलन की बात आती है तो बहुत कुछ बदल चुका है। लेकिन हम अभी भी वहां नहीं हैं, जहां होना चाहिए। कोलोना 13 से 15 सितंबर तक की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को मुंबई जाएंगी, जहां वह उद्योग जगत के नेताओं के साथ बैठक करेंगी। वह बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत करेंगी।

लाइब्रेरी ने नई मासिक पुरस्कार शृंखला शुरू की 

लाइब्रेरी ने नई मासिक पुरस्कार शृंखला शुरू की 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली की वन अप लाइब्रेरी ने देश भर में स्कूलों के पुस्तकालय अध्यक्षों के काम को मान्यता और पहचान देने के लिए एक नई मासिक पुरस्कार शृंखला शुरू की है। इस पुरस्कार शृंखला के माध्यम से वन अप लाइब्रेरी, लर्निंग लैब और बुक स्टूडियो नए युग के पुस्तकाल अध्यक्षों द्वारा उपयोग किये जाने वाले नवीन तरीकों को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।पुरस्कार का मकसद पुस्तकालय को युवा छात्रों की कल्पना और गहन सोच को बढ़ावा देने की क्षमता में विस्तार के मद्देनजर एक स्थान के रूप में विकसित करने के उनके प्रयासों की सराहना करना भी है।

वन अप लाइब्रेरी ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार देश भर के उन स्कूलों के पुस्तकालय अध्यक्षों को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया है, जो पुस्तकालय में नवीन और मूल कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में पढ़ने के जुनून और प्यार को बढ़ावा देते हैं। इस पुरस्कार के तहत विजेता को 5,000 रुपये नकद इनाम के साथ ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पहले विजेता की घोषणा सात अक्टूबर को की जाएगी। वन अप लाइब्रेरी की संस्थापक निदेशक दलबीर कौर मदान के अनुसार, पुस्तकालय अध्यक्षों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सामने लाने और उन्हें पहचान दिए जाने की जरूरत है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...