शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा: सीएम

किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा: सीएम    

मनोज सिंह ठाकुर      

इंदौर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब योजना के दस्तावेज के रूप में किसानों को पहली बार इसकी पालिसी भी दी गई। इंदौर जिले के बूढ़ी बरलाई गांव में आयोजित `मेरी पालिसी मेरे हाथ` कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के हाथों किसानों को यह पालिसी बांटी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फसल बीमा के कुल 7618 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं। इसमें इंदौर जिले के किसानों को 1300 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के बंटवारे में पारदर्शिता रखी है। भारी बारिश के कारण जब सोयाबीन की फसल खराब हुई थी, उस समय हमने अधिकारियों को रातों को भी काम कराया। उनसे कहा गया था कि किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआयना करें और जितना भी नुकसान हुआ है, उसे जस का तस लिखें। सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई थी, किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा, लेकिन कम लिखा तो नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा। किसानों को उनके नुकसान भी पूरी भरपाई होनी चाहिए।

कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी इतनी बड़ी राशि किसानों को नहीं दी गई। न मुआवजा, न बीमा की राशि, न सिंचाई योजनाओं पर काम किया है। फसल खराब होने पर भरपाई के तौर पर 200 से 400 रुपये किसानों के खाते में जमा होते थे। वर्तमान सरकार अब सिंचाई क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे और इसे 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं किया था। हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले बीमा राशि का प्रीमियम भरा। वर्तमान सरकार ने पिछले 22 महीनों में किसानों के खातों में विभिन्न मदों में एक लाख 72 हजार 854 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। सरकार किसानों की बेहतरी के प्रतिबद्ध है। किसान बस मेहनत करते जाएं। कार्यक्रम में कुछ किसानों को सांकेतिक रूप से फसल बीमा की पालिसी का वितरण किया गया। साथ ही चयनित फार्मर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को प्रमाण-पत्र भी बांटे गए। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग और अन्य कंपनियों द्वारा कृषि मेला और प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मेले में किसानों को खेती में ड्रोन के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव  


अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। जिलें में रहस्यमयी परिस्थिति में बेटी और पिता का शव मिला है। बेटी और पिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक बेटी की उम्र मात्र 1 साल थी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी दूसरे कमरे में मौजूद थी। दोनों के बीर देर रात तक लड़ाई हुई थी। पत्नी का कहना है कि उसे सुसाइड के बारे में कुछ पता नहीं चला। पति का शव बेड पर बैठने जैसी स्थिति में था। ऐसे में पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हापुड़ का रहने वाला 25 साल का अमित चौहान गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर गांव में पत्नी और बच्ची के साथ रहता था। वह इंदिरापुरम में एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता था। गुरुवार रात अमित और और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह अमित और एक साल की बेटी भूमिका की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।दो बजे रात तक हुआ था झगड़ा अमित की पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी विजयनगर थाने की पुलिस को दी। अमित की पत्नी ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि घरेलू बात को लेकर दोनों में रात दो बजे तक झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में सो गए थे। शुक्रवार सुबह सोकर उठी तो फंदे पर पति और बेटी के शव लटके हुए थे। एक आशंका यह भी है कि पारिवारिक कलह के बाद अमित ने एक साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया

इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्राइम सीन की बात की जाए, तो अमित का शव बेशक फांसी पर लटका मिला हो, लेकिन उसकी मुद्रा बेड पर बैठने जैसी है। सामान्य तौर पर लोग जमीन पर पैर लटकाकर बेड पर बैठ जाते हैं। ठीक इसी स्थिति में अमित का शव मिला है। आशंका कम ही है कि अमित ने सुसाइड किया हो। उसके दोनों पैर जमीन से छूते मिले हैं। पड़ोसी रवि जाटव ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया गया है। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में दंपति में झगड़े की जानकारी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

बिकनी पहने दिखीं एक्ट्रेस नम्रता, फोटोज शेयर की

बिकनी पहने दिखीं एक्ट्रेस नम्रता, फोटोज शेयर की   

कविता गर्ग     

मुंबई। ऐसा लगता है, जैसे भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने हॉटनेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कसम खाली है। इसलिये वो दिन पर दिन, सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक तस्वीरें शेयर करती जा रही हैं। अब तक नम्रता ने जितनी भी फोटोज शेयर की हैं। उन्हें देख कर यही पता चलता है कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। नम्रता हर बार अपने फैशन सेंस से लोगों को इंप्रेस करती दिखती हैं।

इस बार भी नम्रता अपने गॉर्जियस लुक में पास होती दिखीं। फोटोज में नम्रता बिकिनी पहने दिख रही हैं। फ्लोरल प्रिंट ब‍िक‍िनी टॉप और ब्लैक कलर की बिकिनी शॉर्ट्स में नम्रता बेहद अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं।
बिकिनी में नम्रता न्यूड मेकअप के साथ ओपन हेयर में नजर आईं। चेहरे पर मुस्कान लिये नम्रता अपनी अंखियों से जादू चलाती दिखीं। तस्वीरों में नम्रता अलग-अलग पोज से कयामत ढाती दिख रही हैं।
नम्रता के किलर पोज और अदाओं ने सोशल मीडिया का टेम्प्रेचर हाई कर दिया है। जैसे वो हमेशा करती आई हैं। अच्छी बात ये है कि नम्रता को लोगों का प्यार भी बराबर मिल रहा है, जिसे वो मेंटेन करती दिखती है।
नम्रता भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी बेली डांसर हैं, जो कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। पर असली फेम उन्हें खेसारी यादव के गाने दो घूंट से मिली।
इस गाने ने रातों-रात नम्रता को सोशल मीडिया स्टार बना दिया। अब हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है। वहीं नम्रता भी अपनी फैन फॉलोइंग को खुश करने के लिये जबरदस्त फोटोज और वीडियोज अपलोड करती हैं। नम्रता मल्ला का स्टारडम देख कर लगता है कि वो कामयाबी के उस रास्ते पर निकल चुकी हैं। जहां से वो लगातार आगे बढ़ने वाली हैं। क्यों आपको भी ऐसा लगता है क्या ?

संभावित वार्ता की तारीख पर चर्चा कर रहें रूस-यूक्रेन

संभावित वार्ता की तारीख पर चर्चा कर रहें रूस-यूक्रेन  


अखिलेश पांडेय      

मास्को/कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रेस सचिव सर्गेई न्याकिफोरोव ने कहा है कि यूक्रेन और रूस वर्तमान में संभावित वार्ता की तारीख और जगह पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीव युद्ध की समाप्ति और शांति के बारे में चर्चा के लिए तैयार है। जेलेंस्की कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन यूक्रेन की संभावित मध्यस्थ स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।

जब डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग गणराज्यों ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा किए जा रहे हमलों से खुद को बचाने के लिए सहायता का अनुरोध किया, तो गुरुवार को तड़के रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। इसके बाद पश्चिमी देशों ने रूसी सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की और मास्को पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाया।

अभिनेत्री शिल्पा ने डांस वीडियो शेयर किया: मुंबई

अभिनेत्री शिल्पा ने डांस वीडियो शेयर किया: मुंबई     

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जैकलीन फर्नांडीज के साथ सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक डांस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा और जैकलीन डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों पूरी मस्ती के मूड में हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, किडिंग अराउंड। इस वीडियो में दोनों के डांस मूव्स को फैंस काफी इंज्वॉय कर रहे हैं। जैकलीन जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सेनन भी हैं। वहीं शिल्पा हाल ही में हंगामा 2 में नजर आई थीं।

एयर इंडिया के विमान ने मुंबई के लिए भरी उड़ान

एयर इंडिया के विमान ने मुंबई के लिए भरी उड़ान     

सुनील श्रीवास्तव     

कीव/मास्को। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ शुरू की गई जंग के तीसरे दिन यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया के विमान ने रोमानिया के बुखारेस्ट से भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए उड़ान पकड़ ली है। जिससे यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी राहत की भारी सांस ली है। शनिवार को यूक्रेन में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचे भारतीय छात्रों को अपने देश लाने के लिए एयर इंडिया के विमान ने रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है। अपने वतन लौटने के लिये भारी तनाव झेल रहे भारतीय छात्र विमान के भीतर बैठने के बाद अत्यंत ही खुश दिखाई दिए हैं। क्योंकि कई दिनों से वह भय के साए तले रहकर यहां से किसी तरह निकलने की ईश्वर से कामना कर रहे थे। इधर भारत में यूक्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कॉरीडोर बनाया गया है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए यात्रियों को कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र अथवा आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। 

यूक्रेन की इंडियन एंबेसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए वहां पर फंसे भारतीय लोगों से कहा है कि सीमा पर तैनात भारतीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित किए बगैर वह सीमा की तरफ नहीं निकले। पश्चिमी शहरों में खाने पीने की चीजों के साथ ही वह इस समय जहां पर हैं उनके लिए वहीं पर बने रहना बेहतर है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण, दांव फेल

विधानसभा चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण, दांव फेल   

पंकज कपूर      
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण का दांव फेल हो गया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट किया है। जनता भाजपा के झूठ और जुमलों से ऊब चुकी है इसलिए उसने बदलाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। हरीश रावत का कहना है कि भाजपा का धार्मिक मुद्दों पर जनता को बांटने और ध्रुवीकरण का प्रयास इस बार फेल साबित हुआ है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के एक इंटरव्यू का हवाला देकर कहा कि भाजपा ने इस चुनाव के शुरुआती दौर में धु्रवीकरण के मुद्दे पर धार देने का प्रयास किया था, लेकिन उसका यह दांव इस बार नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा अब जनता के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है यही कारण है कि उनके द्वारा इधर-उधर की तमाम बातें की जा रही है। हरीश रावत का कहना है कि अब भाजपा का सच देश की जनता जान चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसानों से लेकर युवा बेरोजगार और व्यापारी से लेकर छोटे दुकानदार तक सब परेशान हैं। यही कारण है कि अब जनता ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...