सोमवार, 1 अगस्त 2022

हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौंत 

हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौंत 

शहनवाज अहमद 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 13 लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। मरने वालों में 4 अस्पताल के स्टाफ हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रेस्क्यू जारी है। फायर ब्रि‍गेड की टीम मौके पर है। आग लगने से अस्‍पताल में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस के मुताबिक़, अस्पताल में शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। आग ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक फैल गई।

सिद्धार्थ बहुगुणा (SP, जबलपुर) ने बताया कि जबलपुर के अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 9-10 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, NDRF के संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और कोई भी अंदर नहीं फंसा है। पहली मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

सीएम ने जताया दुःख...
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुआवजे का ऐलान...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्य प्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी। सीएम ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। कमिश्नर जबलपुर को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...