शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

सपा ने बदला प्रत्याशी, बसपा का भी पर्चा खारिज

सपा ने बदला प्रत्याशी, बसपा का भी पर्चा खारिज    

शहनवाज अहमद    

गाजीपुर। सपा द्वारा प्रत्याशी बदलने के कारण सिबगतुल्लाह अंसारी का नामांकन पत्र ख़ारिज हो गया है। वही इसी कारण से बसपा प्रत्याशी के तौर पर उतरे रुदल का भी पर्चा खारिज हुआ है। इसके अलावा 10 और लोगों के पर्चे जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दल हैं। जांच के बाद 97 लोगों के पर्चे वैध पाए गए हैं।मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू को प्रत्याशी घोषित कर दिया था, जिसके चलते सिबगतुल्लाह अंसारी का नामांकन रद्द कर दिया गया। 

इसी तरह जखनिया में बसपा के प्रत्याशी रूदल कुमार का पर्चा खारिज हुआ है। यहां भी बहुजन समाज पार्टी ने अंतिम समय में विजय कुमार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार तक 109 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को जांच के दौरान कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया। अब 97 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शनिवार और सोमवार नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...