सोमवार, 1 अगस्त 2022

हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौंत 

हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौंत 

शहनवाज अहमद 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 13 लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। मरने वालों में 4 अस्पताल के स्टाफ हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रेस्क्यू जारी है। फायर ब्रि‍गेड की टीम मौके पर है। आग लगने से अस्‍पताल में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस के मुताबिक़, अस्पताल में शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। आग ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक फैल गई।

सिद्धार्थ बहुगुणा (SP, जबलपुर) ने बताया कि जबलपुर के अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 9-10 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, NDRF के संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और कोई भी अंदर नहीं फंसा है। पहली मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

सीएम ने जताया दुःख...
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुआवजे का ऐलान...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्य प्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी। सीएम ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। कमिश्नर जबलपुर को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

शुली ने 313 किग्रा का नया खेल रिकॉर्ड हासिल किया

शुली ने 313 किग्रा का नया खेल रिकॉर्ड हासिल किया 

मोमीन मलिक 

बर्मिघम। भारत के 20 वर्षीय भारोत्तोलक अचिंता शुली ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बर्मिघम के एनईसी हॉल नंबर 1 में कुल 313 किग्रा का नया खेल रिकॉर्ड हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा भार उठाकर मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद से आगे निकल गए। उन्होंने कुल 303 किग्रा के साथ रजत पदक जीता, जबकि कनाडा के एस। डार्सिग्नी ने कुल 298 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता।

शुली का स्वर्ण यहां 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का तीसरा और भारोत्तोलन में आने वाला कुल छठा पदक है।पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की 20 वर्षीय पूर्व दर्जी शेउली 73 किग्रा में पसंदीदा थी और उसने 143 किग्रा भार उठाकर स्नैच वर्ग से ही बढ़त बना ली। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने अपने पहले प्रयास में 165 किग्रा के साथ शुरुआत की, जिसने उन्हें मलेशियाई से 1 किग्रा आगे रखा।

भारतीय युवा खिलाड़ी अपने दूसरे प्रयास में 170 किग्रा भार उठाने में विफल रहा और तीसरे प्रयास में उसने अपना कुल 313 किग्रा वजन उठाया, जो राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड है। मलेशिया के मुहम्मद ने भारतीय को पछाड़ने के लिए 175 किग्रा भार उठाने का एक हताश, लेकिन निर्थक प्रयास किया, लेकिन दो प्रयासों में सफल नहीं हुए, जिससे शुली को स्वर्ण पदक मिला।

झटका: मामलें पर बहस कर रहे अधिवक्ता का निधन

झटका: मामलें पर बहस कर रहे अधिवक्ता का निधन 

संदीप मिश्र 

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद एवं श्रंगार गौरी मामलें में मस्जिद पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए बहस कर रहे अधिवक्ता का निधन हो जाने से मुस्लिम पक्ष की तैयारियों को जोरदार झटका लगा है। अधिवक्ता की मौत हो जाने के बाद अब ज्ञानवापी मस्जिद मामले को समझने और रणनीति बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को नए सिरे से कानूनी दांव पर अपनाने की तैयारियां करनी पड़ेगी। Also Read - मुजफ्फरनगर के रालोद विधायक आए कोरोना के लपेटे में-हुए संक्रमित ज्ञानवापी मस्जिद के पक्ष में अंजुमन इंतजमिया मस्जिद कमेटी की तरफ से अभी तक प्रमुख वकील के तौर पर अदालत में पेश होते हुए जिरह करते दिखाई देने वाले अधिवक्ता अभय नाथ यादव का रविवार की देर रात निधन हो गया है। इस बाबत वकील मदन मोहन ने बताया है कि दिवंगत अभय नाथ यादव को बीती देर रात दिल का दौरा पड़ा था। इस मामले की जानकारी होने पर अधिवक्ता के परिवारजन तथा वकील साथी उन्हें चौकाघाट आवास से खजूरी स्थित शुभम हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए थे। जहां पर जांच पड़ताल करने के बाद डॉक्टरों ने अधिवक्ता अभय नाथ यादव को मृत घोषित कर दिया है।

ज्ञानवापी मस्जिद के पक्ष में अभी तक अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की तरफ से अधिवक्ता अभय नाथ प्रमुख वकील के तौर पर अदालत में पेश होते हुए जिरह कर रहे थे। उनके निधन से मस्जिद पक्ष को जोरदार झटका लगा है। अधिवक्ता के निधन के बाद अब इस मामले को समझने और रणनीति बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को नए तरीके से तैयारियां करनी होंगी। हालांकि अधिवक्ता के निधन के बाद से अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी की ओर से अभी तक कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया है।

भाजपा: दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया 

भाजपा: दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रिक्त हुई विधानसभा की 2 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए गए दोनों प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन-पत्र सोमवार को दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री तथा दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी में बीजेपी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र आरओ के पास जमा कराए हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की रिक्त हुई 2 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए गए धर्मेंद्र सिंह सैंथवार तथा निर्मला पासवान ने नामांकन तिथि के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में विधान भवन के सेंट्रल हाल में अपने-अपने नामांकन-पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराए हैं।

विधान परिषद सदस्य की रिक्त हुई 2 सीटों पर आगामी 11 अगस्त को उपचुनाव होना है। संख्या बल के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। उधर समाजवादी पार्टी की ओर से भी रविवार को अपने एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया था।

36 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी किए जाने का ऐलान 

36 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी किए जाने का ऐलान 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आमतौर पर रोजाना एलपीजी गैस-सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी करने की खबर देने वाली देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस-सिलेंडर के उपभोक्ताओं को इस बार दामों में कमी किए जाने का ऐलान करते हुए कुछ दिन मुस्कुराने को मौका दिया है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस-सिलेंडर के दामों में 36 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी आई है। सोमवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस-सिलेंडर के दामों में कमी किए जाने का ऐलान किया है। पिछले काफी समय से दाम बढ़ाने का काम कर रही पेट्रोलियम कंपनियों ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कमर्शियल गैस-सिलेंडर के दामों में 36 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी किए जाने का ऐलान किया है। जिससे निश्चित ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली होगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है, जिसके चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम अब राजधानी दिल्ली में 1976 रूपये 50 पैसे प्रति सिलेंडर हो गया है। जबकि पहले इसके दाम 2012 रूपये 50 पैसे प्रति सिलेंडर थे। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रूपये 50 पैसे की कटौती के बाद अब इसके दाम 2095 रूपये 50 पैसे प्रति सिलेंडर पर पहुंच गए हैं। जबकि इससे पहले कोलकाता के लोगों को 2132 रुपए प्रति सिलेंडर के दाम पर खरीदकर गैस इस्तेमाल करनी पड़ रही थी।

पीएम को महंगाई के कारण कठिनाई के बारे में बताया 

पीएम को महंगाई के कारण कठिनाई के बारे में बताया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अभी हाल में ही हुए जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद देश में कई चीजें महंगी हो गई हैं। मंहगाई का झटका हर इंसान को लगा है। इससे बच्चे भी अछूते नहीं है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित चीजों पर जीएसटी लगने से पेसिंल और रबड़ (इरेजर) भी मंहगी हो गई है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की रहने वाली एक मासूम बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी शिकायत की है। पहली कक्षा में पढ़ने वाली छ: साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर महंगाई के कारण हो रही कठिनाई के बारे में बताया है।

छिबरामऊ कस्बे की रहने वाली लड़की ने अपने पत्र में लिखा है, “मेरा नाम कृति दुबे है। मैं कक्षा 1 में पढ़ती हूं। मोदीजी, आपने बहुत अधिक मूल्यवृद्धि की है। यहां तक कि मेरी पेंसिल और रबर (इरेजर) भी महंगा हो गया और मैगी की कीमत भी बढ़ा दी गई है। अब मेरी मां पेंसिल मांगने पर मुझे मारती है। मैं क्या करूं? दूसरे बच्चे मेरी पेंसिल चुरा लेते हैं।” हिंदी में लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बच्ची के पिता विशाल दुबे पेशे से वकील हैं। उन्होंने कहा कि यह पत्र मेरी बेटी की मन की बात है। वह हाल ही में उस समय नाराज हो गई, जब उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा था। वहीं, छिबरामऊ के एसडीएम अशोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस छोटी बच्ची के पत्र के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पता चला। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी तरह से बच्ची की मदद करने के लिए तैयार हूं और यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि उसका पत्र संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे।”

सीएम ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ विचार-विमर्श किया 

सीएम ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ विचार-विमर्श किया 

पंकज कपूर 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार-विमर्श किया। श्री संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है।

यह एक जनआंदोलन है, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुङें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुङी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुङ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहा की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ चढकर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-297, (वर्ष-05)

2. मंगलवार, अगस्त 2, 2022

3.शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः05:20, सूर्यास्त: 07:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीरसिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.inemail:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवलव्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 31 जुलाई 2022

लक्ष्मण डेरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र शिविर लगा  

लक्ष्मण डेरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र शिविर लगा  


चक्की: प्रखंड के लक्ष्मण डेरा मे लगा स्वास्थ्य जांच केंद्र का शिविर

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। कृष हॉस्पिटल चाइल्ड एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पटना के माध्यम से एमबीबीएस डॉक्टर रामजी प्रसाद के द्वारा चक्की प्रखंड के लक्ष्मण डेरा के वार्ड संख्या-16 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र शिविर लगा। डॉ रामजी प्रसाद आईजीएमएस के सीनियर प्रोफेसर भी है। उनके द्वारा लगाए गए शिविर में लगभग डेढ़ सौ मरीजों की जांच उन्होंने की और फ्री दवाईयों का वितरण भी किया‌‌। जांच में बताया गया कि ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर, खांसी, बुखार, पुराने हड्डियों का दर्द, दाद खाज खुजली,इत्यादि रोगों की जांच हुई। डॉ रामजी प्रसाद ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर गांव के लोगों का इलाज किया। उनके इस कार्य से वहां के जितने भी मरीज थे सब खुश लग रहे थे। डॉ रामजी प्रसाद ने बताया, कि मैं समय-समय पर ऐसा कार्य करते रहता हूं।

ताकि, मैं गरीब लोगों के जिनके पास पैसे नहीं है और वह इलाज नहीं करा पाते हैं। इस को ध्यान में रखते हुए में खुद उन लोगों के पास जाता हूं और उनका बेहतर से बेहतर इलाज करता हूं। इस कार्य के लिए मुझे बहुत ही आनंद मिलता है। मेरा यह निशुल्क शिविर बक्सर जिले या फिर अन्य जिले के हर गांव में लगता है। वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गोंड ने कहा कि इस शिविर को लगवाने का मकसद है कि जो भी गरीब तत्व के लोग हैं। पैसे के अभाव के कारण बड़े-बड़े हॉस्पिटलों में नहीं जा सकते। इस शिविर लगने से निशुल्क इलाज बेहतर और निशुल्क दवाईयों का वितरण मरीजों को एक तरफ से जीने का साहस देगा और यह शिविर समय-समय पर लगता रहेगा।

'विशाल निशुल्क नोटबुक' वितरण कार्यक्रम रखा गया 

'विशाल निशुल्क नोटबुक' वितरण कार्यक्रम रखा गया 


ज़ेड एच फाउंडेशन का नि:शुल्क नोटबुक वितरण कार्यक्रम, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के मार्गदर्शन में

सब को शिक्षा, सब को स्वास्थ्य का सपना संजोए 

शहनवाज अहमद   

जबलपुर। ज़ेड एच फाउंडेशन विगत 7 वर्षों से निरंतर उल्लेखनीय कार्य करता आ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को अनवर खां महबूब कंपनी, हनुमानताल जबलपुर के सामने स्थित फाउंडेशन की शाखा में 'विशाल निशुल्क नोटबुक' वितरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ऐसे बच्चों को नोटबुक वितरित की गई, जो गरीब, बेसहारा एवं कोरोना काल में अपने माता पिता को खो चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के मेंबर, सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन सुनील गर्ग जी उपस्थित थे। एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ज़ेड एच फाउंडेशन के फाउंडर हजरत सैय्यद आमिर हसन दादा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


मुजफ्फरनगर के 10 बिंदुओं पर धरना पंचायत की गई 

मुजफ्फरनगर के 10 बिंदुओं पर धरना पंचायत की गई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। रविवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा पूर्व घोषित जिला मुजफ्फरनगर के 10 बिंदुओं पर धरना पंचायत की गई और धरना पंचायत के पश्चात संबंधित अधिकारी को प्रत्येक पॉइंट पर भारत सरकार के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया गया। आपको बता दें, कि जिला मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा 10 पॉइंट निर्धारित किए गए थे। जिले के सारे पॉइंट पर किसानों द्वारा भारी बारिश होने के बावजूद बहुत बड़ी संख्या में भाग लिया गया और भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी स्वयं फुगाना मेरठ करनाल हाईवे पर धरना पंचायत में मौजूद रहे और अपने वक्तव्य में सरकार को किसान मजदूर मजलूम पर अन्याय पूर्ण रवैया अपनाने की हिदायत दी।

इस अवसर पर चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन भी जिले में मौजूद थे और वह सर्वप्रथम रोहाना टोल पर पहुंचे और वहां धरना पंचायत में हिस्सा लिया अपना वक्तव्य रखते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने शासन और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान बेहाल है और जनता त्रस्त है। यदि किसी किसान मजदूर या आम जनमानस पर सरकार कोई जन विरोधी नियम लागू करने की कोशिश करेगी, तो वह नियम सर्वप्रथम रूलिंग पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से शुरू होगा यदि केवल विपक्ष और किसान के नाम पर सरकार धमकाने की कोशिश करेगी, तो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी नौकरी पूरी कर के 20 साल बाद घर वापसी करता था तो जश्न का माहौल होता था। लेकिन सरकार ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी समय अवधि 4 साल कर दी। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि संघर्ष का समय आ गया है। एक बार फिर देश को बड़े आंदोलन की जरूरत है। इस बार आंदोलन जन आंदोलन होगा और वह आंदोलन होगा और आवाहन किया कि सभी किसान अपने ट्रैक्टर लेकर तैयार रहे हैं। रोहाना के पश्चात चौधरी राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर मेरठ स्थित नावला कोठी हाईवे पर पहुंचे और वहां भी धरना पंचायत में शामिल हुए। आपको बता दें, कि जिला मुजफ्फरनगर में रोहाना टोल पुरकाजी ब्लॉक मोना चौधरी चरण सिंह चौक जानसठ खतौली तिराहा खतौली नावला कोठी हाईवे बुढाना में बाय वाला चौराहा और फुगाना बघरा में लालू खेड़ी शाहपुर में मंसूरपुर तिराहा ब्लॉक चरथावल में थाना भवन रोड पर धरना पंचायत प्रदर्शन किया गया और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए कुल मिलाकर भारतीय किसान यूनियन की धरना पंचायत पूरे जिले में भारी बारिश के बावजूद सफल रही।

धरना पंचायत में संयुक्त रूप से 10 पॉइंट पर ओमपाल मलिक, योगेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विकास शर्मा, नवीन राठी, चौधरी शक्ति सिंह, गुरमेल सिंह बाजवा, धीरज लाटियान, सत्येंद्र पुंडीर, सोनिया सैनी, महिला बिग जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, दिनेश सैनी, अनुज बालियान, विजेंद्र बालियान, संजीव भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, गुलबहार राव, सत्येंद्र बालियान, राहुल अहलावत, गुलाब चौधरी, देव अहलावत, प्रमोद गुलिया, साजिद कुरेशी, साजिद मलिक, मोहब्बत अली, आबिद अली, विकास चौधरी, बिट्टू प्रधान, हरिओम प्रधान, संजय त्यागी, अमरजीत चौधरी, कुलदीप त्यागी, सत्येंद्र चौहान, जोगिंदर पहलवान, संजीव पंवार, सुमित पचेंडा, हैप्पी बालियान, मोनू ठाकुर, तुषार शर्मा, आशीष त्यागी, बॉबी त्यागी के साथ-साथ हजारों किसान व कार्यकर्ता व सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...