जानकारी के मुताबिक पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंब्रेश तिवारी के पिता भी बीजपी नेता हैं और वह जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। पुखरायां के राजेंद्र नगर निवासी बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र 30 वर्षीय अंब्रेश तिवारी उर्फ मुनि भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष थे और वह सरकारी जमीन पर निर्माण का विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पुखरायां के घने इलाके में स्थित लालू पाल की चाय-पान की दुकान के पास शनिवार देर रात कुछ लोग सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। जब अम्ब्रेश को इस बात की जानकारी थी तो वह कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने निर्माण का विरोध किया। वहीं निर्माण करा रहे आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वहीं अंब्रेश के दोस्त मौके से फरार हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
82 वर्षीय बुजुर्ग ने 38 साल की महिला से शादी रचाई
मनोज सिंह ठाकुर
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुजुर्ग और एक महिला ने अनोखी शादी रचाई है। यह शादी इसलिए चर्चा में है, क्योंकि दूल्हे की उम्र 82 साल और दुल्हन की 38 की है। अपने से आधी उम्र की महिला से बुजुर्ग ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत कोर्ट मैरिज की। जहां दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने की बात कही है।