बुधवार, 14 सितंबर 2022

मोदी की 24 काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी

मोदी की 24 काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के मंडी में 24 सितंबर काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे कांगनी हेलीपैड में उतरेंगे और 11.30 बजे रैली शुरू होगी। मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक में कश्यप ने आज कहा कि रैली का नाम ‘युवा विजय संकल्प रैली’ रखा गया है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने रैली की दृष्टि से युवा मोर्चा द्वारा की गई तैयारियों पर पूरी प्रस्तुति दी। कश्यप ने कहा कि युवा संकल्प रैली भाजयुमो द्वारा आयोजित एक रैली है।

यह रैली ऐतिहासिक होगी, क्योंकि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भारत में मोर्चा की रैली में शामिल होगा। इस रैली में 40 साल से कम उम्र के युवा शामिल होंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए 14 कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में एक लाख युवा हिस्सा लेंगे, भाजयुमो का संगठनात्मक ढांचा अच्छा है, जहां 7792 बूथों पर भाजयुमो के 20 युवा सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल में रिवाज बदलने का समय आ गया है। युवा शक्ति प्रदेश में फिर से कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के अंदरूनी इलाकों के युवा भी इस रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

पूरे प्रदेश दे युवा शक्ति इस रैली में भाग लेने जा रही है और इस बार हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए संकल्पित है। इससे पहले मंडी पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया, उनका स्वागत प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और दिलीप ठाकुर ने किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश जामवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए सभी से सुझाव लिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...