शुक्रवार, 10 जून 2022

पत्थरबाजी: बंदूक उठाकर आगे की तरफ बढ़ें, एडीजी

पत्थरबाजी: बंदूक उठाकर आगे की तरफ बढ़ें, एडीजी

बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। जुमे की नमाज के बाद विरोध करने के लिए सड़क पर उतरी पब्लिक की ओर से पत्थरबाजी की गई। हालातों को सुधारने के लिए एडीजी को बंदूक उठाकर आगे की तरफ बढ़ना पड़ा। बवाल होते ही दुकानों के शटर धड़ा-धड़ नीचे गिर गए और लोग अपनी दुकानें बंद कर घरों की तरफ दौड़ पड़े। प्रयागराज में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को सकुशल अदा कराने के लिए पुलिस की ओर से चौतरफा बंदोबस्त किए गए थे। जैसे ही नमाज का समय हुआ तो नमाजी मस्जिदों की तरफ अपने घरों से निकल कर चल दिए। जुमे की नमाज जब खत्म हुई तो लोग विरोध करने के लिए सड़क पर निकल गए। 
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो पथराव करने वाले लोग मौके से भाग गए। कुछ देर बाद फिर से पथराव किया गया। पथराव में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिल रही हैं।

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार का बयान...

पुलिस और प्रशासन के सार्थक प्रयासों के बावजूद कुछ लोगों द्वारा जानबूझ के शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास किए गए। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम 7:30 बजे तक 109 लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। जिसमें प्रमुख जनपद सहारनपुर, अंबेडकर नगर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज हैं। ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया है, जिन्होंने तोड़फोड़ की है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। साथ ही जिन भी सरकारी, प्राइवेट संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। उसकी वसूली भी की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्तियों को भी ज़ब्त किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...