शनिवार, 11 जून 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामलें सामने आए हैं। जो शनिवार की तुलना में 9.8% अधिक हैं। जानकारी के मुताबिक, 84.08% नए मामले पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिसमें अकेले महाराष्ट्र 36.99% हैं।
महाराष्ट्र में 3,081 केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र के अलावा केरल में 2,415, दिल्ली में 655, कर्नाटक में 525 और हरियाणा में 327 नए केस आए हैं। वहीं, 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों ने जान गंवाई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,757 हो गई है। भारत का रिकवरी रेट अब 98.69% है।

महाराष्ट्र में मिला BA.5 वैरिएंट...
महाराष्ट्र में सात जून को एक महिला में BA.5 वैरिएंट का भी मिला था। चिंता की बात यह है कि प्रदेश में BA.5 वैरिएंट के मरीजों के मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है‌।  इससे पहले महाराष्ट्र में 28 मई को BA.4 के चार और BA.5 के तीन मरीज सामने आए थे। देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी आने के पीछे ओमिक्रॉन  के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 को जिम्मेदार माना जा रहा है।
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि चार महीनों से संक्रमण कम हो रहा था, लेकिन दो हफ्तों से नए मामले बढ़ रहे हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1% और डेली पॉजिटीविटी रेट 2% के पार चला गया है।
उन्होंने बताया कि राज्यों को सलाह दी गई है कि वो कोविड टेस्टिंग में आरटीपीसीआर की हिस्सेदारी बढ़ाएं। इसके साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों और लोकल क्लस्टर के सैंपल भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...