रविवार, 6 मार्च 2022

34 वर्षीय महिला को 80 हजार में बेचा, गिरफ्तार

34 वर्षीय महिला को 80 हजार में बेचा, गिरफ्तार   

मनोज सिंह ठाकुर       

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में 34 साल की महिला को 80 हजार रुपये में 65 साल के बुजुर्ग को बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी अपने बेटे के साथ महिला को बंधक बना कर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मामले में एक 50 साल की महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भोपाल में एक महिला ने अपने छोटी बहन के 25 नवंबर 2021 को गुम होने की रिपोर्ट टीलाजमालपुरा थाने में लिखवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि महिला 1 अक्टूबर को शादी समारोह में काम करने की बातकर घर से गई और वापस नहीं आई। पुलिस नेमामले की जांच शुरू की। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली की महिला को कोई व्यक्ति राजस्थान के ग्राम पीथापुरा जिला झालवाड में अपने घर में बंदी बनाकर रखे हुए है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित इलाके में पुलिस टीम को भेजा, जहां से 12 दिसंबर को गुलशुदा महिला को मोर सिंह और किशन सिंह के घर से बरामद किया गया। पीड़िता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे विदिशाका मजबुत सिंह यादव काम के बहान से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने गुना जिले के बिसनखेड़ा में अम्मा नाम की महिला के घर लेजाकर उसे छोड़ दिया।
दूसरे दिन मजबुत और महिला ने मिलकर पीड़िता को राजस्थान के झालवाड ग्राम पीथापुरा निवासी मोर सिंह और किशन सिंह को 80 हजार रुपये में बेच दिया। दोनों ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बनाकर बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के कथन के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी मोर सिंह तवर पित दौलत राम तवर और उसके बेटे किशन सिंह, अम्मा उर्फ कैलाशी बाई पत्नी रमेश भील, मजबुत सिंह यादव को गिरफ्तार किया और कोर्ट के सामने पेश किया।
पूछताछ में सामने आया कि आऱोपी गरीब वर्ग की महिलाओं को काम करवाने के बहाने बहला फुसलाकर और योजना बनाकर पैसे लेकर बेच देते थे। पुलिस आयुक्त ने जांच में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए 30 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषण की है। इसमें थाना प्रभारी टीला राधे श्याम रैगर, उनि राज किशोर मिश्रा, मान सिंह, अनिल तिवारी, मुजफ्फअली, गोरेलाला, शाहिदा बोना, गोतम सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...