शनिवार, 11 जून 2022

दुर्लभ वायरस के कारण लकवा से ग्रसित हुए, बीबर

दुर्लभ वायरस के कारण लकवा से ग्रसित हुए, बीबर

सुनील श्रीवास्तव  
ओटावा/वाशिंगटन डीसी। जाने माने सिंगर 'जस्टिन बीबर' अपना आधा चेहरा महसूस नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि, एक दुर्लभ वायरस के कारण वह लकवा से ग्रसित हो गए हैं। इस बात की मांग जानकारी खुद सिंगर ने भी सोशल मीडिया से दी है। सिंगर की इस हालत के बाद उन्हें 'टोरंटो और वाशिंगटन डीसी' में अपने शो रद्द करने पड़े। सोशल मीडिया पर ढाई मिनट के पोस्ट में सिंगर ने समझाया और दिखाया कि, वह रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं, एक दुर्लभ वायरस जो चेहरे की नसों को प्रभावित करता है और चेहरे के पक्षाघात का कारण बन सकता है। 
सिगर ने कहा है, "जैसा कि आप देख सकते हैं, मैं आंख नहीं झपका पा रहा हूं। मैं अपने चेहरे के इस तरफ मुस्कुरा नहीं सकता, "तो उन लोगों के लिए जो अगले शो के मेरे रद्द होने से निराश हैं, उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं सक्षम नहीं हूं। यह बहुत गंभीर है। जैसा कि आप देख सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह वापस सामान्य हो जाएगा। हां थोड़ा समय लगेगा और हम नहीं जानते कि यह कितना समय होने वाला है, लेकिन यह ठीक होने वाला है। और मुझे आशा है, और मुझे भगवान पर भरोसा है । मुझे पता नहीं है कि अभी क्या होने वाला है। लेकिन इस बीच, मैं आराम करने वाला हूं।

वोट को अमान्य घोषित करने के फैसले पर सवाल उठाएं

वोट को अमान्य घोषित करने के फैसले पर सवाल उठाएं

कविता गर्ग     
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना ने राज्यसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के एक विधायक के वोट को अमान्य घोषित करने के फैसले पर शनिवार को सवाल उठाएं। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने चुनाव निकाय से इस फैसले के पीछे की वजह बताने की मांग की। आयोग ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को शिवसेना विधायक सुहास कांडे द्वारा डाले गए वोट को खारिज करने का निर्देश दिया था। राज्यसभा चुनाव सुहास कांडे के वोट को अमान्य करार देने के पीछे क्या कारण है ? 
मतगणना में आठ से नौ घंटे की देरी के पीछे वास्तव में कौन है। क्या यह लोकतंत्र का मजाक नहीं है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को मतगणना आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था, जो भाजपा द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद रोक दी गई थी। आयोग ने अधिकारी को सुहास कांडे द्वारा डाला गया वोट अमान्य घोषित करने का भी निर्देश दिया था।

एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी, 3 की मौंत

एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी, 3 की मौंत

मनोज सिंह ठाकुर  
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के कठुआ गुर्जर गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगा ली। जिसमें से तीन लोगों की मौंत हो गई और एक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कठुआ गुर्जर गांव के लोगों ने शनिवार सुबह देखा कि धमेंद्र गुर्जर के घर से कोई आहट नहीं आ रही है।
इसके बाद ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें धर्मेंद्र गुर्जर (31), उसकी पत्नी अमरेश गुर्जर (29), बेटा प्रशांत गुर्जर (11) और बेटी मीनाक्षी (9) फांसी के फंदे पर लटके थे। मीनाक्षी की सांसे चल रहीं थी, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बेटी को ग्वालियर रेफर किया गया है। आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही है।

किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं

किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं

मनोज सिंह ठाकुर

भोपाल। मध्य-प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर पिछले साल किसानों के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि सरकार इस बार बारिश के पहले किसानों के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि मानसून की दस्तक के साथ ही किसान खरीफ की बोनी शुरू करेंगे, पर अभी तक खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाई है।

पिछले सालों का अनुभव किसानों के लिए कटु रहा है क्योंकि भाजपा सरकार ना तो समय पर खाद उपलब्ध करा पाती है और ना बीज। उन्होंने कहा कि किसानों को महंगा खाद बीज खुले बाजार से खरीदना पड़ता है जो कई बार नकली भी होता है। सरकार प्रदेश के और जिलेवार आंकड़े जारी कर बताए कि खाद बीज की उपलब्धता के संबंध में सरकार की क्या तैयारी है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि किसानों के लिए खाद और बीज की व्यवस्था को सरकार तत्काल सुनिश्चित करे और वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाए।

सुरक्षाबलों ने 6 संदिग्ध दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया

सुरक्षाबलों ने 6 संदिग्ध दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया

इकबाल अंसारी    
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने कश्मीर में तीन कैंपेन्स में दो सक्रिय आतंकवादियों और तीन ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ सहित 6 संदिग्ध दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो सक्रिय आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और उन्हें बारामूला जिले से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए इरशाद अहमद मीर और जाहिद बशीर घोषित आतंकवादी हैं और पट्टन क्षेत्र के नेहलपोरा के निवासी हैं। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, दो चीनी पिस्तौल, 18 जिंदा गोली और दो मैगजीन बरामद की गई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो अन्य ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को बारामूला जिले के सोपोर इलाके के गुरसीर में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक चौकी पर गिरफ्तार किया गया था।

हैरतअंगेज: अचानक गुलाबी हुआ, तालाब का पानी

हैरतअंगेज: अचानक गुलाबी हुआ, तालाब का पानी

इकबाल अंसारी
बनासकांठा। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जिले के सुईगांव स्थित कोरेटी गांव में एक तालाब का पानी अचानक गुलाबी हो गया है। गांव वाले भी यह देखकर चौंक गए, क्योंकि आज तक कभी यहां पानी गुलाबी नहीं हुआ। अब यह खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी तादाद में इस पानी को देखने के लिए आ रहे हैं। गांववालों ने बताया कि तालाब में पानी किसी दूसरी जगह से भी नहीं आता है। यहां बारिश का पानी जमा होता है।
जो पूरे साल गांव लोगों और पशुओं के इस्तेमाल में आता है‌। लेकिन पहली बार इस तरह पानी गुलाबी होने पर हर कोई हैरान है। गांववाले इसे चमत्कार मान रहे हैं। हड़कंप तालाब के पानी का रंग धीरे-धीरे बदल रहा था, जिस पर ज्यादाृ किसी ने गौर नहीं किया। लेकिन अचानक ही पानी का रंग गुलाबी होने पर लोग अब पास में मौजूद महादेव के मंदिर का चमत्कार मान रहे हैं। तहसील विकास अधिकारी के ए भाटिया के मुताबिक, हमें पानी गुलाबी होने की जानकारी मिली तो हमने तुरंत यहां एक टीम को जांच के लिए भेज दिया। पानी के नमूने लिए गए हैं। साथ लोगों कहा गया है कि इस पानी का फ़िलहाल कोई इस्तेमाल न किया जाए। बहरहाल, गांववाले इस चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गांव के तालाब में गटर का पानी भी जाता होगा, तो उसकी वजह से केमिकल रिएक्शन हुआ है और इसी वजह से पानी का रंग गुलाबी हो गया है। पानी गुलाबी होने की वजह से गांव वाले कश्मीर के खीरभावनी मंदिर की तरह इसे भी चमत्कार मानते हैं।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामलें सामने आए हैं। जो शनिवार की तुलना में 9.8% अधिक हैं। जानकारी के मुताबिक, 84.08% नए मामले पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिसमें अकेले महाराष्ट्र 36.99% हैं।
महाराष्ट्र में 3,081 केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र के अलावा केरल में 2,415, दिल्ली में 655, कर्नाटक में 525 और हरियाणा में 327 नए केस आए हैं। वहीं, 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों ने जान गंवाई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,757 हो गई है। भारत का रिकवरी रेट अब 98.69% है।

महाराष्ट्र में मिला BA.5 वैरिएंट...
महाराष्ट्र में सात जून को एक महिला में BA.5 वैरिएंट का भी मिला था। चिंता की बात यह है कि प्रदेश में BA.5 वैरिएंट के मरीजों के मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है‌।  इससे पहले महाराष्ट्र में 28 मई को BA.4 के चार और BA.5 के तीन मरीज सामने आए थे। देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी आने के पीछे ओमिक्रॉन  के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 को जिम्मेदार माना जा रहा है।
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि चार महीनों से संक्रमण कम हो रहा था, लेकिन दो हफ्तों से नए मामले बढ़ रहे हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1% और डेली पॉजिटीविटी रेट 2% के पार चला गया है।
उन्होंने बताया कि राज्यों को सलाह दी गई है कि वो कोविड टेस्टिंग में आरटीपीसीआर की हिस्सेदारी बढ़ाएं। इसके साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों और लोकल क्लस्टर के सैंपल भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

एक्ट्रेस ने ग्लैमरस लुक में देसीपन का तड़का लगाया

एक्ट्रेस ने ग्लैमरस लुक में देसीपन का तड़का लगाया 

कविता गर्ग      
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला को याद कर लो। उसके बाद वो फैंस के सामने नई फोटोज और वीडियोज लेकर हाजिर हो जाती हैं। वैसे नम्रता मल्ला की नई फोटोज देख कर कई लोगों के होश उड़ने वाले हैं। खेसारी लाल यादव के दो घूंट गाने की एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से हैं। जो हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। इस बार भी नम्रता ने ऐसा ही किया है। नई फोटोज में नम्रता ने ग्लैमरस लुक में देसीपन का तड़का लगाया है। तस्वीरों में नम्रता गोल्डन कलर की बिकिनी पर इंडियन ज्वैलरी पहने दिख रही हैं। बिकिनी पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने हाथों में चूड़ी, कानों में झुमके, नाक में नथ और मांग टीका पहना हुआ है। 
मतलब बिकिनी पर ज्वैलरी पहनकर स्वैग दिखाने की हिम्मत सिर्फ नम्रता मल्ला ही कर सकती हैं। फोटोज में नम्रता मल्ला को अलग-अलग स्टाइलिश पोज देते हुए भी देखा जा सकता है। हम सब जानते ही हैं कि नम्रता एक अच्छी बेली डांसर भी हैं, जो कि उन्होंने डांसिंग स्टाइल में फोटोज क्लिक कराके साबित भी कर दिया।तस्वीरें तो कमाल की हैं ही, इसके साथ ही नम्रता ने बेहद कैची कैप्शन भी शेयर किया है। नम्रता लिखती हैं कि असली परेशानी यही है कि आप खुद के बारे में कैसे सोचते हैं ?
उस पर काबू पाना। भाई सोच का पता नहीं लेकिन हां एक्ट्रेस का ऐसा कातिलाना अंदाज देख कर बाकी लोगों के दिल जरूर बेकाबू हो रहे हैं।इसलिये उनकी फोटोज पर तारीफों में बड़े-बड़े शब्दों की लाइन लग गई है। आपको फोटोज पसंद आई ना।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-246, (वर्ष-05)
2. रविवार, जून 12, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 10 जून 2022

महिला अधिवक्ता पर हमला, गाड़ी में तोड़-फोड़

महिला अधिवक्ता पर हमला, गाड़ी में तोड़-फोड़

राणा ओबरॉय/भानु प्रताप उपाध्याय

शामली/चंडीगढ़। ससुरालियों से विवाद के चलते मदद मांगने पर पीड़ित-पक्ष के साथ में तितरवाड़ा गांव में पहुंची हरियाणा की महिला अधिवक्ता पर हमला कर दिया गया। मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई। अश्लील हरकत करने का भी आरोप है। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा निवासी महिला अधिवक्ता पर क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला अधिवक्ता ससुरालियों के साथ चल रहे विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष के साथ में गांव में पहुंची थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

अधिवक्ता का आरोप है कि दर्जनों लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ में मारपीट की और उनकी गाड़ी के खिड़की के हैंडल तथा एक लाइट तोड़ दी गई। मारपीट में वह चोटिल हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्हें कोतवाली लाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पत्थरबाजी: बंदूक उठाकर आगे की तरफ बढ़ें, एडीजी

पत्थरबाजी: बंदूक उठाकर आगे की तरफ बढ़ें, एडीजी

बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। जुमे की नमाज के बाद विरोध करने के लिए सड़क पर उतरी पब्लिक की ओर से पत्थरबाजी की गई। हालातों को सुधारने के लिए एडीजी को बंदूक उठाकर आगे की तरफ बढ़ना पड़ा। बवाल होते ही दुकानों के शटर धड़ा-धड़ नीचे गिर गए और लोग अपनी दुकानें बंद कर घरों की तरफ दौड़ पड़े। प्रयागराज में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को सकुशल अदा कराने के लिए पुलिस की ओर से चौतरफा बंदोबस्त किए गए थे। जैसे ही नमाज का समय हुआ तो नमाजी मस्जिदों की तरफ अपने घरों से निकल कर चल दिए। जुमे की नमाज जब खत्म हुई तो लोग विरोध करने के लिए सड़क पर निकल गए। 
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो पथराव करने वाले लोग मौके से भाग गए। कुछ देर बाद फिर से पथराव किया गया। पथराव में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिल रही हैं।

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार का बयान...

पुलिस और प्रशासन के सार्थक प्रयासों के बावजूद कुछ लोगों द्वारा जानबूझ के शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास किए गए। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम 7:30 बजे तक 109 लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। जिसमें प्रमुख जनपद सहारनपुर, अंबेडकर नगर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज हैं। ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया है, जिन्होंने तोड़फोड़ की है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। साथ ही जिन भी सरकारी, प्राइवेट संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। उसकी वसूली भी की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्तियों को भी ज़ब्त किया जाएगा।

पाकिस्तान के पूर्व 'राष्ट्रपति' मुशर्रफ की हालत गंभीर

पाकिस्तान के पूर्व 'राष्ट्रपति' मुशर्रफ की हालत गंभीर

अखिलेश पांडेय/ अकांशु उपाध्याय
इस्लामाबाद/नई दिल्ली/आबुधाबी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर बनी हुईं है। उनके परिवार से शुक्रवार को बताया कि उन्हें अब वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। उनका रिकवरी करना अब मुश्किल है। परवेज मुशर्रफ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने जानकारी दी कि वह अब वेंटिलेटर पर नहीं हैं। अपनी बीमारी एमाइलॉयडोसिस के कारण पिछले 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। उनका रिकवरी कर पाना मुश्किल है। उनके अंग खराब हो रहे हैं, उनके लिए दुआ करें।

देश के आर्मी चीफ का भी संभाला पद...
वह 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे। इसके अलावा वह देश के आर्मी चीफ भी रहे। भारत के साथ कारगिल की जंग के लिए मुशर्रफ को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। उस समय परवेज मुशर्रफ को लग रहा था कि कारगिल में घुसपैठ करके पाकिस्तान को भारत पर रणनीतिक बढ़त मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था।
इसके उलट युद्ध में सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वह इस फैसले के बाद भी लगातार भारत की छवि खराब करने की कोशिश करते रहे। बता दें कि परवेज मुशर्रफ छह साल पहले इलाज के लिए दुबई चले गए थे और उसके बाद कभी अपने देश पाकिस्तान नहीं लौटे। मुशर्रफ को हमेशा यह डर सताता रहा कि अगर वो अपने देश लौटते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...