सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

भाजपा विधायक के समर्थन में जनसभा की: रक्षामंत्री

भाजपा विधायक के समर्थन में जनसभा की: रक्षामंत्री  

नेहा वर्मा       

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमीरपुर जनपद की राठ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वर्तमान विधायक मनीषा अनुरागी के समर्थन में जनसभा की। ब्रम्हानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड पर आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस विकास विरोधी पार्टियां हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी विकासवादी राजनीति करती है।राजनाथ सिंह ने कहा कि केन वेतवा परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत है। प्रत्येक गरीब के घर राशन पहुंच रहा है। 

नवजवानों को रोजगार दिलाया जा रहा है। धनाभाव में गरीब अपना इलाज न करा पाने पर असमय मौत का शिकार होते थे। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज का रास्ता खोला जिसे और विस्तृत किया जाएगा। हैलीकाप्टर से उतरते ही सबसे पहले स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। ग्राउंड में एक घंटा रुके। 26.16 मिनट में भाषण समाप्त कर हैलीकाप्टर से रवाना हो गए। 

सभा स्थल पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक मनीषा अनुरागी, जयंती राजपूत, चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, श्रीनिवास बुधौलिया, कमलेश सक्सेना, अरविद मुखिया, प्रीतम सिंह किसान, प्रमोद सिंह गौड़, डॉ आराधना राजपूत, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, नगर सेठ कैलाशचंद्र अग्रवाल, राकेश मिश्रा, ममता रवि गुप्ता, डॉ महेंद्रपाल सिंह लोधी, नीलेश कुमार अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, अमरजीत अरोरा, सुयशुभानु शिवहरे, संजय त्रिपाठी, सुरेश खेवरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ उमाकांत लोधी ने किया।

हरियाणा सरकार ने रहीम को 21 दिन की पैरोल दीं

हरियाणा सरकार ने रहीम को 21 दिन की पैरोल दीं  
राणा ओबरॉय   
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दे दी है। इसी बीच डेरा प्रमुख की पैरोल को लेकर हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि राम रहीम भी जेल का एक कैदी है और उसे भी दूसरे कैदियों की तरह पैरोल मांगने का मौलिक अधिकार है। राम रहीम को जेल में सुरक्षा देना जेल प्रशासन का काम है और पैरोल पर बाहर आने के बाद सुरक्षा देना गृह मंत्रालय का काम है।
उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से मंडल कमिश्नर राम रहीम की पैरोल पर फैसला करेंगे। राम रहीम के मामले में पैरोल देने में जेल प्रशासन का कोई रोल नहीं है। मंत्री ने कहा कि जेल में राम रहीम की सुरक्षा करना जेल प्रशासन का काम है और जेल के बाद उनकी सुरक्षा का जिम्मा गृह मंत्रालय के अधीन है।

'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता का स्मृति चित्र

'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता का स्मृति चित्र

दो हफ्ते में ट्विन टावर ढहाने के आदेश: एससी

दो हफ्ते में ट्विन टावर ढहाने के आदेश: एससी
अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। सुपरटेक एमरेल्ड ट्विन टावर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते में ट्विन टावर ढहाने का काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने टावरों को गिराने के लिए फाइनल प्लान बनाने और तोड़फोड़ करने की टाइमलाइन तैयार करने के लिए नोएडा के सीईओ को 72 घंटे में गेल समेत सभी विभागों के अफसरों के साथ मीटिंग करने के आदेश दिए हैं। 
पिछली सुनवाई में दोनों टावरों को गिराने के लिए नोएडा अथॉरिटी द्वारा प्रस्तावित कंपनी को सुप्रीम कोर्ट ने मंज़ूरी दी थी। एससी ने सुपरटेक को एक सप्ताह के भीतर डिमोलिशन एजेंसी- ‘एडिफिस’ के साथ कांट्रेक्ट साइन करने को कहा है। इसके साथ ही सुपरटेक उन घर खरीदारों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू करेगा जिनके फ्लैटों को तोड़ा जाएगा।
सुपरटेक ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि घर खरीदारों से खाता विवरण मांगा है औरमंगलवार सुबह से पैसे ट्रांसफर करना शुरू करेंगे।

शादी व अपनी अदाओं से दर्शकों का एंटरटेन किया

शादी व अपनी अदाओं से दर्शकों का एंटरटेन किया

कविता गर्ग      

मुबंई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग के बारे में बताने की आपको जरूरत नहीं हैं। अब बिहार के अलावा देश के कोने-कोने से मोनालिसा को पसंद किया जाता है। मोनालिसा फिल्मों के अलावा टीवी जगत में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।

बिग बॉस शो के दौरान जिस तरह से मोनालिसा ने अपनी शादी और अपनी अदाओं से दर्शकों को एंटरटेन किया। फैंस उनके दीवाने हो गए। तबसे उनकी खूबसूरत तस्वीरें और विक्रांत के साथ झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।
हालांकि मोनालिसा भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं होने देती। चाहे उनका वेस्टर्न अंदाज हो या ट्रेडिशनल। हर लुक में मोनालिसा अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। खासकर कि उनके बिकिनी लुक की तस्वीरों के तो फैंस कायल है। हालांकि मोनालिसा भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं होने देती। चाहे उनका वेस्टर्न अंदाज हो या ट्रेडिशनल। हर लुक में मोनालिसा अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। खासकर कि उनके बिकिनी लुक की तस्वीरों के तो फैंस कायल है।
शेयर की हुई सिजलिंग तस्वीरों में मोनालिसा ब्लैक टी टॉप और शॉट्स पहने पोज दे रही हैं। सीढ़ियों पर बैठे खुले बालों में मोनालिसा बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह उनकी यह तस्वीर भी फैंस का दिल लुभा रही है। पोस्ट पर कैपशन में मोनालिसा ने लिखा हंसी का मतलब ही छुट्टियाों पर जाना होता है।इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी मोनालिसा की तस्वीरों के फैन हो गए होंगे। उनकी प्रोफाइल पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनसे कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जल्द ही 5 मिलियन होने वाले हैं।
उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जल्द ही 5 मिलियन होने वाले हैं। सिंगर के लिए ये एक बड़ी खुशी की बात होगी।देशभर के लोग उन्हें प्यार करते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी मोनालिसा की तस्वीरों के फैन हो गए होंगे। उनकी प्रोफाइल पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनसे कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जल्द ही 5 मिलियन होने वाले हैं।
उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जल्द ही 5 मिलियन होने वाले हैं। सिंगर के लिए ये एक बड़ी खुशी की बात होगी। देशभर के लोग उन्हें प्यार करते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं।

15 से कोविड संबंधी सभी पाबंदियां हटा ली जाएंगी

15 से कोविड संबंधी सभी पाबंदियां हटा ली जाएंगी


इकबाल अंसारी       

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड महामारी के मामलों की संख्या घट रही है और स्थिति में सुधार हो रहा है जिसे देखते हुए असम में 15 फरवरी से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां हटा ली जाएंगी।

सरमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं, नगर निगम चुनाव, माजुल विधानसभा सीट पर उपुचनाव और कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) चुनाव अगले दो माह में संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए।

सरमा ने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू हटा दिया जाएगा और मॉल तथा सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह रात में आयोजित किए जा सकेंगे लेकिन अतिथियों का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

सरमा ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार ने बिहू समितियों को सात दिनों के लिए समारोह आयोजित करने के लिए 1.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि वे उन व्यापारियों से दान एकत्र न करें जिन्हें महामारी के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में रोंगाली बिहू बिना किसी पाबंदी के मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने व्यापारियों और कारोबारियों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए उन बिहू समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का फैसला किया है जो दस साल से अधिक समय से कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों ने ऐसी समितियों की एक सूची तैयार की है और उसी के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी बिहू को इस तरह से मनाएं कि कलाकार, आयोजक और लोग एक साथ आनंद लें।

'राष्ट्रपति' के अभिभाषण को लेकर पीएम का जवाब

'राष्ट्रपति' के अभिभाषण को लेकर पीएम का जवाब 

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सदस्यों का राष्ट्रपति के भाषण पर अपने विचार रखने के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में लता मंगेशकर को याद किया और कहा कि इतने लंबे समय तक उनकी आवाज ने देश को भावनाओं से भर दिया। उन्होंने 36 भाषाओं में गीत गाए हैं जो राष्ट्र की एकता के लिए भी प्रेरक उदाहरण है।पीएम ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल के बाद दुनिया नई व्यवस्था की ओर आगे बढ़ी है। भारत को इस मामले में नेतृत्व के मसले पर पीछे नहीं रहना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ये मौका गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर स्वच्छ भारत अभियान तक की चर्चा की। पीएम ने कहा कि आज गरीब आवास योजना का लाभ मिलते ही लखपति बन जाता है। गरीब के घर में भी चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिले तो ये अच्छा है। आज गरीब का बैंक में खाता हो, बिना बैंक गए गरीब अपने खाते का उपयोग करता हो। आगे पीएम मोदी ने कहा - कोरोना काल में कांग्रेस ने हद कर दी। प्रवासी मजदूरों में भ्रम फैलाया। इधर उधर धुमाया।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं की राशि सीधे उसके खाते में पहुंचती हों। अगर आप जनता के बीच रहते हो तो जरूर ये चीजें दिखाई देती हैं। दुर्भाग्य ये हैं कि कई लोगों का कांटा 2014 में अटका हुआ है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता आपको पहचान गई है। इतना सारा उपदेश देते हैं तब भूल जाते हैं कि आपने भी 50 साल तक यहां बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि नागालैंड ने करीब 24 साल हो गए जब लोगों ने कांग्रेस के लिए वोट किया था। गोवा ने 28 साल से आपको स्वीकार नहीं किया। पीएम मोदी ने त्रिपुरा और ओडिशा के साथ ही कई राज्यों में कांग्रेस की अंतिम सरकारों की याद दिलाई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान हुई चर्चा का कल यानी 8 फरवरी को जवाब दे सकते हैं। बता दें कि धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...