शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

16 जनपद, 59 विधानसभा सीट, 627 प्रत्याशी

16 जनपद, 59 विधानसभा सीट, 627 प्रत्याशी 
हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। विधानसभा चुनावों में तीसरे दुआर के मतदान हेतु चुनाव प्रचार थम गया है। आज रविवार को प्रदेश के 16 जनपदों की 59 विधानसभा सीटो पर चुनाव लड़ रहे कुल 627 प्रत्याशियों जिनमे से 100 करोडपति है के मुस्तकबिल का फैसला 2 करोड़ से ज्यादा आवाम ईवीएम में कैद कर देगी। जम्हूरियत का सबसे बड़ा त्यौहार इन 16 जनपदों में कल है। तीसरे चरण में मुख्य रूप से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व रामवीर उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा।
बताते चले कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा जिले जनपद में चुनाव है। इस चुनाव हेतु चुनाव आयोग पूरी तरीके से तैयार है। आज शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हों रही है। तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता 627  उम्मीदवारों के मुकद्दर के मुस्तकबिल का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवारों में 100 करोडपति भी है।इस चरण के लिए 15553 मतदान केंद्र और 25741 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीसरे चरण में सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी एटा, ललितपुर की मेहरौनी और महोबा सीट पर हैं। जबकि सबसे कम मात्र तीन प्रत्याशी मैनपुरी की करहल सीट पर हैं। यहां सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और बसपा के कुलदीप नारायण से है। शुक्रवार शाम को प्रचार थमने से पहले सत्तारूढ़ भाजपा व मुख्य विपक्षी दल सपा समेत सभी दलों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। सीएम योगी ने मैनपुरी के करहल तथा कानपुर में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं व रोड शो किया। दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जालौन व कानपुर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा के शिवपाल सिंह यादव समेत बसपा व कांग्रेस के  अन्य नेता भी तीसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में डटे रहे। प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक जनसंपर्क करके वोटरों को लुभाने की कवायद में जुटे हैं। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक 52 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनकी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि भाजपा 48 उम्मीदवारों के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार बहुजन समाज पार्टी ने ऐसे 46 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 29 और आम आदमी पार्टी ने 18 करोड़पति को मैदान में उतारा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को चुनाव लड़ने वाले 627 उम्मीदवारों में से 623 उम्मीदवारों के स्वयंभू हलफनामों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट में पाया गया कि तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुल मिलाकर 245 (या 39 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुल मिलाकर 245 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवार सपा के यशपाल सिंह यादव हैं, जिनकी संपत्ति 70 करोड़ रुपये से अधिक है। वह झांसी की बबीना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके बाद कानपुर के किदवाई नगर सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के पास 69 करोड़ की संपत्ति है। एटा के जलेसर सीट से चुनाव लड़ रहे दो निर्दलीय उम्मीदवारों राजाबाबू और राहुल प्रताप सिंह ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

सपा ने बदला प्रत्याशी, बसपा का भी पर्चा खारिज

सपा ने बदला प्रत्याशी, बसपा का भी पर्चा खारिज    

शहनवाज अहमद    

गाजीपुर। सपा द्वारा प्रत्याशी बदलने के कारण सिबगतुल्लाह अंसारी का नामांकन पत्र ख़ारिज हो गया है। वही इसी कारण से बसपा प्रत्याशी के तौर पर उतरे रुदल का भी पर्चा खारिज हुआ है। इसके अलावा 10 और लोगों के पर्चे जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दल हैं। जांच के बाद 97 लोगों के पर्चे वैध पाए गए हैं।मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू को प्रत्याशी घोषित कर दिया था, जिसके चलते सिबगतुल्लाह अंसारी का नामांकन रद्द कर दिया गया। 

इसी तरह जखनिया में बसपा के प्रत्याशी रूदल कुमार का पर्चा खारिज हुआ है। यहां भी बहुजन समाज पार्टी ने अंतिम समय में विजय कुमार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार तक 109 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को जांच के दौरान कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया। अब 97 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शनिवार और सोमवार नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

145 नामांकन पत्र, 69 निरस्त, 76 वैधः वाराणसी

145 नामांकन पत्र, 69 निरस्त, 76 वैधः वाराणसी
ए जावेद    
वाराणसी। विधान सबह चुनावों में वारणसी की कुल 8 सीटो पर नामांकन पत्रों की जाँच मुकम्मल कर लिया गया है। कुल 8 विधानसभा में 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इन प्रत्याशियों के नामांकन के बाद पर्चे की जाँच में 69 पर्चे नियमानुसार न रहने पर निरस्त कर दिए गए है। अधिकतर ख़ारिज पर्चे शपथपत्र समय से उपलब्ध न करवाए जाने के कारण खारिज हुवे है। ख़ारिज होने वाले पर्चो में पिंडरा विधानसभा से 13, अजगरा (सु) से छह, शिवपुर से 17, रोहनिया से सात, उत्तरी से सात निरस्त, दक्षिणी सात निरस्त, कैंट से आठ तथा सेवापुरी से 04 निरस्त हुवे है। इस प्रकार से कुल 145 नामांकन पत्रों में से 69 निरस्त एवं 76 नामांकन पत्र वैध एवं विधि मान्य पाए गए।
कलेक्ट्रेट में प्रेक्षकों की मौजूदगी में करीब चार घंटे से ज्यादा चली जांच में 76 नामांकन पत्र वैध एवं विधि मान्य पाए गए हैं। सबसे ज्यादा शिवपुर में 17 नामांकन पत्र अवैध मिले। अधिसूचना के अनुसार, 21 फरवरी को नाम वापसी का मौका होगा। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। फिलहाल नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर एक ही ईवीएम से मतदान होना तय हो गया है। कुल 145 प्रत्याशियों ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन किया था। अब विभिन्न विधानसभा में वैध पाए जाने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट पूरी इस प्रकार है:

शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र

  • रविंद्र जायसवाल – भाजपा
  • अशफाक अहमद डब्लू – सपा
  • गुलेराना तबस्सुम – कांग्रेस
  • श्याम प्रकाश – बसपा
  • डॉ. आशीष कुमार जायसवाल – आम आदमी पार्टी
  • मोनू राय – बहादुर आदमी पार्टी
  • हरीश मिश्रा – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
  • आसिफ इकबाल – निर्दलीय
  • रोहनी जायसवाल – निर्दलीय

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र

  • नीलकंठ तिवारी – भाजपा
  • मुदिता कपूर – कांग्रेस
  • कामेश्वर नाथ दीक्षित “किशन” – सपा
  • दिनेश कसौधन – बसपा
  • अजीत सिंह – आम आदमी पार्टी
  • अर्पण पाठक – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
  • परवेज कादिर खां – इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन,
  • बच्चे लाल – बहादुर आदमी पार्टी
  • वीरेंद्र कुमार – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
  • शिव प्रसाद गुप्ता – राइट टू रिकॉल पार्टी
  • सुभाष चंद्र – राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी
  • अभिलाषा दीक्षित – निर्दलीय
  • रेयाजुद्दीन उर्फ़ नाटे – निर्दलीय

कैंटोंमेंट विधानसभा क्षेत्र

  • सौरभ श्रीवास्तव – भाजपा
  • राजेश कुमार मिश्र –  कांग्रेस
  • पूजा यादव – सपा
  • कौशिक कुमार पांडेय – बसपा
  • नीलम वर्मा – बहादुर आदमी पार्टी
  • राकेश पांडेय – आप
  • शेख अंबर – राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी
  • श्रीकांत आर्या – बहुजन मुक्ति पार्टी
  • संतोष कुमार मौर्य – जन अधिकार पार्टी
  • शाहिद चौधरी – निर्दलीय

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र

  • डॉ0 अवधेश सिंह – भाजपा
  • अजय राय – कांग्रेस
  • बाबू लाल – बसपा
  • अमरनाथ सिंह – आप
  • राजेश कुमार सिंह – अपना दल क
  • श्रीप्रकाश – निर्दलीय

अजगरा विधानसभा क्षेत्र

  • त्रिभुवन राम – भाजपा
  • रघुनाथ –  बसपा
  • हेमा देवी –  कांग्रेस
  • बागेश्वर – सर्वजन सनातन पार्टी
  • राजपति बनवासी –   राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी
  • विद्या देवी – बहुजन मुक्ति पार्टी
  • सत्यप्रकाश – आप
  • सीताराम – जन अधिकार पार्टी
  • सुनील कुमार – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
  • अनूप कुमार – निर्दलीय
  • विद्या प्रकाश – निर्दलीय

शिवपुर विधानसभा क्षेत्र

  • अनिल राजभर –  भाजपा
  • गिरीश – कांग्रेस
  • रवि मौर्य – बसपा
  • अरविंद राजभर – सुभासपा
  • उषा – आम जनता पार्टी (इंडिया)
  • मनोज कुमार मौर्य – जन अधिकार पार्टी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र

  • अरुण – बसपा
  • राजेश्वर प्रसाद सिंह – कांग्रेस
  • अभय – अपना दल क
  • अमित पूरी – अपना भारतीय सनातन पार्टी
  • उर्मिला देवी – बहुजन मुक्ति पार्टी
  • पल्लवी – आप
  • सुनील – अपना दल (एस)
  • सुशील – जनता दल (यू)
  • संजीव – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • राजन कुमार सिंह – निर्दलीय

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र

  • नील रतन सिंह – भाजपा
  • सुरेंद्र सिंह पटेल – सपा
  • अंजू – कांग्रेस
  • अरविंद कुमार त्रिपाठी – बसपा
  • कैलाश – आप
  • गुरु प्रसाद सिंह – लोकबंधु पार्टी
  • जयप्रकाश – इंसाफवादी पार्टी
  • सुरेंद्र – जन अधिकार पार्टी
  • संतोष – मौलिक अधिकार पार्टी
  • मनोज कुमार चौबे – निर्दलीय
  • सुनील पटेल – निर्दलीय

बिजली खपत कम करने के लिए आरडब्ल्यूए सख्त

बिजली खपत कम करने के लिए आरडब्ल्यूए सख्त

अश्वनी उपाध्याय      
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में जब से नए आरडब्लूए का गठन हुआ है तभी से सोसायटी में कुछ न कुछ बेहतर करने का काम लगातार जारी है। इसी क्रम में आरडब्लूए ने बिजली खपत को कम करने के लिए पूरी सोसायटी में एलईडी बल्ब व ट्यूबलाइट लगवाई हैं। 
बता दें कि गुलमोहर एन्क्लेव में प्रकाश व्यवस्था के लिए लिफ्ट, पार्किंग की जगह, पार्क व फ्लैटों के कॉरिडोर में बल्ब लगे हुए थे जो बिजली की कायदा खपत करते थे और सोसायटी का बिजली भी इससे प्रभावित होता था। वहीं आरडब्लूए ने बिजली बचाने के निर्णय लेते हुए सोसायटी की सभी 31 लिफ्टों में एलईडी बल्ब, कॉरिडोर, पार्किंग व पार्कों में ट्यूबलाइट लगवाई हैं। 

अध्यक्ष मनवीर चौधरी व सचिव विनम्र जैन ने बताया कि सोसायटी के बिजली के बिल को कम करने के लिए व बिजली की खपत को कंट्रोल करने के लिए सभी जगह एलईडी बल्ब लगवाए गए हैं जिससे प्रकाश व्यवस्था भी सही रहेगी और बिल भी कम होगा। इसके साथ ही आरडब्लूए ने सोसायटी के सभी लोगों से भी बिजली बचाने में सहयोग की अपील की है।

कीर्तिमान टूटे ना, 1 भी वोट छूटे ना, जय श्रीराम

कीर्तिमान टूटे ना, 1 भी वोट छूटे ना, जय श्रीराम  

संदीप मिश्र     
लखनऊ। यूपी विधनसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो गए हैं, वहीं 20 फरवरी यानी कि कल तीसरे चरण का चुनाव होना हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने कहा है कि योगी सरकार को वापस लाना है।

कंगना रनौत कहा कि, 'हम सब जानते है, की उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे है और इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार वोट है। याद रखें हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है। इसलिए भर-भर के वोट दे और जब भी जाए तो अकेले नहीं, बल्कि 3 से 4 लोगों को साथ ले जाए। याद रखिये विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छुटे ना। जय श्रीराम।' बता दें कि कंगना द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

सपा नेता हसन का निधन, योगी ने शोक व्यक्त किया

सपा नेता हसन का निधन, योगी ने शोक व्यक्त किया    

संदीप मिश्रा    
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद में नेता विरोधी दल के नेता अहमद हसन का आज डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन के निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि अहमद हसन 88 वर्ष के थे। वह सपा के कद्दावर नेता थे। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके थे। विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन अंसारी 5 बार एमएलसी रह चुके हैं। मूलतः अंबेडकर नगर के रहने वाले थे अहमद हसन लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। अहमद हसन का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था, जहां उन्होंने आज उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, हसन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 

आईपीएस धीरज और 2 अन्य भगोड़े घोषित, चोरी

आईपीएस धीरज और 2 अन्य भगोड़े घोषित, चोरी  
राणा ओबराय

गुरुग्राम। अपर जिला और सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत ने शुक्रवार को करोड़ों की चोरी के मामले में फरार चल रहे निलंबित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी धीरज सेतिया, गैंगस्टर विकास लगरपुरिया और चेतन उर्फ बॉक्सर को भगोड़ा घोषित किया है। साथ ही स्थानीय पुलिस व डीसीपी हेडक्वार्टर को इस बारे में सूचित करने का आदेश भी दिए हैं। इस मामले में एसटीएफ से 2 मार्च को अगली सुनवाई के दौरान तीनों आरोपियों की प्रॉपर्टी का ब्योरा भी मांगा है। जिससे कि उनकी प्रॉपर्टी को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। 
जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत में निलंबित आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया के वकील अजय वर्मा ने बचाव में कहा कि इस मामले की प्राथमिकी रद्द करने की याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए इस पर सुनवाई न की जाए। वकील के इस तर्क को नकारते हुए अदालत ने आदेश में लिखा है कि उनके पास हाईकोर्ट की ओर से स्थगन आदेश नहीं आया है। इस मामले में सरकारी वकील का पक्ष सुनने के बाद निलंबित आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया सहित तीनों को भगोड़ा घोषित करने के आदेश जारी कर दिए। 
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज ने धीरज सेतिया के साथ-साथ तत्कालीन पुलिस कमिश्नर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि बिना पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कोई किसी को कैसे हिरासत में ले सकता है। इसीलिए आरोपी धीरज सेतिया ने करोड़ों की चोरी के मामले में किसी को भी नहीं पकड़ा था, जब इस मामले में एसटीएफ ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू की तो परत दर परत खुलती चली गई। अदालत में एसटीएफ की ओर से कहा गया कि आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया के चलते उनके घर पर अदालत का नोटिस भी चस्पा किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी जोगिन्दर की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। जेल में बंद आरोपी डॉक्टर जीपी सिंह को भी अदालत में पेश किया गया था।
आपको बताते चलें कि पिछले साल 2 अगस्त को खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक फ्लैट से करोड़ों की चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट 20 अगस्त 2021 को दर्ज की गई। इस मामले में आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया के संलिप्त होने के आरोपों के चलते सरकार ने एसआईटी को जांच सौंपी थी। एसटीएफ ने इस मामले की जांच में गुरुग्राम में तैनात डीसीपी साउथ धीरज सेतिया को दोषी माना है। उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था लेकिन वह एसटीएफ की जांच में शामिल नहीं हुए। इसी के बाद अदालत में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक इस मामले में एसटीएफ की ओर से अभी तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...